Wednesday, May 5, 2021
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मैकगिल का हुआ था अपहरण: रिपोर्ट May 04, 2021 at 09:26PM
सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का पिछले महीने सिडनी में उनके घर से कथित तौर पर अपहरण किया गया था लेकिन एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने 14 अप्रैल को हुए इस कथित अपहरण के पीड़ित का जिक्र 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में किया है। ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन और न्यूज कोर्प के समाचार पत्रों सहित मीडिया रिपोर्ट में पीड़ित की पहचान मैकगिल के रूप में की गई है। मीडिया ने कहा कि सिडनी के उत्तरी हिस्से में सड़क पर एक व्यक्ति ने मैकगिल को रोका और फिर इसके बाद दो और व्यक्ति आए और उन्होंने जबरन इस पूर्व क्रिकेटर को कार में डाल दिया। मैकगिल ने उनके भाई की हालिया पार्टनर मारिया ओ'मीगर के भाई मारिनो सोतिरोपोलोस पर आरोप लगाया था। मैकगिल को कथित तौर पर सिडनी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ले जाया गया और कथित तौर पर मारपीट के बाद उन्हें दूसरी जगह ले जाया गया और फिर बाद में छोड़ दिया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने विज्ञप्ति में कहा कि उन्हें 20 अप्रैल को एक घटना की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने बयान में कहा कि लूट और गंभीर अपराध विभाग ने इसके बाद जांच की और चार व्यक्तियों को बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार छह बजे गिरफ्तार किया गया जिनकी उम्र 27, 29, 42 और 46 बरस है। गिरफ्तार लोगों को स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया और उनके खिलाफ आरोप लगाए जाएंगे। गिरफ्तार व्यक्तिों के नामों का तुरंत खुलासा नहीं किया गया है। पूर्व लेग स्पिनर मैकगिल ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1988 से 2008 के बीच 44 टेस्ट खेले और इस दौरान 208 विकेट चटकाए।
चक्रवर्ती से लेकर वॉरियर और मिश्रा तक- सामने आई आईपीएल में कोरोना फैलने की पूरी कहानी May 04, 2021 at 08:06PM
मुंबईवरुण चक्रवर्ती से लेकर संदीप वॉरियर और अमित मिश्रा तक कोविड-19 वायरस आईपीएल कैंप में प्रवेश कर गया। सोशल डिस्टेंसिंग पर बीसीसीआई के प्रोटोकॉल का कुछ हद तक उल्लंघन हुआ, जिसका नतीजा सामने है। फ्रैंचाइजी ने जीपीएस ट्रैंकिंग में खराबी बताई ऐसे में टीम और बोर्ड अब मैनुअली यह जांच करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर आईपीएल के बबल में कोरोना की सेंध लगी कैसे। चक्रवर्ती को पिछले सप्ताह हस्पताल ले जाना पड़ा था। हालांकि आधिकारिक जानकारी यही कहती है कि उन्हें कंधे की जांच करवाने के लिए ले जाया गया था लेकिन मामले को करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि गेंदबाज के पेट में सूजन थी, इसके बाद अहमदाबाद में वापस आकर टीम होटल में उन्होंने संदीप वॉरियर के साथ 1 मई को खाना खाया। दोनों खिलाड़ी के इसके बाद बाकी टीम के साथ प्रैक्टिस के लिए गए जहां चक्रवर्ती ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। उन्हें वहां एक कमरे में आईसोलेट कर दिया गया और वॉरियर प्रैक्टिस के लिए गए। वहां दिल्ली कैपिटल्स का सेशन भी चल रहा था। बीसीसीआई का मानना है कि यहीं बबल में सेंध लगी। दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर का प्रैक्टिस सेशन एक ही समय पर हो गया। वॉरियर ने लेग स्पिनर अमित मिश्रा से मुलाकात की और दोनों के बीच बात भी हुई। इसके बाद वे अपने-अपने होटल चले गए। मिश्रा टीम प्रैक्टिस के बाद टीम होटल में आए और उन्होंने तबीयत ठीक नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें भी आइसोलेशन में डाल दिया गया। और बाद में उनकी जांच की गई। फ्रैंचाइजी ने इसके बाद रोजाना जांच करने का कार्यक्रम शुरू किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या टीम में और केस भी आ रहे हैं। हालांकि कैंप के बाकी सदस्यों के टेस्ट नेगेटिव ही आए।
Tuesday, May 4, 2021
Subscribe to:
Posts (Atom)