Saturday, May 29, 2021

यूएई में खेले जाएंगे आईपीएल 2021 के बचे 31 मुकाबले, BCCI एसजीएम में हुआ फैसला May 28, 2021 at 09:46PM

नई दिल्ली आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन अब यूएई में होगा। बीसीसीआई एसजीएम में शनिवार को यह फैसला लिया गया। कोरोना के कारण आईपीएल 2021 को 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की। पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे। बाकी बचे 31 मैच अब संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे। सितंबर और अक्टूबर में खराब मौसम की आशंका जताते हुए बीसीसीआई ने यूएई में इस टी20 लीग को शिफ्ट करने का फैसला लिया। इन्होंने भी जताई थी मेजबानी की इच्छा इंग्लिश काउंटी की चार प्रमुख टीमों मिडिलसेक्स, सरे, वारविकशर और लंकाशर ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी 31 मैचों की मेजबानी की इच्छा जताई थी। भारत में इस साल के आखिर में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है।

पहलवान सागर मर्डर केस:सुशील कुमार और अजय को आज 6 दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा; पुलिस 8 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है May 28, 2021 at 08:51PM

WTC फाइनल में 90 के दशक की जर्सी में उतरेगी कोहली एंड कंपनी! जडेजा ने शेयर की फोटो May 28, 2021 at 08:54PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने सोशल मीडिया पर उस जर्सी को शेयर किया है जिसे कोहली एंड कंपनी न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहनकर मैदान में उतरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी (WTC Final India vs New Zealand) का फाइनल मैच 18 जून से साउथैम्प्टन के रोज बाउल में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय मुंबई में क्वारंटीन है। इसके बाद भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। जडेजा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जर्सी पहने अपनी फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा, ' 90 के दौर को याद करते हैं।' भारत ने इंग्लैंड को हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्रवेश किया है। यदि यह टेस्ट ड्रॉ या टाई होता है तो दोनों टीमों को ज्वांइट विनर घोषित किया जाएगा। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 10 दिन के लिए क्वारंटी रहेगी। हालांकि इस दौरान उसे अभ्यास की अनुमित होगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है। कीवी टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल लिए टीम इंडिया इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा (राहुल-साहा को फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा), हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव स्टैंडबाय प्लेयर्स: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नागवासवाला।

काउंटी में जमकर रन उगल रहा है 'बुजुर्ग' हाशिम अमला का बल्ला, बनाए 577 रन May 28, 2021 at 08:20PM

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) का बल्ला इस समय काउंटी क्रिकेट में जमकर रन उगल रहा है। अमला काउंटी चैंपियनशिप में सर्रे की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने ग्लूश्टरशॉयर (Surrey vs Gloucestershire) के खिलाफ पहली पारी में 173 रन बनाए। सर्रे ने पहली पारी में 473 रन बनाए अमला की शानदार पारी के दम पर सर्रे ने पहली पारी में 473 रन बनाए। सदाबहार बल्लेबाज अमला ने अपनी मैराथन पारी में 347 गेंदों पर 16 चौके लगाए। इसके अलावा ओपनर रिकी क्लार्क 65, रयान पटेल 62 और जेमी ओवर्टन ने 50 रन का योगदान दिया। मौजूदा काउंटी सीजन में 577 रन बना चुके हैं अमला 2019 में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अमला मौजूदा काउंटी सीजन में सर्रे की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज अमला ने अब तक 577 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ओली पोप 555 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हैंपशायर के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था 38 वर्षीय प्रोटियाज खिलाड़ी ने हैंपशॉयर के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। अमला ने 215 रन की पारी खेली थी। उस मैच में अमला रिटायर्ट हर्ट हुए थे। सर्रे ने पारी और 289 से हैंपशॉयर को हराया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18 हजार से अधिक रन बना चुके हैं अमला ने 245 फर्स्ट क्लास मैचों में 53 शतकों के साथ अब तक 18213 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 9 हजार से अधिक रन बनाए हैं वहीं वनडे में उनके नाम 8 हजार से अधिक रन दर्ज है। टेस्ट में अमला ने 28 जबकि वनडे में 27 सेंचुरी लगाई है।