Sunday, May 16, 2021
नीतीश राणा की पत्नी संग ठुमके लगाते नजर आए शुभमन गिल, वीडियो वायरल May 15, 2021 at 08:03PM
नई दिल्ली युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। गिल इस समय आगामी इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड में पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2021 Final) का फाइनल मैच 18 जून से साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें इस समय अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। गिल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेलते हैं। केकेआर की ओर से खेलने वाले ओपनर नीतीश राणा (Nitish Rana) की पत्नी साची मारवाह (Saachi Marwah) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गिल सहित राणा, कमलेश नागरकोटी (Kamlesh Nagarkoti) और साची डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साची की ओर से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया यह वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। कमलेश नागरकोटि ने इसपर रिएक्ट किया है। नागरकोटि ने हार्ट वाले इमोजी के साथ कॉमेंट बॉक्स में बहुत प्यारा लिखा। यह वीडियो आईपीएल 2021 के दौरान का लगता है। आईपीएल 2021 को 4 मई को स्थगित कर दिया गया ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में एक ही फ्रैंचाइजी की ओर से खेलते हैं और अच्छे दोस्त हैं। कड़े बायो बबल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने 4 मई को आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। गिल ने 7 मैचों में 132 रन बनाए आईपीएल के इस सीजन में गिल ने 7 मैचों में 132 रन जुटाए वहीं राणा ने 7 मैचों में 201 रन बनाए। नीतीश ने इस सीजन दो अर्धशतक भी जमाए। केकेआर ने आईपीएल 2021 में 7 मैच खेले जिसमें उसे सिर्फ 2 में जीत मिली जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
बीसीसीआई रेफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित May 15, 2021 at 07:43PM
रोजकोट सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रेफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने रविवार को यह जानकारी दी। जडेजा 66 साल के थे। एससीए ने बयान में कहा, 'एससीए में सभी राजेंद्रसिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ।' जडेजा दाएं हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे ऑलराउंडर भी थे। उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए। उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए। जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रेफरी भी रहे। वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे। बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, 'राजेंद्रसिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।' एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया, 'यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। राजेंद्र सर जिन लोगों से मैं मिला उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले।'
Subscribe to:
Posts (Atom)