Friday, April 2, 2021

आईपीएल से बाहर हो चुके बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी 8 अप्रैल को April 01, 2021 at 08:58PM

मुंबई कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 14) से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की सर्जरी आठ अप्रैल को होगी। यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के प्रयास में चोटिल हुआ था। पढ़ें : चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस मामले की जानाकरी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ' श्रेयस (अय्यर) के चोटिल कंधे का आठ अप्रैल को ऑपरेशन होगा।' अय्यर लगभग चार महीने तक खेल से दूर रहेंगे। उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशर की तरफ से एकदिवसीय टूर्नामेंट खेलने का करार किया था। चोट के कारण 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस टूर्नमेंट में अब उनकी भागीदारी की संभावना कम है। पढ़ें : अय्यर ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था, 'वे कहते हैं, जितनी बड़ी निराशा होगी, वापसी उतनी ही मजबूत होगी। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। मैं आपके संदेशों को पढ़ रहा हूं। आपके प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। दिल की गहराई से आप सब का शुक्रिया।' अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आईपीएल के पिछले सत्र में फाइनल में पहुंची थी। नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी सत्र के लिये ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम का कप्तान बनाया गया है।

टीम इंडिया किसके लिए जीतना चाहती थी वर्ल्ड कप, युवी ने वीडियो के जरिए बताया April 01, 2021 at 09:09PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आज से ठीक 10 साल पहले श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2011) अपने नाम किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तान में इतिहास रचा था। फाइनल मैच की बात करें तो जहीर खान, गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी उसके हीरो रहे थे। जहीर ने गेंदबाजी तो धोनी और गंभीर ने बल्लेबाजी से फाइनल में जीत पक्की की थी। सीरीज की बात करें तो युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इसके हीरो थे। विराट कोहली ने इस इवेंट में ही अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी। फाइनल मैच में धोनी का वह छक्का शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाए। तब भारत को जीत के लिए 11 गेंदों पर 4 रन चाहिए थे, तब धोनी ने सिक्स लगाकर कप को भारत के नाम कर दिया था। भारत की 2011 की विश्व कप जीत में शामिल रहे दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने इस उपलब्धि की 10वीं वर्षगांठ पर अपने साथियों को बधाई भी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'सभी भारतीयों और मेरे साथियों को हमारी विश्व कप जीत की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई।' युवराज ने वर्ल्ड कप में 15 विकेट के अलावा 362 रन भी बनाए थे। उन्हें मैन ऑफ द टूर्नमेंट चुना गया था। युवी ने उस मौके को याद करते हुए अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ' वर्ल्ड कप जीते हुए हमें 10 साल हो गए हैं। वो समय कैसे जल्दी जल्दी बीत गया। सभी टीम इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए लालायित थी खासकर सचिन तेंडुलकर के लिए जिनका ये आखिरी वर्ल्ड कप था। हम भी चाहते थे कि इंडिया में ये वर्ल्ड कप जीते जो आज तक किसी मेजबान ने नहीं जीता था।' ऐसा रहा था मैच का रोमांच वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्री लंका ने 274 रन बनाए थे। इसमें महेला जयवर्धने के 103 रन शामिल थे। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी और उसने 31 रन पर दो विकेट खो दिए थे। स्पिनर हरभजन सिंह ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंडुलकर पविलियन लौट चुके थे। गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। इसके बाद 22वें ओवर में कोहली भी आउट हो गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए धोनी ने गंभीर के साथ मिलकर 109 रनों की पार्टनरशिप की। गंभीर 97 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धोनी ने युवी के साथ मोर्चा संभाला और नाबाद 54 रनों की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को विश्व विजेता बना दिया। युवी 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि धोनी ने 79 गेंदों में 8 फोर और 2 सिक्स की मदद से 91 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सचिन तेंडुलकर अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना से संक्रमित April 01, 2021 at 07:58PM

नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह दिन पहले सचिन कोरोना से संक्रमित हुए थे। उन्होंने हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स (India Legends) की कप्तानी की थी। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। तेंदुलकर ने लिखा, 'आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आभार। चिकित्सा सलाह के तहत एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों में मैं घर वापस लौट जाऊंगा। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।' तेंदुलकर को 27 मार्च को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया था और इसके बाद वह घर में ही क्वारंटीन में थे। तेंडुलकर सहित इंडिया लीजेंड्स के 4 खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब जीता था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बाद युसूफ पठान और अब इरफान पठान भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इरफान पठान भी हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेले थे। अख्तर ने जल्द स्वस्थ होने की दुआ की थी हाल में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने सचिन तेंडुलकर को जल्द कोरोना से रिकवर होने की दुआ की थी। अख्तर ने ट्वीट कर सचिन के जल्दी ठीक होने की दुआ की थी। सचिन ने पिछले सप्ताह बताया था कि वह कोविड-19 पॉजीटिव हो गए हैं। उन्होंने बताया था कि वह घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने अपने परिवार के बाकी सदस्यों के कोरोना नेगेटिव आने की भी जानकारी दी थी।