Saturday, March 27, 2021
वीवीएस लक्ष्मण बोले-विराट कोहली की इस गलती से हारी टीम इंडिया March 26, 2021 at 09:08PM
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने बताया है कि दूसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से कहां पर चूक हुई जिससे मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा। पढ़ें : भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 336 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 39 गेंद बाकी रहते 4 विकेट खोकर जीत दर्ज करने में सफल रही। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने भारतीय स्पिनर्स को निशाना बनाया और उनकी गेंदों पर खूब रन बटोरे। पढ़ें : टीम इंडिया की हार के बाद लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, जब विपक्षी टीम सिर्फ 30-35 रन दूर हो तो ऐसे में विकेट लेना मुश्किल होता है। भारत को तीन विकेट जल्दी जल्दी मिले। इसमें जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर के विकेट शामिल थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लेकर वापसी की। मैं इस बात से हैरान था कि विराट केाहली फिर क्रुणाल पंड्या और कुलदीप यादव के साथ गेंदबाजी के लिए गए। उस समय मैच में वापसी सिर्फ तेज गेंदबाज ही करा सकते थे। मुझे लगता है कि यहीं पर कप्तान कोहली से बड़ी भूल हुई।' लक्ष्मण ने कृष्णा को काफी देर तक बाहर रखे जाने को लेकर सवाल उठाया। शुरुआत में इस भारतीय पेसर ने 4 ओवर का स्पैल डाला। इसके बाद कृष्णा की 21वें ओवर में वापसी हुई। फिर 23वां, 35वां और 37वां ओवर प्रसिद्ध ने फेंका। भारत की ओर से सबसे सफल बोलर कृष्णा ही रहे जिन्होंने 10 ओवर में 58 रन खर्च कर 2 विकेट निकाले। भारत की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या ने 16 ओवर की गेंदबाजी में कुल 156 रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। भारत और इंग्लैंड की टीमें 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे रविवार को पुणे में खेला जाएगा।
प्रसिद्ध कृष्णा बोले- नई गेंद से गेंदबाजी के लिए मुझे और मेहनत की जरूरत है March 26, 2021 at 06:50PM
पुणे अपनी गति और उछाल से सभी को प्रभावित करने वाले भारतीय टीम के नए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने स्वीकार किया कि उन्हें नई गेंद के साथ अधिक किफायती बनने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों एकदिवसीय मैचों में प्रसिद्ध पुरानी गेंद से विकेट झटकने में सफल रहे लेकिन शुरुआती ओवरों में नई गेंद से उनके खिलाफ आसानी से रन बने। पढ़ें : प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में भारतीय टीम की छह विकेट से हार के बाद कहा, 'व्यक्तिगत रूप से, मैं बेहतर शुरुआत करना चाहूंगा। मैं नई गेंद से गेंदबाजी करने के मामले में सुधार करना चाहूंगा। मेरे खिलाफ जो रन बने वे खराब गेंद पर बने। ऐसे में मैं वापस जाकर उन पहलुओं पर काम करूंगा।’ शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय में भारतीय गेंदबाजों का खराब दिन रहा था। कृष्णा ने कहा कि जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसमें गेंदबाज शायद ही कुछ कर सकते थे। उन्होंने कहा, ‘हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे, मैं इस तथ्य से इनकार नहीं कर रहा हूं लेकिन हमें उनके खेलने के तरीके को श्रेय देना होगा। यह काफी आक्रामक बल्लेबाजी थी, हमारे खिलाफ काफी बुरा हुआ।’ उन्होंने कहा, ‘आज के दौर में सीमित ओवरों के क्रिकेट में ऐसा ही होता है। सिर्फ चार क्षेत्ररक्षक 11वें से 40वें ओवर तक 30 गज की घेरा के बाहर रहते है, ऐसे में यह होना ही है।’ भारतीय गेंदबाज ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह बल्लेबाजी करने के लिए बहुत अच्छा विकेट था। स्कोर खुद ही यह बयां करते हैं। हमने 336 रन बनाए और उन्होंने 44 वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी से सबकुछ पता चलता है। यह एक सपाट पिच थी। यह पिच गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण थी।’
Friday, March 26, 2021
Subscribe to:
Posts (Atom)