Sunday, March 28, 2021

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में मिताली राज की कामयाबियों को सराहा, क्रिकेटर ने कहा शुक्रिया March 27, 2021 at 11:07PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय महिला ODI कप्तान मिताली राज की तारीफ की है। मिताली हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। मोदी ने कहा कि मिताली की कहानी सिर्फ महिला नहीं बल्कि पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणास्पद है। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 75वें एपिसोड में कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम की मिताली राज हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। वह महिला वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं। महिला क्रिकेटर में उनका योगदान शानदार है।' सबका हौसला बढ़ाने वाली है मिताली की कहानीमोदी ने आगे कहा, 'उन्होंने अपने करीब दो दशक लंबे करियर में कई लोगों को प्रभावित किया है। उनकी मेहनत और कामयाबी की कहानी न सिर्फ महिला बल्कि पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी हौसला बढ़ाने वाली है।' मिताली ने भी उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा किया है। मिताली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च को खेले गए मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। अगले ही मैच में उन्होंने वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन भी पूरे किए थे। मिताली ने ट्वीट किया, 'आपके बधाई संदेश के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।' पीएम मोदी ने इंटरनैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉर्टगन में भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन की भी तारीफ की। भारत ने इस वर्ल्ड कप में 13 गोल्ड समेत कुल 27 पदक जीते हैं। पीएम ने इसी महीने स्विस ओपन में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली शटलर पीवी सिंधु को उपलब्धियों का जिक्र किया। मोदी ने कहा, 'यह संयोग की बात है कि मार्च के महीने में जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, कई महिला ऐथलीट ने पदक जीते और रेकॉर्ड बनाया। नई दिल्ली में हुए शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत पदक जीतने के मामले में टॉप पर रहा। भारतीय पुरुष और महिला निशानेबाजों ने दमदार खेल दिखाया। इसके साथ ही पीवी सिंधु ने BWF स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 में सिल्वर मेडल जीता।'

LIVE स्कोर: धवन और रोहित की धमाकेदार शुरुआत, भारत 50 के पार March 27, 2021 at 09:45PM

India vs England: तीसरा वनडे लाइव स्कोर, रोहित और धवन क्रीज पर

घर की सफाई करते हुए लगी थी आर्चर के हाथ में चोट, करवानी पड़ेगी सर्जरी March 27, 2021 at 10:07PM

नई दिल्ली इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अगले हफ्ते अपने दाएं हाथ की सर्जरी करवानी पड़ेगी। इसके साथ ही भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके आर्चर कोहनी में इंजेक्शन भी लगवा चुके हैं। आर्चर की चोट के बाद उनके आईपीएल में भाग लेने पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। हालांकि उनकी फ्रैंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स ने कोई कदम उठाने से पहले अगले सप्ताह तक इंतजार करने का फैसला किया है। रॉयल्स को पहले ही इस बात का अंदाजा है कि आर्चर के बिना ही उन्हें पहले हाफ में खेलना होगा क्योंकि वह भारत दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए थे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि आर्चर का हाथ भारत आने से पहले ही जनवरी में कट गया था। हालांकि भारत दौरे पर वह इस चोट के साथ खेलते रहे। हालांकि अब विशेषज्ञ की सलाह पर उन्होंने सर्जरी करवाने का फैसला किया है। आर्चर ने भारत दौरे पर इंग्लैंड के चार में से दो टेस्ट मैच नहीं खेले थे। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर होने के बाद उन्हें इंग्लैंड भेज दिया गया था ताकि वह आराम कर सकें। इस सप्ताह के शुरुआत में इंग्लैंड पहुंचने के बाद उन्होंने स्कैन करवाया और अपने हाथ को लेकर डॉक्टर से बात की। ईसीबी के बयान में कहा गया, 'जोफ्रा के हाथ में जनवरी में अपने घर की सफाई करते हुए कट लग गया था। यह भारत जाने से पहले की बात है। चोट को पहले ईसीबी की मेडिकल टीम देख रही थी।' आर्चर को पहले 2020 की शुरुआत दाईं कोहनी में स्ट्रेच फ्रेक्चर था। इस वजह से वह श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। हालांकि यह दौरा कोविड-19 की वजह से कैंसिल हो गया था।

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 66 रन से हराया, कॉनवे की ताबड़तोड़ पारी March 27, 2021 at 08:54PM

हैमिल्टन डेवोन कॉनवे की नाबाद 92 रन की पारी से न्यूजीलैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश पर 66 रन से जीत दर्ज की। कॉनवे ने 52 गेंद में यह पारी खेली जिसमें विल यंग के साथ तीसरे विकेट के लिए उन्होंने 105 रन की भागीदारी भी निभाई। यंग ने 28 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाकर अपना इंटरनैशनल डेब्यू किया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद इस जोड़ी ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट पर 210 रन बनाने में मदद की। इसके बाद उसके लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने आठ गेंद के अंदर चार विकेट (तीन बोल्ड) लेकर बांग्लादेश को जवाब में आठ विकेट पर केवल 144 रन ही बनाने दिए। कॉनवे ने अपने 12वें मैच में चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। उन्होंने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 126 रन की पारी खेली थी जिससे न्यूजीलैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका में जन्में इस बल्लेबाज ने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद 99 रन बनाए थे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 72 रन की पारी खेली थी। वहीं पदार्पण करने वाले 21 साल के फिन एलेन केवल एक गेंद ही खेल पाए और बोल्ड हो गए। फिर कॉनवे ने मार्टिन गुप्टिल के साथ 52 रन की भागीदारी निभायी। गुप्टिल ने 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के से 35 रन बनाए। फिर कॉनवे ने यंग के साथ भागीदारी निभाई। यंग ने 28 गेंद में दो चौके और चार छक्के से 50 रन पूरे किए, लेकिन 17वें ओवर में 53 रन पर आउट हो गई। कॉनवे ने फिर चौथे विकेट के लिये ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 24) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 52 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने लिटन दास का विकेट तीसरे ओवर में ही गंवा दिया जिन्हें कार्यवाहक कप्तान टिम साउदी ने आउट किया। तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन ने फिर मोहम्मद नईम शेख (27) को पगबाधा किया जिससे बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 39 रन हो गया। सोढी ने फिर सौम्य सरकार, मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह और मेहदी हसन के आठ गेंद में चार विकेट झटक लिए। बांग्लादेशी कप्तान महमूदुल्लाह और मेहदी लगातार गेंद पर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 59 रन हो गया। अफीफ हुसैन (45) और मोहम्मद शैफुद्दीन ने सातवें विकेट के लिये 63 रन जोड़े। शैफुद्दीन 34 रन बनाकर नाबाद रहे।