Sunday, March 28, 2021

लगातार छठा टॉस हारे विराट कोहली, बोले मेरे बस से बाहर हो चुका है March 27, 2021 at 11:51PM

पुणे भारतीय कप्तान विराट कोहली टॉस के मामले में एक बार फिर 'अनलकी' साबित हुए। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनैशनल में एक बार फिर वह टॉस नहीं जीत पाए। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठा मौका है जब वह टॉस सही जज नहीं कर पाए हैं। अगर आप इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की बात करें तो भारत ने 12 में से सिर्फ छह टॉस जीते हैं। भारत ने आखिरी बार अहमदाबाद में दूसरे टी20 इंटरनैशनल में टॉस जीता था। इस मैच में ईशान किशन ने डेब्यू किया था और मैच जिताऊ पारी खेली थी। रविवार को टॉस हारने के बाद कोहली ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया। उन्होंने कहा, 'टॉस पूरी तरह मेरे बस के बाहर है।' कोहली ने कहा, 'एक पुरानी कहावत है कि टॉस पूरी तरह मेरे बस से बाहर है- यह अब पूरी तरह मेरे बस से बाहर है! मैं भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करता।' टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी भारत के लगातार टॉस हारने पर चुटकी ली। अपने फनी ट्वीट के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले जाफर ने कहा, 'पहले काइन मॉर्गन थे और जब टॉस बटलर। विराट कोहली को आराम नहीं मिल रहा।' कुलदीप यादव को किया ड्रॉप भारत ने इस मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन को शामिल किया है। पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए चाइनामैन बोलर कुलदीप यादव को बाहर किया गया है। यादव ने पिछले मैच में 10 ओवर में 84 रन दिए थे और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया था। उनकी बोलिंग पर 8 छक्के पड़े थे।

विराट 200 मैच में कप्तानी करने वाले तीसरे भारतीय:63% मैचों में टीम को दिलाई जीत, रिकी पोंटिंग के बाद सबसे ज्यादा; धोनी ने 332 मैचों में की है कप्तानी March 28, 2021 at 12:01AM

IPL के लिए पाकिस्तान सीरीज छोड़ेंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी:डि कॉक, मिलर, रबाडा समेत 5 खिलाड़ी भारत आएंगे, फ्रेंचाइजी चार्टर्ड फ्लाइट भेजने की तैयारी में जुटी March 27, 2021 at 11:32PM

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में मिताली राज की कामयाबियों को सराहा, क्रिकेटर ने कहा शुक्रिया March 27, 2021 at 11:07PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय महिला ODI कप्तान मिताली राज की तारीफ की है। मिताली हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। मोदी ने कहा कि मिताली की कहानी सिर्फ महिला नहीं बल्कि पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणास्पद है। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 75वें एपिसोड में कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम की मिताली राज हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। वह महिला वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं। महिला क्रिकेटर में उनका योगदान शानदार है।' सबका हौसला बढ़ाने वाली है मिताली की कहानीमोदी ने आगे कहा, 'उन्होंने अपने करीब दो दशक लंबे करियर में कई लोगों को प्रभावित किया है। उनकी मेहनत और कामयाबी की कहानी न सिर्फ महिला बल्कि पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी हौसला बढ़ाने वाली है।' मिताली ने भी उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा किया है। मिताली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च को खेले गए मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। अगले ही मैच में उन्होंने वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन भी पूरे किए थे। मिताली ने ट्वीट किया, 'आपके बधाई संदेश के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।' पीएम मोदी ने इंटरनैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉर्टगन में भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन की भी तारीफ की। भारत ने इस वर्ल्ड कप में 13 गोल्ड समेत कुल 27 पदक जीते हैं। पीएम ने इसी महीने स्विस ओपन में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली शटलर पीवी सिंधु को उपलब्धियों का जिक्र किया। मोदी ने कहा, 'यह संयोग की बात है कि मार्च के महीने में जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, कई महिला ऐथलीट ने पदक जीते और रेकॉर्ड बनाया। नई दिल्ली में हुए शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत पदक जीतने के मामले में टॉप पर रहा। भारतीय पुरुष और महिला निशानेबाजों ने दमदार खेल दिखाया। इसके साथ ही पीवी सिंधु ने BWF स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 में सिल्वर मेडल जीता।'