Thursday, March 25, 2021

तोक्यो ओलिंपिक की टॉर्च रिले की हो गई शुरुआत, 23 जुलाई को होगा समापन March 24, 2021 at 10:36PM

तोक्यो तोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले गुरुवार को शुरू हो गई जो 23 जुलाई को तोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी। रिले की शुरुआत फुकुशिमा से हुई जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे। टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थी। सफेद ट्रैक सूट पहनकर वह टॉर्च को इंडोर फुटबॉल अभ्यास केंद्र से बाहर लेकर गई। उनके साथ 2011 विश्व कप के बाकी 14 सदस्य और कोच नारियो ससाकी भी थे। सभी ने सफेद ट्रैक सूट पहन रखे थे। कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई। स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख और पूर्व ओलंपियन सेइको हाशिमोतो ने कहा ,‘तोक्यो 2020 की टॉर्च जापान और दुनिया के नागरिकों के लिए आशा की किरण लेकर आएगी।’ प्रशंसकों को सड़क के साथ कतार बनाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खड़े रहने की ताकीद थी। उन्हें जोर से चिल्लाने या नारे लगाने से भी रोका गया था। आयोजकों ने कहा कि अगर दर्शकों से समस्या होगी तो वे रिले का रास्ता बदल देंगे या रिले रोक देंगे। दर्शकों ने दिशा निर्देशों का पालन भी किया। 63 वर्ष के सेत्सुको हाशिमोतो ने कहा ,‘दस साल पहले यहां परमाणु हादसा हुआ था। उसके बाद आज का दिन देख रहा हूं। मेरी उम्र में यह आखिरी तोक्यो ओलंपिक है। मैं काफी भावुक महसूस कर रहा हूं।’ प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा ,‘ओलिंपिक टॉर्च रिले आज से शुरू हो रही है जो लोगों को ओलंपिक और पैरालम्पिक के असल मायने समझने का सुनहरा मौका है।’ इस रिले में करीब 10000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है जो जापान के 47 शहरों से गुजरेगी। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुए ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

इंडिया vs पाकिस्तान क्रिकेट:अफरीदी ने कहा- दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए सीरीज जरूरी, खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए March 24, 2021 at 09:42PM

ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप:फाइनल से पहले बंदूक को लेकर आपस में भिड़े हंगरी के प्लेयर्स, ज्यूरी ने डिस्क्वालिफाई किया; अब भारत-अमेरिका में होगा फाइनल March 24, 2021 at 09:43PM

IND vs ENG: सीरीज जीतने पर होंगी भारत की निगाहें, सूर्यकुमार यादव को मिल सकता है मौका March 24, 2021 at 08:49PM

पुणे असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच के जरिए एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। भारत की नजरें इस मैच के जरिए एक और सीरीज अपने नाम करने पर लगी होंगी। अय्यर को चोट, यादव को मिल सकता है मौका श्रेयस अय्यर कंधे की हड्डी खिसकने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में फोकस यादव और वनडे क्रिकेट में उनके पदार्पण पर है। यादव ने टी20 क्रिकेट में शानदार पदार्पण करके अपना दावा पुख्ता किया है। टीम सिलेक्शन बड़ी दुविधा कोरोना महामारी से पहले श्रेयस भारतीय वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन भारत की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ इतनी मजबूत है कि अब पदार्पण करने जा रहा खिलाड़ी भी विश्व चैंपियन टीम के लिए खतरनाक लग रहा है। कप्तान विराट कोहली समेत टीम प्रबंधन के सामने चयन की दुविधा होगी। रविंद्र जडेजा तीन महीने से टीम से बाहर है लेकिन टेस्ट में अक्षर पटेल और वनडे में क्रुणाल पंड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। आईपीएल के कारण मशहूर हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट चटकाए। जडेजा और जसप्रीत बुमराह के लौटने पर क्रुणाल या कृष्णा में से एक को बाहर रहना होगा। धवन लौटे फॉर्म में, पंत करेंगे बैटिंग भारत के लिए सबसे बड़ी राहत शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रही जिन्होंने 98 रन बनाए। टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद उन पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव था। रोहित शर्मा को पहले मैच में कोहनी में चोट लगी लेकिन उनके फिट होने की उम्मीद है। रोहित को ब्रेक देने पर शुभमन गिल दूसरे मैच में धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। ऐसे में राहुल मध्यक्रम में उतरेंगे। वैसे सूत्रों के अनुसार रोहित की चोट गंभीर नहीं है और वह खेलने को बेताब हैं। समझा जाता है कि पंत बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे और राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। चहल की हो सकती है वापसी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले मैच में नौ ओवर में 68 रन दिए जिनकी जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उतारा जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार, कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की तेज तिकड़ी ने दस में से नौ विकेट लिए और वे इस लय को कायम रखना चाहेंगे। ठाकुर लगातार खेल रहे हैं और विविधता के लिए टी नटराजन या मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। कोहली ने पहले मैच के बाद कहा था ,‘यह हमारी सबसे अच्छी जीत में से है। वनडे में इतने अच्छे मैच हमने हाल ही में नहीं खेले हैं। मुझे बहुत गर्व हो रहा है।’ इंग्लैंड के लिए मुश्किलें कई दूसरी ओर इंग्लैंड की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में बने रहने की होगी। कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को पहले मैच में लगी चोट ने उसकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने अच्छा प्रदर्शन किया था और उनसे इसके दोहराव की उम्मीद होगी। मध्यक्रम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोईन अली नाकाम रहे। इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन तीनों को अच्छी पारी खेलनी होगी। इंग्लैंड के बोलर्स नहीं कर पाए भारत को परेशान दूसरी ओर स्पिनर आदिल रशीद और मोईन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके और दोनों को विकेट नहीं मिली। टॉम कुरेन को अपने भाई सैम और मार्क वुड का तेज गेंदबाजी में साथ देना होगा। टीमें : भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर में से। इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान में से। मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।