Tuesday, May 11, 2021

'मैंने भले ही भारत छोड़ दिया हो लेकिन'... कोविड-19 से भारत की जंग पर केविन पीटरसन का इमोशनल सा मेसेज May 10, 2021 at 10:49PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान भारत से बहुत प्यार करते हैं। वह कई बार सोशल मीडिया और सार्वजनिक तौर पर भी इसका इजहार करते रहते हैं। पीटरसन आईपीएल के दौरान कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे। कोविड के चलते आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा और अब पीटरसन अपने घर पहुंच गए हैं। केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहे भारत के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया है। पीटरसन ने लिखा,'मैंने भारत छोड़ दिया हो सकता है, लेकिन मैं अभी भी ऐसे देश के बारे में सोच रहा हूँ जिसने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। कृपया लोग सुरक्षित रहें। यह समय बीत जाएगा लेकिन आपको सावधान रहना होगा।' जब से भारत ने कोविड-19 के चलते आईपीएल को टाला है तब से पीटरसन सोशल मीडिया पर भारत का समर्थन कर रहे हैं। पीटरसन ने पहले ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'भारत- एक ऐसा देश जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं उसे इतनी परेशानी में देखना वाकई दुख पहुंचाने वाला है।' आईपीएल को 29 मैच खेलने के बाद अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। पीटरसन ने सलाह दी थी कि आईपीएल का बाकी हिस्सा यूके में खेला जाना चाहिए। उनका कहना है कि भारतीय टीम के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म करने के बाद आईपीएल के बाकी मैच खेले जा सकते हैं। पीटरसन ने अपने कॉलम में लिखा था, 'मैंने सुना है कि लोग आईपीएल के बाकी मैचों को यूएई में करवाने की बात कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह संभावित मेजबान हो सकता है। लेकिन मुझे असल में लगता है कि आईपीएल को यूके में होना चाहिए। इंग्लैंड और भारत की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद विंडो बचती है। सभी चोटी के भारतीय खिलाड़ी वहां पहले से होंगे, इंग्लैंड के चोटी के खिलाड़ी भी वहां होंगे।'

भारत के श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ हो सकते हैं टीम इंडिया के कोच: रिपोर्ट्स May 10, 2021 at 09:30PM

नई दिल्ली कोविड-19 के कारण क्रिकेट शेड्यूल में काफी बदलाव हुआ है। और इसी दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम चयन में काफी क्रिएटिविटी भी दिखाई है। जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से अलग टीम चुनी जाएगी इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि शायद इस टीम की कोचिंग करेंगे। भारतीय टीम जून से इंग्लैंड के दौरे पर होगी और इसी बीच जुलाई में भारतीय टीम श्रीलंका में सीमित ओवरों की सीरीज भी खेलेगी। यहां वे खिलाड़ी चुने जाएंगे जो इंग्लैंड दौरे पर नहीं हैं। यानी पूरी तरह से अलग टीम। भारत को श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए पूरी तरह से अलग ही टीम चुनी जाएगी। इस दौरान विराट कोहली की कप्तानी में एक टीम रेड-बॉल सीरीज की तैयारी कर रही होगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी जो सीमित ओवरों की भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं, श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे। इसके साथ ही मुख्य कोच रवि शास्त्री, गैंदबाजी कोच भरत अरुण और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी इंग्लैंड में ही होंगे। इसी वजह से इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए राहुल द्रविड़ का नाम सामने आ रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि द्रविड़ के नाम पर चर्चा है। और इस बात की प्रबल संभावना है कि द्रविड़ टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे। और उनके साथ नैशनल क्रिकेट अकादमी के कुछ लोग होंगे। श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन, पृथ्वी साव, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव आदि को चुना जा सकता है। बीसीसीआई ने अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है। इस बात में भी कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम के पास वॉइट बॉल के कई अहम खिलाड़ी हैं।

कोरोना हुआ तो टीम से बाहर:BCCI की खिलाड़ियों को दो टूक, कहा- जो कोविड से बच पाएगा, वही इंग्लैंड दौरे पर जाएगा May 10, 2021 at 08:52PM