Wednesday, April 14, 2021

18 साल बाद पाकिस्तान के हाथ लगा मौका, कोहली को हटा बाबर आजम वनडे में नंबर 1 April 13, 2021 at 11:36PM

दुबईभारतीय कप्तान ने आईसीसी बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में अपना टॉप पॉजिशन पाकिस्तानी कप्तान के हाथों गंवा दिया। बुधवार को जारी नई रैंकिंग में बाबर आजम दुनिया के नंबर वन पुरुष क्रिकेटर बन गए। इस स्थान पर विराट कोहली लंबे समय से टिके हुए थे। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज में आखिरी बार साल 2003 में टॉप पर पहुंचा था। इस तरह बाबर आजम ने पाकिस्तान की तरफ से 18 साल बाद यह उपलब्धि हासिल की है। टॉप पहुंचने वाले पाकिस्तान के चौथे बल्लेबाज बने बाबर बाबर अपने देश से आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। 26 साल के बाबर ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में 82 गेंद में 94 रन की पारी खेली थी जिससे उन्हें 13 रेंटिंग अंक हासिल करने में मदद मिली और वह 865 अंक पर पहुंच गए। कोहली 1,258 दिनों तक बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कायम रहे जो तीन साल से ज्यादा समय रहा। बाबर ने हमवतन जहीर अब्बास (1983-84), जावेद मियांदाद (1988-89) और मोहम्मद यूसुफ (2003) की तरह नंबर एक वनडे बल्लेबाज की उपलब्धि हासिल की। कोहली से 8 अंक आगे हुए बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बयान में कहा कि बाबर अब कोहली (857 अंक) पर आठ अंक की बढ़त बनाए हैं। बाबर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से पहले 837 रेटिंग अंक थे लेकिन पहले मैच में 103 रन की पारी से वह 858 अंक (कोहली से ज्यादा) पर पहुंच गये। दूसरे वनडे में 32 रन के स्कोर से वह पिछली साप्ताहिक रैंकिंग में 852 अंक पर खिसक गये। टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 में रह चुके हैं बाबर टेस्ट में बाबर सर्वश्रेष्ठ पांचवां स्थान हासिल कर चुके हैं और इस समय छठे स्थान पर काबिज हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह तीसरे स्थान पर हैं लेकिन वह पहले नंबर एक भी रह चुके हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज फखर जमां एक अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं जो वनडे बल्लेबाजी सूची में ऊपर बढ़े हैं, उन्होंने 101 रन की पारी से पांच पायदान की छलांग लगाई जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए। टॉप थ्री में विराट और रोहित बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (चार पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 11वें स्थान) और बायें हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज (29 पायदान ऊपर चढ़कर 96वें स्थान पर) ने भी मैच में तीन विकेट चटकाकर प्रगति की है। वहीं भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा 825 अंक से रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं और देश के शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में दूसरे क्रिकेटर हैं। वह न्यूजीलैंड के रॉस टेलर से आगे हैं। गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा। शीर्ष 10 ऑल राउंडरों की सूची में नौवें स्थान पर रविचंद्रन अश्विन एकमात्र भारतीय हैं।

कमेंट्री के दौरान RCB से खुन्‍नस निकाल रहे पार्थिव पटेल? ट्वीट पर भड़क उठे फैन्‍स April 13, 2021 at 10:09PM

नई दिल्‍ली पूर्व क्रिकेटर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैन्‍स भड़के हुए हैं। पटेल में आईपीएल में कमेंट्री के दौरान RCB की तीखी आलोचनाएं की हैं जो फैन्‍स के मुताबिक उनकी 'खुन्‍नस' का नतीजा है। पटेल ने बुधवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि 'कभी-कभी लोग सच नहीं सुनना चाहते क्‍योंकि वे अपने भ्रम नहीं टूटने देना चाहते।' पार्थिव पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सदस्‍य रहे हैं। अब वे रिटायर हो चुके हैं और RCB को लेकर अक्‍सर बात करते हैं। पटेल ने बुधवार को जो ट्वीट किया, उसपर RCB के फैन्‍स भड़क उठे हैं। कुछ ने पटेल को 'सांप' तक करार दे दिया। एक यूजर ने लिखा कि पिछले साल RCB ने एक भी मैच नहीं खिलाया, इसलिए पार्थिव अब ऐसी कड़वी बातें कर रहे हैं। RCB फैन्‍स क्‍यों हैं नाराज?पटेल ने पिछले दो मैच में कई ऐसी बातें कहीं जो RCB फैन्‍स को बिल्‍कुल पसंद नहीं आईं। पहली तो कि ये कि RCB के कोच माइक हेसन कोई काम नहीं करते। पटेल ने मजाकिया लहजे में कहा था कि हेसन के पास RCB में करने को कुछ नहीं है इसलिए वे कमेंट्री में आ जाएं। फिर पटेल ने एबी डिविलियर्स के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को 'कॉमन सेंस की कमी' बता दिया। पार्थिव पटेल पर टूट पड़े हैं RCB फैन्‍सपटेल के ट्वीट पर RCB फैन्‍स ने धावा बोल दिया है। उनकी कमेंट्री को 'जहरीली' और 'जलन से भरी हुई' बताया जा रहा है। बहुत से फैन्‍स ने लिखा कि पिछले साल देवदत्‍त पड्डीकल के अच्‍छा परफॉर्म करने की वजह से पार्थिव पटेल खफा हैं और उसी बात की खीज कमेंट्री में निकाल रहे हैं। एक फैन ने कहा कि RCB के प्रति पार्थिव पटेल की नफरत बढ़ती ही चली जा रही है। पार्थिव पटेल ने RCB पर कई सवाल उठाएपटेल ने आईपीएल नीलामी के बाद कहा था कि RCB ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। उन्‍होंने कहा था कि 'कोई एक खिलाड़ी टीम की प्‍लेइंग 11 कम्‍पोजिशन को बदल सकता है। हमें विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स से हटकर सोचना होगा। लेकिन यह भी देखना होगा कि वे जीतने के लिए कितना प्रयास करते हैं।'

भास्कर BREAKING:IPL मैच से एक दिन पहले दिल्ली के बॉलर नॉर्खिया कोरोना पॉजिटिव, हवाई यात्रा में कसिगो रबाडा भी 7 घंटे साथ थे April 13, 2021 at 09:29PM

बेन स्‍टोक्‍स की उंगली टूटी लेकिन घर नहीं जाएंगे, राजस्‍थान रॉयल्‍स में कौन लेगा उनकी जगह? April 13, 2021 at 08:01PM

नई दिल्‍ली राजस्‍थान रॉयल्‍स के ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स बाएं हाथ की उंगली टूटने के बावजूद टीम को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। रॉयल्‍स ने एक ट्वीट में कहा कि स्‍टोक्‍स अभी भारत में ही रहेंगे और आने वाले मैचों में बाकी टीम का हौसला बढ़ाएंगे। रॉयल्‍स ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि स्‍टोक्‍स इस चोट की वजह से पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। स्‍टोक्‍स की चोट पर राजस्‍थान रॉयल्‍स ने क्‍या कहा?राजस्‍थान रॉयल्‍स की तरफ से जारी बयान के अनुसार, जांच में पता चला कि उनकी (स्‍टोक्‍स) उंगली टूट गई है। बयान के अनुसार, "राजस्‍थान रॉयल्‍स में सभी लोग बेन को परिवार का खास सदस्‍य मानते हैं, फील्‍ड पर भी और फील्‍ड से बाहर भी। हम खुश हैं कि बेन अपनी टीम के साथ रहना चाहते हैं। वह ऑफ द फील्‍ड इनपुट्स देंगे। अब हमें बाकी सीजन के लिए उनके विकल्‍पों की समीक्षा करनी होगी।" सिर्फ एक ओवर फेंका, 0 पर आउटरिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्‍थान रॉयल्‍स की मेडिकल टीम स्‍टोक्‍स की चोट का रिव्‍यू कर रही है। इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है। पिछले मैच में स्‍टोक्‍स ने आठवां ओवर फेंका था मगर उसके बाद गेंदबाजी नहीं की। फिर वह ओपनिंग करने आए और मोहम्‍मद शमी की तीन गेंदें खेलकर डक का शिकार हुए। रॉयल्‍स वह मुकाबला 4 रन से हारे। RR के लिए दोहरा झटकास्‍टोक्‍स का आईपीएल सीजन से बाहर होना राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए दोहरा झटका है। तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर पहले से ही चोटिल हैं। आर्चर कम से कम शुरुआती 4 मैच नहीं खेल पाएंगे। स्‍टोक्‍स और आर्चर के बिना रॉयल्‍स के पास विदेशी खिलाड़‍ियों के लिहाज से ज्‍यादा विकल्‍प नहीं हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स में कौन लेगा बेन स्‍टोक्‍स की जगह?जॉस बटलर और क्रिस मॉरिस का खेलना तय है। बाकी बचे दो स्‍लॉट्स के लिए डेविड मिलर, लायम लिविंगस्‍टन, एंड्र्यू टाई और मुस्‍तफिजुर रहमान हैं। रहमान ने पहला मैच खेला था हालांकि परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही। डेविड मिलर को जगह मिल सकती है मगर वे गेंदबाजी नहीं करेंगे। ऐसे में लायम लिविंगस्‍टन एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं। वह टॉप ऑर्डर के बल्‍लेबाज हैं और पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन भी फेंक लेते हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पंजाब किंग्‍स के साथ पहले मुकाबले में हार का मुंह देखा था। 15 अप्रैल को उसे दिल्‍ली कैपिटल्‍स से भिड़ना है।