Thursday, March 25, 2021

IND vs ENG: सीरीज जीतने पर होंगी भारत की निगाहें, सूर्यकुमार यादव को मिल सकता है मौका March 24, 2021 at 08:49PM

पुणे असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच के जरिए एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। भारत की नजरें इस मैच के जरिए एक और सीरीज अपने नाम करने पर लगी होंगी। अय्यर को चोट, यादव को मिल सकता है मौका श्रेयस अय्यर कंधे की हड्डी खिसकने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में फोकस यादव और वनडे क्रिकेट में उनके पदार्पण पर है। यादव ने टी20 क्रिकेट में शानदार पदार्पण करके अपना दावा पुख्ता किया है। टीम सिलेक्शन बड़ी दुविधा कोरोना महामारी से पहले श्रेयस भारतीय वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन भारत की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ इतनी मजबूत है कि अब पदार्पण करने जा रहा खिलाड़ी भी विश्व चैंपियन टीम के लिए खतरनाक लग रहा है। कप्तान विराट कोहली समेत टीम प्रबंधन के सामने चयन की दुविधा होगी। रविंद्र जडेजा तीन महीने से टीम से बाहर है लेकिन टेस्ट में अक्षर पटेल और वनडे में क्रुणाल पंड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। आईपीएल के कारण मशहूर हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट चटकाए। जडेजा और जसप्रीत बुमराह के लौटने पर क्रुणाल या कृष्णा में से एक को बाहर रहना होगा। धवन लौटे फॉर्म में, पंत करेंगे बैटिंग भारत के लिए सबसे बड़ी राहत शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रही जिन्होंने 98 रन बनाए। टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद उन पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव था। रोहित शर्मा को पहले मैच में कोहनी में चोट लगी लेकिन उनके फिट होने की उम्मीद है। रोहित को ब्रेक देने पर शुभमन गिल दूसरे मैच में धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। ऐसे में राहुल मध्यक्रम में उतरेंगे। वैसे सूत्रों के अनुसार रोहित की चोट गंभीर नहीं है और वह खेलने को बेताब हैं। समझा जाता है कि पंत बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे और राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। चहल की हो सकती है वापसी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले मैच में नौ ओवर में 68 रन दिए जिनकी जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उतारा जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार, कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की तेज तिकड़ी ने दस में से नौ विकेट लिए और वे इस लय को कायम रखना चाहेंगे। ठाकुर लगातार खेल रहे हैं और विविधता के लिए टी नटराजन या मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। कोहली ने पहले मैच के बाद कहा था ,‘यह हमारी सबसे अच्छी जीत में से है। वनडे में इतने अच्छे मैच हमने हाल ही में नहीं खेले हैं। मुझे बहुत गर्व हो रहा है।’ इंग्लैंड के लिए मुश्किलें कई दूसरी ओर इंग्लैंड की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में बने रहने की होगी। कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को पहले मैच में लगी चोट ने उसकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने अच्छा प्रदर्शन किया था और उनसे इसके दोहराव की उम्मीद होगी। मध्यक्रम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोईन अली नाकाम रहे। इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन तीनों को अच्छी पारी खेलनी होगी। इंग्लैंड के बोलर्स नहीं कर पाए भारत को परेशान दूसरी ओर स्पिनर आदिल रशीद और मोईन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके और दोनों को विकेट नहीं मिली। टॉम कुरेन को अपने भाई सैम और मार्क वुड का तेज गेंदबाजी में साथ देना होगा। टीमें : भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर में से। इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान में से। मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

धोनी ऐंड कंपनी को करेंगे गेंदबाजी, कौन हैं अफगान बोलर फजलहक फारुकी March 24, 2021 at 09:16PM

नई दिल्ली अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी बुधवार को भारत के लिए रवाना हो गए। अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि 20 साल का यह तेज गेंदबाज के लिए आईपीएल 2021 में नेट बोलर होंगे। यह युवा तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनजाना सा नाम है। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए एक टी20 इंटरनैशनल खेला है। वह साउथ अफ्रीका के पेसर हार्दुस विलजॉन के बाद दूसरे अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज हैं जो चेन्नै के नेट बोलिंग सेटअप का हिस्सा बने हैं। कौन हैं फजलहक फारुकी? फजलहक फारुकी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 22 सितंबर सन 2000 को अफगानिस्तान के बगलान इलाके में पैदा हुए। 20 साल के इस तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टी20 इंटरनैशनल मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट लिया। फारुकी ने 12 फर्स्ट-क्लास मैच और छह लिस्ट ए मैच खेले हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने दो ही टी20 मुकाबले खेले हैं। फजलहक फारुकी 2020 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। चार मैचों में उन्होंने पांच विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 5.12 का था। फजलहक फारुकी पहले भी आईपीएल सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2020 में वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के नेट बोलर थे। बीते साल फजलहक फारुकी ने क्रिस गेल, केएल राहुल, निकोलस पूरन और मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाजों को बोलिंग की थी। उन्होंने इस बड़े मौके लिए आईपीएल का शुक्रिया भी अदा किया था।

विश्व कप क्वॉलिफायर, नेपाल की फर्जी टीम में खेले भारतीय घुड़सवार, पदक भी जीते March 24, 2021 at 08:36PM

नई दिल्ली क्या आपने कभी सुना है कि किसी एक देश के खिलाड़ी एक हाई-प्रोफाइल कॉम्पीटिशन, जिसमें वर्ल्ड कप की भागीदारी दांव पर लगी हो, में किसी दूसरे देश के लिए खेल रहे हों? जी, ऐसा ही कुछ भारत में एक सप्ताह पहले हुआ। जी, हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई टेंट पैगिंग (एक तरह की घुड़सवारी) वर्ल्ड कप क्वॉलिफिकेशन इवेंट में चार भारतीय नागरिक घुड़सवारों ने नेपाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया। टूर्नमेंट का आयोजन भारतीय घुड़सवारी असोसिएशन (Equestrain Federation of India) ने किया था। यह टूर्नमेंट 16 से 18 मार्च के बीच खेला गया था। यह टूर्नमेंट इंटरनैशनल टेंट पैगिंग फेडरेशन (ITPF) के अंतर्गत खेला गया जिसका हेडक्वॉर्टर मस्कट, ओमान में खेला गया। इस इवेंट में पांच देशों- भारत, पाकिस्तान, यूएसए और नेपाल की टीमों ने भाग लिया। क्वॉलिफिकेशन के लिए आयोजित सात प्रतियोगिताओं में से भारत ने छह में गोल्ड जीता और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस टूर्नमेंट का वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका में होना है। पाकिस्तान की टीम दूसरे और नेपाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। ITPF के नियमों के अनुसार चार या उससे अधिक टीमों को वर्ल्ड के लिए क्वॉलिफाइ करना है। हैरानी की बात यह है कि यह बाद में पता चला कि नेपाल की टीम में भाग लेने वाले सभी चार घुड़सवार भारतीय थे। और तो और, नेपाल के लिए भाग लेने वाले चारों घुड़सवारों के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी हुई थी और साथ ही उसका उपनाम भी नहीं लिखा गया था। रिजल्ट शीट के मुताबिक नेपाल के लिए खेलने वाले चार घुड़सवारों के नाम थे, Yogandar, Golam, Kepil and Vinay. Their actual names are: Yogender, Gulam Mohamed, Kapil and Vinay Kumar थे। EFI, जो अपनी इन्विसेटिगेशन कर रही है, ने ITPF को लिखकर मामले की जानकारी दी है। फेडरेशन ने नेपाल के घुड़सवार संघ को लिखकर सफाई भी मांगी है। EFI के जनरल सेकेट्री कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि चूंकि नाम नेपाल की फेडरेशन की ओर से आए थे इसलिए फेडरेशन ने बैकग्राउंड की जांच नहीं की। एक सूत्र ने कहा, 'कोविड-19 की परिस्थिति के कारण पाकिस्तानी और अमेरिकी घुड़सवारों को वीजा मिलने में देरी हो रही थी। लेकिन ITPF के नियमों के मुताबिक वैध वर्ल्ड कप क्वॉलिफिकेशन के लिए कम से कम चार देशों के प्रतिनिधियों का होना जरूरी था। इस वजह से भारतीय घुड़सवारों को नेपाल की टीम बनाकर इवेंट में शामिल किया गया। जिन राइडर्स ने इसमें नेपाल की टीम के तौर पर भाग लिया उन्हें टूर्नमेंट में मौजूद कई लोग जानते थे। ऐसे में सवाल उठना लाजमी था कि कैसे भारतीय घुड़सवारों को नेपाल का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया।'

Wednesday, March 24, 2021

चार महीने, 10 डेब्यू, टीम इंडिया में आ रहे हैं अब रेडीमेड स्टार March 24, 2021 at 07:33PM

एक वक्त था जब नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कदम जमाने में वक्त लगता था। पर लगता है कि अब वक्त बदल गया है। इसका श्रेय आप आईपीएल कों दें, बदले और निखरे हुए घरेलू क्रिकेट सिस्टम को दें, इंडिया ए के लगातार होते दौरों, ड्रेसिंग रूम के दोस्ताना माहौल को दें। टीम इंडिया ने बीते चार महीनों में 10 खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया है और अलग-अलग फॉर्मेट में इन्होंने अपना रंग बिखेरा है।

भारतीय टीम को पिछले कुछ वक्त में काफी नए खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिला है। और इन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आते ही अपनी धमक दिखाई है। इन युवा खिलाड़ियों ने दिखाया है कि भारतीय घरेलू क्रिकेट का सिस्टम इतना मजबूत है कि अंतरराष्ट्रीय टीम में आने से पहले ही वे क्रिकेटर पूरी तरह तैयार हैं।


चार महीने, 10 डेब्यू, टीम इंडिया में आ रहे हैं अब रेडीमेड स्टार

एक वक्त था जब नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कदम जमाने में वक्त लगता था। पर लगता है कि अब वक्त बदल गया है। इसका श्रेय आप आईपीएल कों दें, बदले और निखरे हुए घरेलू क्रिकेट सिस्टम को दें, इंडिया ए के लगातार होते दौरों, ड्रेसिंग रूम के दोस्ताना माहौल को दें। टीम इंडिया ने बीते चार महीनों में 10 खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया है और अलग-अलग फॉर्मेट में इन्होंने अपना रंग बिखेरा है।



टी नटराजन (तीनों फॉर्मेट में डेब्यू)
टी नटराजन (तीनों फॉर्मेट में डेब्यू)

इंडियन प्रीमियर लीग में प्रभावी प्रदर्शन करने के बाद थंगारासु नटराजन ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ बतौर नेट बोलर पहुंचे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वह एक ही दौरे पर तीनों फॉर्मेंट में डेब्यू करने करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। बाएं हाथ के इस पेसर को लगातार सटीकता के साथ यॉर्कर फेंकने की काबिलियत के चलते 'यॉर्कर नटराजन' कहा जाता है। उन्होंने अपने पहले वनडे इंटरनैशनल में 70 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं ब्रिसबेन में टेस्ट डेब्यू करते हुए 78 रन देकर तीन विकेट लिए।

(एपी फोटो)



शुभमन गिल (टेस्ट डेब्यू)
शुभमन गिल (टेस्ट डेब्यू)

45 और 35* बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा टेस्ट, मेलबर्न, दिसंबर 2020)

खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी साव की जगह उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। बैकफुट पर अच्छा खेलने के चलते उन्हें तरजीह दी गई। उन्होंने गाबा में 91 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को मजबूत आधार दिया



मोहम्मद सिराज (टेस्ट डेब्यू)
मोहम्मद सिराज (टेस्ट डेब्यू)

मैच में प्रदर्शन 5/77 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2 दूसरा टेस्ट, मेलबर्न 2020)

भारतीय टीम ऐडिलेड में पहला टेस्ट हार चुकी थी। दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद काफी दबाव था। इसके बाद मोहम्मद शमी को चोट लगने से वह सीरीज से बाहर हो गए थे। टीम के लिए मुश्किल वक्त था। हालांकि शमी की जगह मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में सिराज को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने पहले मैच में पांच विकेट लिए (2-40 और 3-37) हासिल किए। उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही थे जब उनके पिता का निधन हो गया था लेकिन उन्होंने टीम के साथ रहने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने गाबा में पारी में पांच विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की।

एएफपी फोटो



शार्दुल ठाकुर (तकनीकी रूप से डेब्यू, क्योंकि पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे)
शार्दुल ठाकुर (तकनीकी रूप से डेब्यू, क्योंकि पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे)

मैच में प्रदर्शन 7-155 और बल्ले से बनाए 67 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया (ब्रिसबेन टेस्ट), जनवरी 2021

ब्रिसबेन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन भी ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए थे। ऐसे में मुंबई के पेसर शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह मिली। यूं तो ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में हैदराबाद में डेब्यू किया था लेकिन सिर्फ 10 गेंद फेंकने के बाद चोट के चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उन्होंने ब्रिसबेन में मौके का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 3-94, 4-61 विकेट लेने के साथ ही 67 रन भी बनाए। वॉशिंगटन सुंदर के साथ उनकी साझेदारी ने भारतीय पारी को न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि मजबूत स्थिति में भी पहुंचाया।

एएफपी फोटो



वॉशिंगटन सुंदर (टेस्ट डेब्यू)
वॉशिंगटन सुंदर (टेस्ट डेब्यू)

3-89 और 1-80, 62 और 22 बनाम ऑस्ट्रेलिया (चौथा टेस्ट, ब्रिसबेन, जनवरी 2021)

टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही अश्विन को टीम से बाहर होना पड़ा। 21 वर्षीय सुंदर जो टीम के साथ नेट बोलर के रूप में गए थे। उन्होंने स्टीव स्मिथ और दो अन्य विकेट लिए। बल्ले से उन्होंने 62 रन की पारी खेली। सातवें विकेट के लिए शार्दुल ठाकुर के साथ 123 रन की अहम साझेदारी की। दूसरी पारी में उन्होंने 29 गेंद पर 22 रन बनाए। भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था और सुंदर ने तेजी से रन बनाते हुए मोमेंटम बनाए रखा। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जीत में भी भूमिका निभाई।

एएफपी फोटो



अक्षर पटेल (टेस्ट डेब्यू)
अक्षर पटेल (टेस्ट डेब्यू)

मैच में प्रदर्शन 7-100 बनाम इंग्लैंड (दूसरा टेस्ट, चेन्नै, फरवरी 2021)

रविंद्र जडेजा चोट के कारण बाहर थे। तब अक्षर पटेल को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। अभी तक उन्हें वाइट बॉल स्पेशलिस्ट माना जाता था। चेन्नै की टर्न होती पिच पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उछाल और टर्न के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने पहली पारी में दो और दूसरी में पांच विकेट लिए। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने इस जीत के साथ वापसी की। अपनी पहली टेस्ट सीरीज में उन्होंने तीन मैच खेले और 27 विकेट लिए।

रॉयटर्स फोटो



सूर्यकुमार यादव (टी20 डेब्यू)
सूर्यकुमार यादव (टी20 डेब्यू)

करियर की पहली पारी में बनाए 31 गेंद पर 57 रन। (चौथा टी20 इंटरनैशनल बनाम इंग्लैंड, मार्च 2021)

एक लंबे इंतजार के बाद आखिर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल में प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला। ईशान किशन के चोट लगने के चलते उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। सूर्यकुमार के प्रदर्शन के बाद कोहली ने आखिरी टी20 में पारी की शुरुआत करने का फैसला ताकि वह तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकें।



ईशान किशन (टी20 डेब्यू)
ईशान किशन (टी20 डेब्यू)

32 गेंद पर 56 रन बनाम इग्लैंड, दूसरा टी20 इंटरनैसनल, मार्च 2021)

इंडियन प्रीमियर लीग के बीते सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 30 छक्के लगाए। इसके बाद से ही उन्हें टीम में जगह बनाने का अहम दावेदार माना जा रहा था। आखिर उन्हें टीम में मौका मिला। झारखंड का यह खिलाड़ी जैसे इस मौके की तलाश में था। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से भारत को 165 का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।



क्रुणाल पंड्या (वनडे डेब्यू)
क्रुणाल पंड्या (वनडे डेब्यू)

31 गेंद पर 58 रन बनाम इंग्लैंड (पहला वनडे, पुणे, मार्च 2021)

टीम से बाहर होने से पहले क्रुणाल पंड्या 18 टी20 इंटरनैशनल मुकाबले खेल चुके थे। अपने पहले ही वनडे इंटरनैशनल मुकाबले में वह पूरे शबाब में नजर आए। उन्होंने डेब्यू पर सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रेकॉर्ड बना दिया। केएल राहुल के साथ मिलकर उन्होंने 57 गेंद पर 112 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर स्कोर को 317 तक पहुंचाया। अपनी पारी में क्रुणाल ने सात चौके और दो छक्के लगाए।



प्रसिद्ध कृष्णा (वनडे डेब्यू)
प्रसिद्ध कृष्णा (वनडे डेब्यू)

4-54 बनाम इंग्लैंड (पहला वनडे, पुणे, मार्च 2021)

टीम प्रबंधन ने काफी समय से इस युवा गेंदबाज पर नजर रखी हुई थी। वह कृष्णा को आजमाना चाहते थे। और जब कृष्णा को मौका मिला तो उन्होंने निराश नहीं किया। 25 साल के इस तेज गेंदबाज ने शुरुआत में जॉनी बेयरस्टो के करारे प्रहार से उबरकर शानदार वापसी की। जेसन रॉय को आउट कर उन्होंने भारत को पहली कामयाबी दिलाई। इसके बाद बेन स्टोक्स और इयॉन मॉर्गन के विकेट लिए।