Saturday, March 27, 2021

भारत को हराने के बाद स्टोक्स का बड़ा बयान, बोले- लक्ष्य कितना भी बड़ा हो हम डरते नहीं हैं March 27, 2021 at 12:43AM

पुणेइंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा है कि टीम की निडरता ने भारत को दूसरे वनडे में हराने में उनकी मदद की। स्टोक्स ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 52 गेंदों पर ही तेज 99 रन बना डाले और इंग्लैंड को छह विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, ‘पहले मैच की तुलना में यह अच्छा विकेट था। पिछले कुछ वर्षों से हमने बड़े स्कोर किए हैं और बडे़ लक्ष्यों को हासिल किया है। ईमानदारी से कहूं तो हम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरते।’ अपनी पारी में 10 छक्के लगाने वाले स्टोक्स ने कहा, ‘हम हमेशा सकारात्मक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं। अगर हम ऐसी स्थिति में फंसते हैं तो हम हमेशा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं।’ स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो (124) के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 गेंदों पर 175 रनों की साझेदारी की। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे लिए अच्छी बात यह रही कि एक टीम के तौर पर हम अपने रवैये से नहीं भटके। पहले वनडे के बाद हम निराश थे। भारत के बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी आज हम आसानी से जीत दर्ज कर के खुश हैं।’

27 साल पहले...27 मार्च को ओपनिंग का मिला मौका, बने 'गॉड ऑफ क्रिकेट' March 26, 2021 at 11:26PM

नई दिल्ली महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और भारतीय क्रिकेट के लिए 27 मार्च, 1994 का दिन बेहद खास है। सचिन आज ही के दिन वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में पहली बार बतौर ओपनर उतरे थे। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला गया था। पढ़ें : उस समय नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) टीम इंडिया (Team Indai) के नियमित ओपनर हुआ करते थे। चोट के कारण सिद्धू इस मुकाबले में नहीं खेल सके। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने अजय जडेजा के साथ सचिन को पारी की शुरुआत के लिए भेजा। अजहर का सचिन से ओपन कराना तेंडुलकर और भारतीय वनडे क्रिकेट में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। पढ़ें : इस मैच में मेजबान कीवी टीम 49.4 ओवर में 142 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद सचिन ने 49 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेल भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से राजेश चौहान ने तीन जबकि कपिल देव (Kapil Dev), जवागल श्रीनाथ (Javagal Srinath) और सलील अंकोला ने दो दो विकेट निकाले। अपने फैंस के बीच क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले तेंडुलकर ने आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने ग्राउंड के चारों ओर शॉट लगाकर जल्दी से अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से जडेजा सचिन का साथ दे रहे थे। जडेजा 18 रन बनाकर आउट हुए। सचिन जिस तरह से खेल रहे थे एक समय ऐसा लगा कि वह आसानी से शतक पूरा कर लेंगे लेकिन मैथ्यू हार्ट ने अपनी ही गेंद पर सचिन के शतक पर पानी फेर दिया। सचिन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.34 का रहा। बतौर ओपनर वनडे में ठोके 45 शतक बतौर ओपनर सचिन ने 340 वनडे पारियों में 48.29 की औसत से कुल 15 310 रन बनाए जिसमें 45 शतक और 75 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा।

बेयरस्टो ने कसा तंज, कहा- गावसकर चाहें तो मुझे फोन या मेसेज कर सकते हैं March 26, 2021 at 08:25PM

पुणे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनके ‘ इरादे’ पर सवाल उठाने वाले सुनील गावसकर की टिप्पणी पर कहा कि पूर्व भारतीय दिग्गज उन्हें फोन कर सबसे लंबे प्रारूप में खेलने के लिए उनकी ‘इच्छाशक्ति’ के बारे में चर्चा कर सकते हैं। पढ़ें : बेयरस्टो भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की चार पारियों में तीन में खाता खोलने में नाकाम रहे थे जबकि एक पारी में उन्होंने 28 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने इस श्रृखला को 1-3 से गंवाया था। गावसकर ने टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी देखकर कहा था कि ऐसा लग रहा है कि वह खेलने के ‘इच्छुक नहीं’ हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय के बाद जब बेयरस्टो से गावसकर की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हाँ, वह फोन कर के टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करने और इसका लुत्फ उठाने के बारे में मुझ से पूछ सकते हैं।’ पढ़ें : इस 31 साल के खिलाड़ी ने शुक्रवार को 112 गेंद में 124 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने भारत द्वारा मिले 337 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और 39 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। टेस्ट श्रृंखला की आखिरी मैच की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बेयरस्टो के आउट होने के बाद गावसकर ने कहा था कि यह बल्लेबाज क्रीज पर रूकने के लिए ‘ इच्छुक नहीं’ दिख रहा है। बेयरस्टो ने हालांकि कहा कि उन्होंने भारतीय दिग्गज की टिप्पणियों को नहीं सुना है। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो, उन्होंने क्या कहा वह मैंने नहीं सुना। दूसरी बात, मुझे यह जानने में दिलचस्पी है कि कैसे एक राय बनाई जा सकती है, खासकर जब मेरे और गावसकर के बीच कोई संवाद नहीं हुआ हो। जैसा कि मैंने कहा, मेरा फोन चालू है और अगर वह मुझे फोन करना या संदेश भेजना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं।’ बेयरस्टो ने 74 टेस्ट में 34.12 की औसत से 4197 रन बनाए हैं जबकि उन्होंने 85 एकदिवसीय में 11 शतक और 48.92 की औसत से 3425 रन बनाए हैं।

आदिल राशिद ने 9वीं बार किया कोहली का शिकार, बने दूसरे सबसे सफल गेंदबाज March 26, 2021 at 10:05PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) के बीच इस समय जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। विराट इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद ने आउट किया। पढ़ें : कोहली इंटरनैशनल क्रिकेट में नौवीं बार राशिद के शिकार बने। पुणे के महाराष्ट्र असोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच को मेहमान इंग्लैंड ने 6 विकेट से अपने नाम कर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी की। 32 वर्षीय कोहली को इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक बार शिकार करने के मामले में राशिद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मैच में कोही को राशिद की गेंद पर जोस बटलर ने 22वें ओवर में जीवदान दिया था। उस समय विराट 35 रन बनाकर खेल रहे थे। साउदी ने विराट को 10 बार आउट किया है न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने विराट कोहली को इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 10 बार आउट किया है। इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का नंबर आता है। दोनों ने एक समान आठ आठ बार कोहली को आउट किया है। पढ़ें : टी 20 सीरीज मे आदिल ने विराट को 2 बार भेजा था पविलियन वनडे से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। टी20 में राशिद ने विराट को 2 बार आउट किया है। भारत ने टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था।