Tuesday, March 2, 2021

IND vs ENG: टी20 के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे पेसर बुमराह! March 01, 2021 at 09:36PM

नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार पेसर (Jasprit Bumrah) को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। इससे उन्हें मैदान पर खेलते देखने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही किया जा चुका है जिसमें बुमराह को आराम दिया गया है। अभी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित नहीं हुई है लेकिन चौथे टेस्ट से निजी कारणों से हटने वाले पेसर बुमराह को वनडे सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है। पढ़ें, बुमराह को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मौका मिला लेकिन दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला क्योंकि स्पिनरों अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने ही जीत की पटकथा लिख दी थी। अब 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से भी वह निजी कारणों से हट गए हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह 23 मार्च से पुणे में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्हें टी20 सीरीज की तरह वनडे में भी आराम दिया जा सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जाएगी जिसके बाद 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पांचों टी20 मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे।

310 सप्ताह से नंबर-1, जोकोविच ने फेडरर के रेकॉर्ड की बराबरी की March 01, 2021 at 09:14PM

लंदनसर्बिया के दिग्गज (Novak Djokovic) ने 310 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में नंबर-1 पर बने रहने के स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविच ने पिछले महीने ही अपना 9वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। 33 साल के जोकोविच अब तक करियर में 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं और वह फेडरर और नडाल के 20-20 ग्रैंड स्लैम के रेकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। जोकोविच ने कहा, ‘सबसे ज्यादा सप्ताह तक नंबर-1 बने रहने का ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करना मेरे लिए बेहद राहत भरा है क्योंकि अब मेरा पूरा ध्यान अधिकतर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर है।’ जोकोविच शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने लगातार नौ मैच जीते हैं जबकि पिछले अक्टूबर में फ्रेंच ओपन के फाइनल तक उन्होंने एक भी मैच नहीं हारा था। जोकोविच पिछले साल तीन फरवरी को एटीपी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे और तब से वह नंबर-1 बने हुए हैं। इससे पहले वह जुलाई 2014 से नवंबर 2016 तक नंबर-1 रहे थे। जोकोविच के अब 12030 पॉइंटस हो गए हैं, जो नडाल, डेनिल मेदवेदेव और डोमिनीक थिएम से 2000 पॉइंटस ज्यादा है।

श्रीलंका के नए क्रिकेट निदेशक बने टॉम मूडी, बोले- टैलेंटेड टीम के साथ काम करेंगे March 01, 2021 at 09:03PM

कोलंबो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज कोच को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का नया क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट की तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिशों के आधार पर मूडी को क्रिकेट के निदेशक के रूप में नामित किया गया था। मूडी का कार्यकाल तीन साल का होगा और अनुबंध के अनुसार, वह एक सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। एसएलसी ने कहा, मूडी की नई भूमिका में डॉमेस्टिक टूर्नमेंट स्ट्रक्चर, प्लेयर वेलफेयर, एजुकेशन ऐंड स्किल डेवलपमेंट, कोचिंग एंड सपॉर्ट स्टाफ स्ट्रक्चर और हाई परफॉर्मेंस एंड डेटा एनालिटिक्स पर केंद्रित फ्यूचर टूर प्रोग्राम का विश्लेषण शामिल होगा। पढ़ें, मूडी ने इस पर कहा, 'एक टैलेंटेड और गौरवान्वित क्रिकेट देश के साथ काम करने को उत्सुक हूं।' पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और वॉर्सेस्टरशायर ऑलराउंडर ने पहले दो वर्षों की अवधि के लिए श्रीलंका के कोच के रूप में काम किया था। मूडी आईपीएल टीम सनराइजर्स क्रिकेट के निदेशक और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।