Thursday, May 27, 2021
मम्मी नताशा के गले लगे अगस्त्य, डैडी हार्दिक पंड्या ने कुछ यूं बरसाया प्यार May 26, 2021 at 09:21PM
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Hardik Pandya) आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद घर पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर काफीछऐक्टिव रहते हैं। दोनों समय समय पर बेटे अगस्त्य (Agastaya) के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। नताशा ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मम्मी 10 महीने के अगस्त्य को गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं। हार्दिक ने भी इस वीडियो पर हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है। हार्दिक और नताशा ने जनवरी 2020 में सगाई की थी। नताशा ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा, ' मेरा पसंदीदा हग (गले मिलना)।' नताशा ने पिछले साल 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया था। हार्दिक को नहीं मिली इंग्लैंड दौरे पर जगह हार्दिक पंड्या का हाल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (wtc final 2021) के फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है। भारतीय टीम इस समय मुंबई में क्वारंटीन है। टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड रवाना होगी। कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल (World Test Championship Final) 18 जून से साउथैम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 स्थगित हार्दिक आईपीएल 2021 (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेल रहे थे। कड़े बायो बबल (Bio-Bubble) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल 2021 (IPL 2021 Suspended) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। अब आईपीएल के यूएई में आयोजन की उम्मीद है।
सुमित नागल की हार के साथ फ्रेंच ओपन क्वॉलिफाइंग में भारतीय चुनौती खत्म May 26, 2021 at 06:59PM
पेरिस भारत के शीर्ष खिलाड़ी सुमित नागल भी फ्रेंच ओपन क्वॉलिफायर्स के दूसरे दौर में सीधे सेटों में हार के कारण इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाए। हरियाणा के इस युवा खिलाड़ी को क्ले कोर्ट के इस प्रमुख टूर्नामेंट के क्वॉलिफाइंग मुकाबले में चिली के अलेजांद्रो ताबिलो से 3—6, 3—6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला डेढ़ घंटे तक चला जिसमें नागल ने विश्व रैंकिंग में अपने से 23 पायदान नीचे 146वें स्थान पर काबिज ताबिलो की दो बार सर्विस तोड़ी लेकिन इस बीच उन्होंने पांच बार अपनी सर्विस भी गंवाई। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी की हार के साथ ही भारत का क्वॉलिफायर्स में अभियान भी समाप्त हो गया। रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन और अंकिता रैना पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अब फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल के मुख्य ड्रॉ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन दोनों के लिए यहां अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग अंक हासिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि 10 जून तक की आधिकारिक रैंकिंग से यह तय होगा कि कौन सा खिलाड़ी तोक्यो ओलिंपिक में भाग लेगा। सानिया मिर्जा ने टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने का फैसला किया है क्योंकि वह विंबलडन चैंपियनशिप में प्रवेश के लिए अपनी 'विशेष रैंकिंग' का उपयोग करना चाहती हैं।
विलारियल ने 98 साल के इतिहास में पहली बार जीती ट्रोफी, मैनचेस्टर यूनाइटेड को पेनाल्टी शूटआउट में दी मात May 26, 2021 at 06:24PM
गडांस्क (पोलैंड) विलारियल ने रोमांच से परिपूर्ण पेनल्टी शूटआउट में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 11-10 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। यूनाइटेड के गोलकीपर डेविड डि जिया पेनल्टी शूटआउट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह विलारियल के किसी भी खिलाड़ी का शॉट नहीं रोक सके और आखिर में गोल करने में भी नाकाम रहे। दोनों टीमें नियमित समय और अतिरिक्त समय के बाद 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया जो लंबा खिंच गया। आखिर में दोनों टीमों के गोलकीपरों को पेनल्टी लेने के लिए आना पड़ा। विलारियल के गोलकीपर गेरोनिमो रूली इस पर गोल करने में सफल रहे। इसके बाद रूली ने डि जिया का कमजोर शॉट रोक दिया। गोल बचाने के बाद रूली मैदान पर लेट गए और सारी टीम उनके पास पहुंच गई। स्पेन के क्लब विलारियल ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार कोई बड़ी ट्रोफी जीती। यही नहीं उसने फाइनल में यूरोपीय फुटबॉल के शीर्ष क्लब को हराकर यह खिताब हासिल किया। इससे उसने अगले सत्र के लिए चैंपियन्स लीग में भी जगह बनाई जबकि वह स्पेनिश लीग ला लिगा में सातवें स्थान पर रहा था। विलारियल के कोच उनाइ इमरी का यह चौथा यूरोपा लीग खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2014 से 2016 तक सेविला का कोच रहते हुए यह खिताब जीता था। नियमित खेल में गेर्राड मोरेनो ने 29वें मिनट में विलारियल को बढ़त दिला दी थी। मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से एडिसन कवानी ने 55वें मिनट में बराबरी का गोल दागा था।
Subscribe to:
Posts (Atom)