Friday, May 14, 2021

ब्रॉड ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली पर उठाए सवाल, दिया ये सुझाव May 13, 2021 at 07:18PM

लंदन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक वितरण प्रणाली पर सवाल उठाया है। ब्रॉड का कहना है कि पांच मैचों की एशेज सीरीज और भारत व बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के अंक कैसे बराबर हो सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रत्येक श्रृंखला के लिए समान अंक की व्यवस्था की थी ताकि कम टेस्ट मैच खेलने वाली टीम पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़े। बॉड ने ‘प्रेस एसोसिएशन’ से बात करते हुए कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप वास्तव में अच्छी अवधारणा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी तक यह बिल्कुल सही है। पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। यह मेरी समझ से परे है कि पांच मैचों की एशेज श्रृंखला तथा भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के समान अंक कैसे हो सकते हैं।' डब्ल्यूटीसी अंक प्रणाली के तहत श्रृंखला का परिणाम नहीं बल्कि मैचों के परिणाम के हिसाब से अंक दिये जा रहे थे। पांच मैचों की श्रृंखला में प्रत्येक मैच जीतने पर कुल उपलब्ध अंकों के 20 प्रतिशत अंक मिल रहे थे जबकि दो मैचों की श्रृंखला में उपलब्ध अंकों के 50 प्रतिशत अंक मिल रहे थे। इंग्लैंड की तरफ से 146 टेस्ट मैचों में 517 विकेट लेने वाले 34 वर्षीय ब्रॉड ने कहा कि वर्तमान अंक प्रणाली में इंग्लैंड के लिये डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'यह अच्छी अवधारणा है लेकिन इसकी अंक प्रणाली पर काम करने की जरूरत है। हमारे पास मौका था लेकिन इंग्लैंड की टीम जितनी अधिक क्रिकेट खेलती है उसे देखते हुए वर्तमान व्यवस्था में उसके लिये फाइनल में जगह बनाना मुश्किल होगा।' भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो श्रृंखलाएं जीतकर इन दोनों टीमों की डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर रहा था।

खिलाड़ियों ने ईद की मुबारकबाद दी:शमी ने मां की बनाई बिरयानी और दोस्तों को याद किया, विराट और सानिया ने लोगों को घर में रहने की हिदायत दी May 13, 2021 at 08:56PM

ICC का नया गेम प्लान:टी-20 वर्ल्ड कप में 16 से बढ़ाकर 20 टीमें हो सकती हैं, वनडे वर्ल्ड कप में भी टीमें बढ़ाने पर विचार May 13, 2021 at 09:14PM

टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या 20 करने पर विचार कर रहा आईसीसी : रिपोर्ट May 13, 2021 at 08:36PM

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कथित तौर पर टी20 विश्व कप का विस्तार कर इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या 20 करने पर विचार कर रहा है। अभी 16 टीमें इस वैश्विक आयोजन में हिस्सा लेती हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार 2021 का टूर्नामेंट, जो वर्तमान में भारत में होने वाला है, टीमों की संख्या के लिहाज से अपरिवर्तित रहेगा। आईसीसी 2024 संस्करण से टीमों की संख्या 20 कर सकता है। इसके अतिरिक्त, आईसीसी द्वारा 50 ओवर के विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या के विस्तार की संभावना पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 2019 में विश्व कप को 14 से घटाकर 10 टीमों में कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 टीमों को वापस पाने की बात चल रही है। टी20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाला है, लेकिन भारत में कोविड -19 की घातक दूसरी लहर के कारण टूर्नामेंट की मेजबानी करने को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। महामारी ने पिछले सप्ताह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। संयुक्त अरब अमीरात को विश्व कप के लिए स्टैंडबाय वेन्यू के रूप में रखा गया है।