Friday, May 14, 2021

बुमराह के करियर को संवारने में इस विदेशी दिग्गज की भूमिका रही अहम, VIDEO में स्वीकारा May 13, 2021 at 10:37PM

नई दिल्ली यॉर्कर स्पेशलिस्ट के तौर वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) की जमकर सराहना की है। बुमराह का कहना है कि बॉन्ड के साथ अब तक उनका अच्छा रिश्ता रहा है। इस समय बुमराह की नजर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final) पर है जहां टीम इंडिया का सामना 18 जून से न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसमें बुमराह भारतीय पेस अटैक की अगुआई करेंगे। 'अपनी गेंदबाजी में कुछ नई चीजें जोड़ने का प्रयास करूंगा' आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में बुमराह कहते हैं, ' मैं हमेशा उनसे बात करने का प्रयास करता हूं यहां तक कि तब भी जब मैं भारतीय टीम के साथ होता हूं। इसलिए यह अच्छा सफर रहा है और उम्मीद है कि प्रत्येक साल मैं सीखना जारी रखूंगा और अपनी गेंदबाजी में कुछ नई चीजें जोड़ने का प्रयास करूंगा।' 'बॉन्ड के साथ अच्छा रिश्ता है' बुमराह ने कहा, 'मैं पहली बार 2015 में उनसे मिला था। जब मैं छोटा था तब मैं उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखता था और उनकी गेंदबाजी देखकर रोमांचित होता था। जब मैं उनसे यहां मिला तो यह अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कई चीजों को लेकर मेरी मदद की जिन्हें मैं क्रिकेट मैदान पर आजमा सकता हूं। इसलिए यह बहुत अच्छा रिश्ता है जो समय बढ़ने के साथ प्रगाढ़ होता जा रहा है।' 19 टेस्ट मैच खेल चुके हैं बुमराह बुमराह ने अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं। बकौल बुमराह, ' उन्होंने (बॉन्ड) इसमें अहम भूमिका निभाई। अब तक हमारा बहुत अच्छा रिश्ता रहा है और उम्मीद है कि यह आने वाले वर्षों में भी मजबूत बना रहेगा।' बुमराह ने कहा कि जब बॉन्ड खेला करते थे तब वह उनकी गेंदबाजी को लेकर रोमांचित रहते थे। आईपीएल में बुमराह और बोल्ट मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं आईपीएल में बुमराह और बॉन्ड मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। बॉन्ड भारतीय पेसर को वर्ल्ड का बेस्ट डेथ बोलर मान चुके हैं। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पेसर ट्रेंट बोल्ट ने भी बॉन्ड की तारीफ की है।

कोविड-19 से जंग: विराट और अनुष्का ने जमा किया 11 करोड़ का फंड, कहा शुक्रिया May 13, 2021 at 10:04PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कोविड-19 रिलीफ फंडरेजिंग कैंपेन में दान करने वालों को शुक्रिया अदा किया है। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 में मदद के लिए फंड इकट्ठा करना शुरू किया था। अभी तक इसके लिए 11 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा हो चुकी है। कोहली और अनुष्का ने पिछले हफ्ते सप्ताह इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी। दोनों ने इसकी शुरुआत में 2 करोड़ रुपये की मदद की थी। अपने ट्विटर अकाउंट पर कोहली ने पोस्ट शेयर कर लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'अपने लक्ष्य से एक बार नहीं बल्कि तीन बार आगे निकलने पर हम कितना खुश महसूस कर रहे हैं यह बताने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। हर किसी व्यक्ति जिसने दान दिया, शेयर किया और किसी भी तरह से मदद की। मैं आप सभी को बहुत शुक्रिया कहना चाहता हूं। हम इसमें एक साथ है और साथ ही इससे बाहर भी निकलेंगे।' उन्होंने बताया कि अभी तक 11 करोड़, 39 लाख, 11 हजार और 280 रुपये जमा हो चुके हैं। कुछ दिन पहले कोहली ने बताया था कि एमपीएल स्पोर्स्ट्स फाउंडेशन ने कोविड-19 से लड़ाई में 5 करोड़ रुपये दिए हैं।

आईओए को उम्मीद है कि ओलिंपिक की मेजबानी के पक्ष में जनता की राय बदलेगी May 13, 2021 at 10:52PM

बीजिंगकोविड-19 महामारी के दौरान तोक्यो ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के सार्वजनिक विरोध के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) का मानना है कि इस मेगा इवेंट की सफलता से लोगों की राय बदल जाएगी। आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'हम सुनते हैं, लेकिन इसे जनता की राय के अनुसार निर्देशित नहीं किया जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हम खेलों के पक्ष में जनता की राय को बदलते देखेंगे।' ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जापान में महामारी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए आईओसी के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने बुधवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की। तोक्यो ओलिंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने कहा कि आईओसी ने तोक्यो के काम के लिए समर्थन दिया है और साथ ही प्रशंसा भी की है। ओलिंपिक को महज दो महीने से ज्यादा का समय बचा है, ऐसे में आयोजन समिति को जनता के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। जापान में महामारी की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। जापान में नवीनतम सार्वजनिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि 59 प्रतिशत तक जापानी तोक्यो ओलिंपिक को रद्द करने के पक्ष में हैं।

बुमराह का शेन के साथ मजबूत बॉन्ड:भारतीय गेंदबाज ने कहा- टीम इंडिया के साथ रहते भी शेन की सलाह लेता हूं; कीवी क्रिकेटर बोले- जसप्रीत भारत के बेस्ट डेथ बॉलर May 13, 2021 at 10:10PM