Sunday, February 21, 2021

डेल स्टेन ने इंग्लैंड की रोटेशन नीति को सराहा, गिनाई खूबियां February 20, 2021 at 09:07PM

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लैंड की बहुचर्चित रोटेशन नीति का समर्थन करते हुए कहा कि यह 'बुद्धिमत्तापूर्ण' कदम धीरे-धीरे 'शानदार क्रिकेटरों की फौज' तैयार कर रहा है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की रोटेशन नीति की कड़ी आलोचना होती रही है जो कि उसने खिलाड़ियों का कार्यभार कम करने और उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में रहते हुए मानसिक थकान से बचाने के लिए शुरू की है। इस कदम से कई बड़े मैचों और श्रृंखलाओं में उसके प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेल पाते हैं लेकिन स्टेन को लगता है कि इससे इंग्लैंड की 'बेंच स्ट्रेंथ' मजबूत हो रही है जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये टीमों का चयन करते समय उसे मदद मिलेगी। स्टेन ने ट्वीट किया, 'इंग्लैंड की रोटेशन नीति धीरे-धीरे शानदार क्रिकेटरों की फौज तैयार कर रही है। हम भले ही अभी इसकी आलोचना कर रहे हैं लेकिन अगले आठ वर्षों में आईसीसी के आठ टूर्नामेंट (असल में एक साल में एक, जैसा मुझे बताया गया है) होने हैं और उन्हें वास्तव में टीमों का चयन करते समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अनुभवी क्रिकेटरों को ढूंढने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। ' टूर्नामेंटों को लेकर मैं पूरी तरह से गलत हो सकता हूं लेकिन मुझे यही बताया गया था। जो भी हो यह बेहद बुद्धिमत्तापूर्ण कदम है।' इस रोटेशन नीति के कारण विकेटकीपर जोस बटलर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट और ऑलराउंडर मोईन अली दूसरे टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए जबकि बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और तेज गेंदबाज मार्क वुड पहले दो मैचों से बाहर रहने के बाद श्रृंखला के बाकी मैचों के लिये टीम से जुड़ गए हैं। यही नहीं टीम प्रबंधन अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को भी बीच बीच में विश्राम देता रहा है।

इंग्लैंड का माइंडगेम, क्राउली बोले- भारत के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में हमारा पलड़ा भारी February 20, 2021 at 08:15PM

अहमदाबाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्राउली का मानना है कि 'अविश्सनीय तेज गेंदबाजी आक्रमण और असाधारण बल्लेबाजों' के कारण भारत मजबूत टीम है लेकिन गुलाबी गेंद से होने वाले तीसरे डे नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच में उनकी टीम का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि उसे तेज गेंदबाजी की अनुकूल परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव है। चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह डे नाइट टेस्ट होगा। क्राउली से पूछा गया कि गेंद को अगर मूवमेंट मिलता है तो क्या इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहेगा, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हमारे अनुकूल होगा। हम इस तरह की परिस्थितियों में खेलते हुए बड़े हुए है। तेज गेंदबाजों के लिये अनुकूल परिस्थितियों में गेंद को देर से खेलने की कोशिश करते रहे हैं। इसलिए आप यह कह सकते हैं कि भारतीयों की तुलना में हम ऐसी परिस्थितियों का अधिक अनुभव रखते हैं।' क्राउली ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, 'संभवत: यही वजह है कि वे स्पिन के अविश्वनीय खिलाड़ी हैं क्योंकि वे ऐसी परिस्थितियों में खेलते हुए बड़े हुए हैं।' लेकिन 23 साल का यह बल्लेबाज भारत के मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण और कुशल बल्लेबाजों से अच्छी तरह वाकिफ है जो किसी भी तरह की परिस्थितियों में खेलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा, 'उनके पास अविश्वसनीय तेज गेंदबाजी आक्रमण और असाधारण बल्लेबाज हैं और इसलिए हमें परिस्थितियों का बहुत अधिक फायदा नहीं मिलेगा। वे सक्षम हैं।' क्राउली ने जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ईशांत शर्मा के अलावा नये तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के संबंध में यह बात कही। लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद अधिक स्विंग करती है लेकिन क्राउली का मानना है स्पिनर तब भी टेस्ट के परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद लगता है कि अधिक स्विंग करती है जिससे तेज गेंदबाजों को थोड़ा मदद मिलती है। मुझे उम्मीद है कि पिछले दो टेस्ट मैचों की तुलना में इस मैच में तेज गेंदबाजों को विकेट लेने के अधिक मौके मिलेंगे।' क्राउली ने कहा, 'यह (पिच) थोड़ी कड़ी भी लगती है इसलिए स्पिनरों को भी इसमें थोड़ा अधिक उछाल मिलेगी। स्पिनर भी अपनी भूमिका निभाएंगे और अगर वे घसियाली पिच तैयार करते हैं तो मुझे हैरानी होगी।' केंट का यह बल्लेबाज चेपॉक के ड्रेसिंग रूम में मार्बल की सतह पर फिसलने से कलाई में चोट लगने के कारण पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाया था लेकिन वह डे नाइट टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कहा, 'मैं नेट्स पर काफी बल्लेबाजी कर रहा हूं और यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि मैं इस टेस्ट के लिए जितना संभव हो फिट रहूं।'

Saturday, February 20, 2021

डे-नाइट टेस्ट से पहले इंग्लैंड का माइंडगेम:बल्लेबाज जैक क्राउली बोले- भारत की पेस अटैक अच्छी पर पिंक बॉल टेस्ट में इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी February 20, 2021 at 09:03PM

डे नाइट टेस्ट जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही विराट ब्रिगेड , देखें वीडियो February 20, 2021 at 08:10PM

भारत और इंग्लैंड (India vs England Day Night Test) के बीच 4 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम (Motera Cricket Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला टेस्ट मेहमान इंग्लैंड ने 227 रन से जीता था। इसके बाद मेजबान भारत ने शानदार वापसी कर दूसरा टेस्ट 317 रन से अपने नाम किया। तीसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से डे नाइट खेला जाएगा। भारतीय टीम का अपने घर में यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट मैच होगा। इससे पहले भारत ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपना पहला डे नाइट टेस्ट खेला था। टीम इंडिया (Team India) गुरुवार को अहमदाबाद पहुंची थी। इस समय दोनों टीमों के खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार शाम अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर भारतीय खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के वीडियो और कुछ फोटो शेयर किए। फोटो में कप्तान विराट कोहली, पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) , ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और रोहित शर्मा (Rohit Shrma) दिखाई दे रहे हैं। भारत ने चेन्नै में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह को आराम दिया था। ऐसे में डे नाइट टेस्ट में बुमराह की वापसी तय है। 'गेंद कितनी स्विंग करेगी, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल' पिंक बॉल आमतौर पर शाम के समय में काफी मूव करती है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने का कहना है कि मोटेरा स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में एसजी गेंद कितनी स्विंग करेगी, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। भारत को गुलाबी गेंद से खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और उसने केवल दो मैच खेले हैं। पुजारा ने पहले नेट सत्र के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, 'विशेषकर इस टेस्ट में गेंद कितनी स्विंग होगी, हम इसके बारे में निश्चित नहीं हैं।' उन्होंने कहा, 'शुरू में यह थोड़ा स्विंग कर सकती है, लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह शायद ज्यादा स्विंग नहीं करे, लेकिन गुलाबी गेंद के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते, इसकी भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है।'