Friday, April 9, 2021
‘डेटा’ से क्रिकेट में अच्छी प्रतिस्पर्धा को मिलना चाहिए प्रोत्साहन : द्रविड़ April 08, 2021 at 07:15PM
वॉशिंगटन भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा है कि क्रिकेट में रणनीति बनाने और खिलाड़ियों के चयन में मदद करने वाले ‘डेटा’ (आंकड़ों) से अच्छी प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। द्रविड़ ने 15वीं एमआईटी स्लोन खेल विश्लेषण कॉन्फ्रेंस में कहा,‘क्रिकेट में बेसबॉल की तरह ही डेटा का विशेष स्थान रहा है लेकिन पिछले 15 साल में हम औसत की तुलना करने की बजाय इसका इस्तेमाल रणनीति बनाने और खिलाड़ियों के चयन में कर रहे हैं।’ एमआईटी कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट पर पहली परिचर्चा का विषय,‘हाउजडाटा : हाउ एनेलेटिक्स इज रिवोल्शनाइजिंग क्रिकेट (कैसे आंकड़ों के जरिए विश्लेषण में क्रिकेट में क्रांति आ रही है)’ में क्रिकेट की बेहतरी के लिए आंकड़ों के इस्तेमाल पर बात की गई। भारत के पूर्व कोच और साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन और इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर इशा गुहा ने भी इसमें भाग लिया। इसके सूत्रधार डेल टेक्नॉलाजी के निदेशक आलोक सिंह थे। द्रविड़ ने कहा,‘वह दिन दूर नहीं जब लोग सिंगल लेना छोड़ देंगे क्योंकि मैचअप उन्हें बताता है कि अगली दो या तीन गेंद में वह छक्का लगा सकते हैं।’ उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि डेटा का इस्तेमाल गेंद और बल्ले के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा के लिए होना चाहिए, सिर्फ चौके छक्के लगाने के लिए नहीं। गुहा ने कहा कि कैसे टी20 क्रिकेट के आने के बाद से हर गेंद अहम हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा खिलाड़ी अब तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करके विरोधी खिलाड़ियों की प्रोफाइल समझ पाते हैं और उनके खिलाफ रणनीति बना पाते हैं।
सौरभ गांगुली ने कहा, 'भारत करेगा सर्वश्रेष्ठ टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करेगा' April 08, 2021 at 09:24PM
मुंबई कोरोनावायरस के दौर में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के आयोजन पर कई सवाल उठ रहे हैं लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को उम्मीद है कि भारत सर्वकालिक-सर्वश्रेष्ठ अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करेगा। टीम इंडिया के कप्तान रहे गांगुली ने 2 अप्रैल को लिखे एक खत में (जिसकी कॉपी हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया) के पास है, में सभी राज्य ईकाइयों के अध्यक्ष और सचिवों को शुक्रवार में चेन्नई में होने वाले आईपीएल के 14वें एडिशन का पहला मैच देखने के लिए न्योता भेजा है। गांगुली ने खत में लिखा है, 'मुझे उम्मीद है कि आने वाले सीजन में हम सामान्य वक्त की ओर लौटेंगे और हमारा पूरा घरेलू सीजन होगा। और साथ ही हम सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे।' उन्होंने सभी राज्य ईकाइयों को लिखा है कि बीसीसीआई अंडर-19 लड़कों के लिए जून और जुलाई में घरेलू टूर्नमेंट्स का आयोजन करवाना चाहती है। बशर्ते कोविड की परिस्थिति हाथ से बाहर न निकल जाए। गांगुली ने लिखा है, 'सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पूरा श्रेय मिलना चाहिए कि वे बायो-सिक्योर बबल में इतने लंबे समय तक रह रहे हैं। और अब वक्त है कि एक उच्च-स्तरीय और शानदार क्रिकेट देखने को मिले। '
Subscribe to:
Posts (Atom)