Saturday, March 13, 2021

वाह चहल...जसप्रीत बुमराह को पछाड़ बने भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज March 13, 2021 at 12:39AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने नाम एक बड़ा रेकॉर्ड दर्ज कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से पराजित कर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत (India vs England 1st T20) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 124 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बनाए। भारत की ओर से बल्लेबाजों के असफल होने के बाद गेंदबाज भी नाकाम रहे। चहल और वॉशिंगटन सुंदर के खाते में एक-एक विकेट गए। पढ़ें: चहल ने जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट करते ही अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। 30 वर्षीय चहल टी20 इंटरनैशनल में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का रेकॉर्ड तोड़ा। चहल के अब 60 विकेट हो गए हैं वहीं बुमराह के 59 विकेट हैं। चहल ने यह उपलब्धि 46वें टी20 मैच में हासिल की। 100वां इंटरनैशनल मैच खेला लेग ब्रेक बोलर चहल का यह 100वां इंटरनैशनल मैच था। उन्होंने अब तक 54 वनडे और 46 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। चहल ने पहले टी20 मैच में 4 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 रविवार को अहमदाबाद मे ही खेला जाएगा। मेजबान टीम इंडिया इस मैच को जीतकर बराबरी की कोशिश करेगी वहीं मेहमान इंग्लैंड सीरीज में बढ़त को दोगुना करना चाहेगी।

श्रेयस अय्यर बोले, अंदाज नहीं बदलेगा, रणनीति पर बेहतर अमल जरूरी March 12, 2021 at 11:54PM

अहमदाबादयुवा भारतीय बल्लेबाज (Shreyas Iyer) ने इंग्लैंड के हाथों पहले टी20 मैच में मिली हार के बाद कहा कि बल्लेबाजी पर कप्तान विराट कोहली का दिया फलसफा नहीं बदलेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि आगामी मैचों में रणनीति पर बेहतर अमल करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम महज 124 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने चार ओवर और तीन गेंद बाकी रहते लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। यह पूछने पर कि हर हालात में शॉट्स खेलने का भारत का यह नया बल्लेबाजी फलसफा क्या अब बदलेगा, अय्यर ने कहा,‘नहीं .. हमारे पास निचले क्रम तक पावर हिटर्स हैं और इस रवैये में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है।’ देखें, उन्होंने कहा, ‘हमने एक रणनीति बनाई थी जिस पर अमल जरूरी था क्योंकि विश्व कप से पहले हमें सारे दाव आजमाने हैं। यह पांच मैचों की सीरीज है और इसमें प्रयोग करके देख सकते हैं कि क्या सही लगता है।’ सीरीज का दूसरा मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। यह पूछने पर कि क्या उन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव है, अय्यर ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं खुलकर खेल रहा हूं और अपनी पारी का मजा ले रहा हूं।’ ऋषभ पंत को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के कारण अय्यर पांचवें नंबर पर उतरे लेकिन उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा ,‘भारतीय टीम में सभी को पता है कि बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला होना पड़ेगा। मैंने कोई बदलाव नहीं किया। यह बस मानसिकता की बात है कि टीम की क्या जरूरत है और मैने हालात के अनुरूप बल्लेबाजी की।’

मसाबा की पुरानी तस्वीर देख याद आई विवियन रिचर्ड्स-नीना की अधूरी प्रेम कहानी March 12, 2021 at 11:12PM

नई दिल्लीवेस्टइंडीज के महान क्रिकेटरों में शुमार (Vivian Richards) की बेटी मसाबा (Masaba) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। मशहूर फैशन डिजायनर मसाबा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी मां नीना गुप्ता और विवियन के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में विवियन रिचर्ड्स जमीन पर बैठे हैं और नीना की गोद में मसाबा आराम फरमा रही हैं। हालांकि यह तस्वीर काफी पुरानी है। मसाबा ने इसे शेयर कर एक बार फिर दोनों के रिश्ते की एक पुरानी कहानी को याद दिला दिया। पढ़ें, विवियन जहां अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए मशहूर रहे तो वहीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस नीना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मसाबा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें नीना ने सफेद और लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है। वहीं विवियन कैजुअल टीशर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। विवियन और नीना की लव स्टोरी यूं ती अधूरी ही रही और दोनों की कभी शादी नहीं हो पाई लेकिन एक बेटी के मां-बाप जरूर बने। बिना शादी के मां बनने के बाद नीना पर काफी सवाल उठे लेकिन अपनी बेबाकी के लिए मशहूर इस अदाकारा ने अकेले ही उस बच्ची को पालने का फैसला किया। जब विवियन नीना के साथ रिश्ते में थे, तब वह पहले ही दो बच्चों के पिता थे। हालांकि यह बात नीना भी जानती थीं। साल 1987 में पहली बार नीना और विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात एक पार्टी में हुई। फिर करीबी बढ़ी, मुलाकातों का सिलसिला चला और प्यार हो गया। बाद में विवियन वापस वेस्टइंडीज लौट गए, मगर दोनों की मुलाकात चलती रही। कोलकाता में पहली बार दोनों के साथ होने का तब पता चला, जब सही फुटवियर ना होने की वजह से कोलकाता के एक क्लब में उन्हें एंट्री नहीं करने दी। शादीशुदा होने के बावजूद विवियन अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे, मगर तलाक नहीं हुआ था। नीना जब प्रेग्नेंट हुईं, तो उनके परिवार वालों ने भी साथ नहीं दिया। कुछ वक्त बाद जब नीना की मां का निधन हुआ तो उनके पिता ने उनका साथ दिया। फिर नीना ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मसाबा रखा। अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की जो बाद में सफल फैशन डिजायनर बनीं। मशहूर फैशन हाउस ऑफ मसाबा की मालकिन मसाबा ने कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

WI vs SL 2nd ODI: विंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, वनडे सीरीज जीती March 12, 2021 at 09:24PM

नॉर्थ साउंड (एंटीगा) एविन लुईस और शाई होप के बीच पहले विकेट की 192 रन की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ विंडीज टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढत बना ली। लुईस ने 103 और होप ने 84 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले श्रीलंका ने आठ विकेट पर 273 रन बनाए जिसमें दानुष्का गुणतिलका ने सर्वाधिक 96 रन का योगदान दिया। हालांकि वह शतक से चूक गए। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चंडीमल ने 71 रन का योगदान दिया। पढ़ें, 274 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज लड़खड़ा गए और कप्तान कायरन पोलार्ड 46वें ओवर में आउट हो गए। इससे टीम दबाव में आ गई। निकोलस पूरन ने हालांकि 38 गेंद में नाबाद 35 रन बनाकर आखिरी ओवर में टीम को जीत तक पहुंचाया। श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है। वेस्टइंडीज को आखिरी 18 गेंद में 31 रन चाहिए थे। फैबियन एलेन ने नुवान प्रदीप की पहली गेंद पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। पूरन ने अगली गेंद पर चौका लगाकर दबाव कम किया। आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज को 13 रन की जरूरत थी। दुष्मंता चामीरा ने 49वें ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी की जिससे आखिरी ओवर में लक्ष्य नौ रन का रह गया। पहली गेंद पर रन नहीं बना लेकिन प्रदीप की अगली गेंद पर पूरन ने चौका लगाया।इसके बाद फिर चौका लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौवे ओवर में तीन विकेट 50 रन पर गंवा दिये। दुष्मंता गुणतिलका ने 96 गेंद में 96 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने चौथे विकेट के लिये दिनेश चंडीमल के साथ 100 रन जोड़े। चांदीमल ने 71 रन का योगदान दिया जबकि विनांदु हसरंगा ने 31 गेंद में 47 रन बनाए। सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे रविवार को खेला जाएगा।