Sunday, May 23, 2021

सितंबर में होंगे IPL के बाकी मैच:रिपोर्ट में दावा- UAE में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होंगे टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मैच May 22, 2021 at 08:29PM

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पहला वनडे @ ढाका, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड May 22, 2021 at 08:48PM

बांग्लादेश ने मेहमान श्रीलंका के खिलाफ ढाका वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से पहले श्रीलंकाई दल के 3 सदस्य कोरोना से संक्रमित May 22, 2021 at 07:03PM

ढाका बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से कुछ घंटे पहले श्रीलंकाई दल के तीन सदस्यों कोरोना संक्रमित पाया गया है। श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलनी है। दूसरा मैच 25 मई जबकि तीसरा और अंतिम मैच 28 मई को खेला जाएगा। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, 'बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में होने वाले पहले वनडे से पूर्व श्रीलंका के दो खिलाड़ियों और कोच का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच को रद्द करने की संभावना से इनकार किया है। कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार जिस कोच का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है वह गेंदबाजी कोच चमिंडा वास हैं जबकि खिलाड़ी इसुरू उदाना और शिरन फर्नांडो हैं। यह तीन मैचों की श्रृंखला विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है।

शाहिद अफरीदी के दामाद बनेंगे पेसर शाहीन, पूर्व ऑलराउंडर ने लगाई मुहर May 22, 2021 at 08:11PM

नई दिल्ली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को अपना दामाद बनाने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद शाहिद अफरीदी ने शनिवार को की। पूर्व ऑलराउंडर की बड़ी बेटी अक्सा (Aqsa Afridi) की शादी शाहीन से होने वाली है। शाहिद (Shahid Afridi)ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इसे स्वीकार किया है। पाक के इस पूर्व खिलाड़ी से जब स्टार पेसर शाहीन (Shaheen Shah Afridi) और उनकी बेटी की सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईश्वर ने अगर चाहा तो भविष्य में यह युवा गेंदबाज उनका दामाद बनेगा। शाहिद ने स्वीकार किया कि इससे पहले शाहीन का उनकी बेटी से कोई रिश्ता नहीं था। जियो टीवी को दिए इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी ने कहा, ' हम अफरीदियों की 8 जनजातियां होती हैं। शाहीन और मैं दोनों अलग अलग जनजाति से हैं।' दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पिछले दो साल से शाहीन के पैरेंट्स इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित हैं। शाहिद ने कहा कि उनकी बेटी डॉक्टर बनना चाहती है और अभी यह तय नहीं हुआ है कि वह अपनी पढ़ाई पाकिस्तान में करेगी या इंग्लैंड में। शाहीन के पिता ने कही थी ये बात इससे पहले शाहीन के पिता अयाज खान ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता शाहिद अफरीदी के परिवार को भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। शाहिद अफरीदी की परिवार ने उस समय भी पढ़ाई की बात की थी शाहिद अफरीदी के परिवार की ओर से पहले भी कहा गया था कि चूंकि शाहीन अभी क्रिकेट खेल रहे हैं और अक्सा अभी पढ़ाई कर रही हैं इसलिए सगाई की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की जाएगी। पारिवारिक सूत्रों का कहना था कि सगाई जल्द ही फाइनल कर ली जाएगी और उसके बाद दो साल के भीतर शादी कर दी जाएगी।