Thursday, March 18, 2021

छत्तीसगढ़ में क्रिकेटर्स की केक वाली होली:ड्रेसिंग रूम में युवराज को प्रज्ञान ओझा ने दौड़ाया तो कैफ ने पकड़ा, फिर एक दूसरे के चेहरे पर लगाया केक March 17, 2021 at 09:24PM

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ियों की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल,सचिन के 100 शतक पूरे होने के दिन 16 मार्च को इंडिया के खिलाड़ियों ने खेली केक की होली

विराट के होटल रूम के बाहर लगी वमिका की नेम-प्लेट,'घर वाली फील' देने की कोशिश March 17, 2021 at 09:55PM

अहमदाबादभारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त है। इसी वजह से क्रिकेटर अहमदाबाद में प्रोटोकॉल के तहत बायो-सिक्योर बबल में रह रहे हैं। कुछ खिलाड़ी तो करीब छह महीने से बायो-बबल में हैं क्योंकि वे लगातार यात्रा कर रहे हैं और एक बबल से दूसरे बबल में ट्रांसफर हो जाते हैं। पहले यूएई में आईपीएल के लिए, फिर ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया बिजी है। इसी के चलते अहमदबाद में टीम होटल और उसके कर्मियों ने अपने घरों से दूर होने के बावजूद क्रिकेटरों और उनके परिवारों को घर पर महसूस कराने की कोशिश की। होटल में कार्यरत लोगों ने उनके रूम के बाहर लगाने को क्रिकेटरों के लिए विशेष नेम-प्लेट की व्यवस्था की है। पढ़ें, होटल में खिलाड़ियों को एक रूम नंबर देने के बजाय उनके साथ परिवार के सदस्यों के नाम लिखे गए हैं। उदाहरण के लिए कप्तान के कमरे के बाहर, तीन नेम प्लेट लगी हैं। इसमें विराट, उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अलावा उनकी दो महीने की बेटी, वामिका का नाम भी लिखा गया है। सिर्फ नेम-प्लेट्स ही नहीं, कमरों में अलग-अलग पर्सनलाइज्ड कुशन तक रखे गए हैं। इसमें राज्य के स्थानीय डिजाइन बनाए गए हैं। सिर्फ कोहली ही नहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविच और बेटे अगस्त्य के साथ यात्रा कर चुके हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ यात्रा कर रहे हैं। सीरीज की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनैशनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए यह मैच 'करो या मरो' की तरह है, क्योंकि वह सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। इंग्लैंड ने पहला टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई लेकिन भारतीय टीम ने वापसी करते हुए दूसरा मैच जीता। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरा टी20 जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम अब चौथा टी20 हार जाती है तो सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी।

कजिन की आत्महत्या के बाद बोलीं गीता फोगाट- हार-जीत जीवन का हिस्सा March 17, 2021 at 09:25PM

नई दिल्ली भारत की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट और गीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने एक कुश्ती टूर्नामेंट में मैच हारने के बाद आत्महत्या कर ली है। उनके इस कदम से राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भारत को महिला वर्ग में कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली गीता फोगाट बेहद दुखी हैं और उन्होंने कहा है कि हार-जीत खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है और किसी भी खिलाड़ी को ऐसे कदम नहीं उठाना चाहिए। गीता फोगाट ने टिवटर पर लिखा, ‘भगवान मेरी छोटी बहन मेरे मामा की लड़की रितिका की आत्मा को शांति दे। मेरे परिवार के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। रितिका बहुत ही होनहार पहलवान थी। पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। हार-जीत खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है हमें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिये।’ 17 साल की रितिका ने राजस्थान के भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित स्टेट लेवल सब जूनियर टूनार्मेंट में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रितिका एक अंक से हार गईं थी और इस हार से निराश होकर उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खबरों के मुताबिक, रितिका ने बुधवार रात करीब 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने फूफा और द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ली थी। महाबीर भी फाइनल के दिन मुकाबले के समय मौजूद थे। रितु फोगाट ने रितिका की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने टिवटर पर लिखा, ‘छोटी बहन रितिका की आत्मा को भगवान शांति दे। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि आपके साथ क्या हुआ। आप हमेशा हमें याद आएंगी।’

केएल राहुल की फॉर्म लौटाने के लिए आकाश चोपड़ा ने सुझाया यह उपाय, कहा बैटिंग ऑर्डर में करो बदलाव March 17, 2021 at 08:32PM

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में खराब फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीरीज के पहले तीन मैचों में वह सिर्फ एक ही रन बना पाए हैं। ऐसे में राहुल (Rahul) की टीम में जगह पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि कप्तान विराट कोहली ओर बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathour) ने राहुल का समर्थन किया और उन्हें चैंपियन खिलाड़ी बताया। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हालांकि इसके लिए एक उपाय बताया है। चोपड़ा ने राहुल के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की सलाह दी है। चोपड़ा ने कहा है कि राहुल को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने भेजा जा सकता है। चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'ऐसा नहीं लगता कि भारत नियमित पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगा। तो ऐसे में रोहित और ईशान के साथ पारी की शुरुआत करवाने पर क्या विचार है... कोहली नंबर तीन पर आएं और रहुल चार नंबर पर? जब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में खराब दौर से गुजरे थे तो उसके बाद धोनी ने भी उन्हें बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा नीचे भेजा था। कई बार थोड़े से बदलाव से भी आपको फॉर्म हासिल करने में मदद मिलती है।' पहले मैच में गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर विकेटों से टकराई थी। इसके बाद दूसरी पारी में वह विकेट के पीछे कैच आउट हुए थे और तीसरे मुकाबले में वह मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। कोच और कप्तान ने किया था समर्थन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हालांकि राहुल का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि वह राहुल एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। और साथ ही उन्होंने राहुल को टॉप ऑर्डर पर पसंदीदा खिलाड़ी बताया था। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने भी कहा था कि राहुल तीन खराब पारियों से खराब खिलाड़ी नहीं हो जाते। उन्होंने कहा था कि बस चंद गेंदों की बात है और राहुल फॉर्म में लौट आएंगे।