Friday, March 26, 2021

सचिन तेंडुलकर के एक और रेकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं विराट कोहली March 25, 2021 at 08:28PM

पुणे भारत ने इंग्लैड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 66 रन की जीत हासिल की। आज टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में निर्णायक बढ़त हासिल करने उतरेगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच भी पुणे में ही खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। दूसरे वनडे इंटरनैशनल में कई रेकॉर्ड बन सकते हैं। विराट कोहली भी सचिन तेंडुलकर के एक और रेकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम इस समय वनडे इंटरनैशनल में 19 वनडे शतक हैं। वह एक शतक और लगा लेते हैं तो वह सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। सचिन के नाम भारत में 20 वनडे इंटरनैशनल शतक हैं। विराट कोहली के नाम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में तीन शतक हैं। एक शतक और लगाते ही वह युवराज सिंह के (चार शतक) की बराबरी कर लेंगे। युवराज भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं पर रेकॉर्ड शानदार हैं। दोनों देशों के बीच भारत में हुए पिछले 22 वनडे इंटरनैशनल में से 18 जीते हैं और एक मैच टाई रहा है। बीते छह मैचों में से उसने पांच में जीत हासिल की है। और एक मैच में उसे हार मिली है।

मेले में गुब्बारे फोड़ते देख पिता ने पहचाना हुनर, बेटे ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी को हराकर देश के लिए लाया गोल्ड March 25, 2021 at 07:17PM

खरगोन जिले के छोटे से कस्बे रतनपुर गांव में एक किसान परिवार के घर खुशी का माहौल है। सुबह से बधाई देने वाले लोगों का घर पर तांता लगा रहता है। परिवार के लोग मिठाई खिलाकर एक-दूसरे के सामने खुशी का इजहार कर रहे हैं। किसान को यह मौका बेटे ने दिया है। 19 साल के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में देश को गोल्ड दिलाया है। ऐश्वर्य के इस सफला से परिवार के साथ-साथ देश का भी मान बढ़ा है। शूटिंग में ऐश्वर्य ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्व के नंबर वन खिलाड़ी हंगरी के स्तवान पैनी को हराया है।

Thursday, March 25, 2021

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप:दिग्गज शूटर संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीता, ऐश्वर्य और सुनिधि को ब्रॉन्ज March 25, 2021 at 08:13PM

भारतीय गेंदबाज के फैन हुए शोएब अख्तर, कहा यह कृष्णा नहीं करिश्मा है March 25, 2021 at 07:43PM

नई दिल्ली शोएब अख्तर ने भारत के लिए वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ की है। प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले स्पैल में काफी रन दिए थे और उसके बाद दमदार वापसी की। अख्तर इस बात से बेहद प्रभावित नजर आए। कृष्णा ने ODI में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रेकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 54 रन देकर चार विकेट लिए। कर्नाटक के तेज गेंदबाज के पास पांच विकेट लेने का भी मौका था। हालांकि विराट कोहली ने इयॉन मॉर्गन का कैच छोड़ दिया था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कृष्णा की तारीफ करते हुए उन्हें 'करिश्मा' कहा। अख्तर ने कहा, 'वह कृष्णा नहीं हैं, करिश्मा हैं। जिस तरह इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की और अंत में उन्होंने चार विकेट लिए वह वाकई करिश्मा है। जिस तरह प्रसिद्ध कृष्णा ने वापसी की वह वाकई काबिले-तारीफ है। एक फास्ट बोलर होने के नाते आपके पास ऐटिट्यूड होना चाहिए। शुरुआत में इतने रन देने के बाद आपने जिस तरह से वापसी की वह आपका दम, आपका टैलंट, आपका हुनर दिखाता है। और जिस तरह से उन्होंने चार विकेट लिए वह काबिले-तारीफ है, शानदार यूं ही लगे रहो।' कृष्णा ने पहले तीन ओवरों में 37 रन दे दिए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की। अख्तर ने इसके अलावा कृष्णा को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'कृष्णा मेरी एक सलाह है, पेस मत कम होने देना। मार पड़े, पिटाई हो लेकिन अपनी रफ्तार को कम मत होने देना और विकेटों में गेंदबाजी करते रहना।'