Thursday, April 29, 2021

एमआई vs आरआर आईपीएल लाइव स्कोर: कुछ ही देर में होगा टॉस April 28, 2021 at 10:54PM

नई दिल्ली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मध्यक्रम की अपनी कमजोरियों को दूर करके विजयी लय हासिल करने की कोशिश करेगा। मुंबई लगातार दो मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेगा। पिछले मैच में उसे पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह दिल्ली चरण में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाले राजस्थान ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाए हैं तथा वह पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ छह विकेट की जीत के प्रदर्शन को ही दोहराने का प्रयास करेगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (201 रन) ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। मुंबई का यह बल्लेबाज और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डि कॉक दोनों बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

कोरोना का असर- एमसीए ने टी20 मुंबई लीग को स्थगित किया April 28, 2021 at 09:04PM

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अपने टी20 लीग को स्थगित करने का फैसला किया है।

एमसीए ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और सभी हितधारकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई क्रिकेट संघ ने अपने टी20 लीग को आगामी नोटिस तक स्थगित करने का फैसला किया है।’’

टी20 मुंबई लीग संचालन परिषद के चेयरमैन मिलिंद नारवेकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सरकारी तंत्र का कार्यभार कम करने के लिये यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान स्थिति को देखते हुए (एमसीए) अध्यक्ष विजय पाटिल और चेयरमैन होने के नाते मैंने अगले नोटिस तक टी20 मुंबई लीग का आयोजन नहीं करने का फैसला किया। सरकारी मशीनरी पर भार कम करने का यह हमारा तरीका है और हम यह सुनिश्चित भी करना चाहते हैं हर कोई सुरक्षित रहे।’’

IPL से दो अंपायरों ने नाम वापस लिया:मां और पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नितिन मेनन टूर्नामेंट से हटे; पॉल राइफल भी ऑस्ट्रेलिया लौटे April 28, 2021 at 08:43PM

धोनी ने बताया SRH के खिलाफ कैसे मिली उनकी टीम को शानदार जीत April 28, 2021 at 08:06PM

नई दिल्ली के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली सात विकेट की जीत का श्रेय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी को दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘हमारी बैटिंग बहुत अच्छी थी, इसका मतलब यह नहीं की गेंदबाजों ने अच्छा काम नहीं किया। आज ओस बिल्कुल भी नहीं थी। मुझे लगता हैं कि हमनें टीम को सेटल किया है। हम 5-6 महीने क्रिकेट से दूर थे।’ हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई के कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली है। अगर आप देखो तो पिछले 10 सालों में हमने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। हम बाहर बैठे खिलाड़ियों का खूब ध्यान रखते हैं। ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रखना बेहद जरूरी है।’ चेन्नई की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।