Sunday, May 2, 2021

आरआर vs एसआरएच आईपीएल लाइव स्कोर: कुछ ही देर में होगा टॉस May 01, 2021 at 10:57PM

नई दिल्ली IPL 2021 अब अपने आधे पड़ाव की ओर है। आज डबल हेडर में पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियिम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। राजस्थान की टीम ने छह में से दो ही मैच जीते हैं। राजस्थान को अपनी रणनीति पर सोचने की जरूरत है। टीम ने शिवम दूबे को डेविड मिलर से पहले बल्लेबाजी करने भेजा है। यह काम नहीं कर रहा है। मिलर उनके स्टार बल्लेबाज हैं और उन्हें अधिक गेंदें खेलने की जरूरत है। इसके साथ ही क्रिस मौरिस और राहुल तेवतिया को बहुत ज्यादा गेंद खेलने को नहीं मिल रही हैं और नतीजतन राजस्थान अपेक्षित स्कोर नहीं बना पा रहा है। उनके पास कोई फ्रंटलाइन स्पिनर भी नहीं है जो बीच के ओवरों में विपक्षी टीम की रनगति पर ब्रेक लगा सके।

CSK जैसी टीमों के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी की लोग बात करते हैं: पोलार्ड May 01, 2021 at 10:09PM

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के आक्रामक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड को चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच विजयी पारी खेलने का गर्व है और उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन की लोग लंबे समय तक बात करते हैं। पोलार्ड ने शनिवार को सुपरकिंग्स के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 87 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को अकेले दम पर जीत दिलाई। पोलार्ड ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सुपरकिंग्स की टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हम इस मैच को आईपीएल की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला कह सकते हैं। जब आपके पास इतने अधिक अनुभव वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होते हैं। फाफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ’ वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘आपको पता है कि आप इस तरह के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। जब लोग व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करते हैं तो इस तरह की चीजें ही मायने रखती हैं।’ मुंबई इंडियंस और सीएसके आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस पांच बार के चैंपियन और एक बार के उप विजेता हैं जबकि सुपरकिंग्स की टीम ने तीन बार खिताब जीता और पांच बार उप विजेता रही। पोलार्ड की पारी की बदौलत मुंबई ने 219 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया जो आईपीएल इतिहास का लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। पोलार्ड ने कहा, ‘काफी खिलाड़ी हैं जिनमें अपनी तरह की प्रतिभा है, काफी खिलाड़ी हैं जो अपनी अंतरराष्ट्रीय टीमों और विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए क्रिकेट मैच जीतते हैं, इसलिए किसी का नाम नहीं ले रहा लेकिन खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा है।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ ओवर खेलकर टीम को जीत दिलाने का मौका मिलना अच्छा था। लेकिन यह टीम प्रयास था। कृणाल पंड्या की पारी अहम थी। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने हमें शुरुआत दी और इसके बाद हार्दिक पंड्या ने कुछ छक्के जड़े।’

COVID-19: फ्रंटलाइन वर्कर्स के सपॉर्ट के लिए नीली जर्सी पहनकर उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर May 01, 2021 at 09:23PM

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में घोषणा की उनकी टीम आने वाले मैच में नीली जर्सी पहनकर उतरेगी। इस जर्सी के जरिए बैंगलोर की टीम पीपीई किट पहनने वाले कोविड फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए अपना सपॉर्ट जताना चाहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस महामारी से लड़ने के लिए आर्थिक सपॉर्ट देने का भी फैसला किया है। इसके साथ ही बैंगलोर की टीम ब्लू जर्सी को साइन करके इसकी नीलामी की जाएगी और इससे आने वाले पैसे देश में हेल्थकेयर सपॉर्ट के लिए दिया जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्विटर हैंडल पर जारी किए गे वीडियो में विराट कोहली ने इसके बारे में जानकारी दी। कोहली ने कहा, 'हमारे देश में कोरोना वायरस की स्थिति बहुत चिंताजनक है। एक फ्रैंचाइजी के तौर पर हमने पिछले हफ्ते इस बात पर चर्चा की कि हम कैसे ग्राउंड लेवल पर इस मुश्किल वक्त में फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद कर सकते हैं।' 'RCB का मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में फौरन मदद किए जाने की जरूरत है। इसमें ऑक्सीजन सपॉर्ट शामिल है और हम इसमें आर्थिक सहायता देना चाहेंगे। RCB आने वाले मैचों में हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स के सपॉर्ट के लिए खास नीली जर्सी पहनेगी। इन लोगों ने बीते एक साल का अधिकतर समय पीपीई किट पहनते हुए महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। बैंगलोरकी टीम प्लेयर्स की साइन की हुई जर्सियों की भी नीलामी करेगी और इससे होने वाली कमाई को स्वास्थ्य सुविधाओं को सपॉर्ट करने में दिया जाएगा।'

RCB जुटाएगी फंड:कोहली बोले- RCB बेंगुलुरु सहित अन्य शहरों में ऑक्सीजन के लिए बुनियादी ढांचे के लिए आर्थिक मदद करेगी; ब्लू जर्सी की नीलामी कर पैसा जुटाएगी May 01, 2021 at 08:48PM