Monday, February 8, 2021

इशांत के 300 टेस्ट विकेट:19 साल की उम्र में डेब्यू किया था, 300 विकेट लेने में लगे 13 साल और 98 टेस्ट मैच; भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा February 07, 2021 at 11:15PM

पंत को मिला ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन का इनाम, जीता यह खिताब February 07, 2021 at 10:31PM

ICC ने ऋषभ पंत को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया है। उन्होंने इस दौड़ में जो रूट और पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़कर यह खिताब जीता। यह पहली बार है कि आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुन रही है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार शानदार पारियां खेलीं। उन्होंने पहले सिडनी टेस्ट में शानदार 97 रन बनाकर भारत को हार से बचाने में अहम किरदार निभाया। इसके बाद ब्रिसबेन में नाबाद 89 रन बनाकर भारत को यादगार सीरीज जीत दिलवाई। आईसीसी वोटिंग अकेडमी की सदस्य और पत्रकार मोना पार्थसारथी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में आखिरी दो टेस्ट मैचों में किंदवंती बन गई है। खास तौर पर जिन हालात में वे पारियां खेली गईं वे काबिले-तारीफ है। सामने वाली टीम की मजबूती और उनके फैंस की उम्मीदें। पंत सभी पर खरते उतरे।' उन्होंने आगे कहा, 'इससे साबित होता है कि जीत उन्हीं की होती है जिनमें इच्छाशक्ति होती है औ जो हिम्मत करते हैं। 23 वर्षीय पंत को ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद टीम में शामिल किया गया था। लेकिन में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसने सभी को प्रभावित किया। वीवीएस लक्ष्मण ने आईसीसी को बताया, 'ऋषभ पंत ने सिडनी और ब्रिसबेन में अलग तरह की पारियां खेलीं।' उन्होंने कहा, 'सिडनी में उन्होंने काउंटर अटैक करते हुए 97 रन बनाए, जब भारतीय टीम के सामने 407 रन का लक्ष्य था। वहीं ब्रिसबेन में उन्होंने परिपक्वता दिखाते हुए एक शानदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने टीम को जीत दिलाई।'

ईशांत शर्मा ने लगाई 'ट्रिपल सेंचुरी', ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय पेसर February 07, 2021 at 09:50PM

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ईशांत ने डेनियल लॉरेंस को आउट कर यह कारनामा किया। उनसे पहले तेज गेंदबाजों में भारत की ओर से कपिल देव और जहीर खान ही ऐसा कर सकते हैं। अपने 98वां टेस्ट मैच खेल रहे ईशांत ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 32 वर्षीय यह तेज गेंदबाज लंबे स्पैल फेंकने के लिए जाने जाते हैं। कपिल के नाम 131 मैच में 434 विकेट दर्ज हैं, जबकि जहीर खान ने 92 मैचों में 311 विकेट लिए हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), रविचंद्रन अश्विन (382*) और जहीर खान ने 311 विकेट लिए हैं। ईशांत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उन्होंने पारी में 74 रन देकर सात विकेट लिए थे। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ 2007 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। चोट के कारण ईशांत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए थे। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खइलाफ वेलिंगटन में पिछले साल फरवरी में टेस्ट मैच खेला था।

अश्विन ने पारी की पहली गेंद पर लिया विकेट, 114 साल में बाद हुआ यह कारनामा February 07, 2021 at 09:24PM

चेन्नै रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन एक खास करिश्मा किया। उन्होंने चेन्नै टेस्ट की दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज का विकेट लिया। इसके साथ ही अश्विन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने जो कारनामा किया है वह बीते 114 साल में नहीं हुआ। उन्होंने रोरी बर्न्स को स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करवाया। अश्विन इसके साथ ही वह पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 1907 के बाद पहली बार हुआ है। तब ओवल में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्पिनर बर्ट बोगलर ने इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम हेवर्ड को आउट किया था। सबसे पहले 1888 में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक बैनरमैन को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था। इससे पहले, भारत ने ऋषभ पंत (91), वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 85) और चेतेश्वर पुजारा (73) के अर्धशतकों की बदौलत यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में 337 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन का विशाल स्कोर बनाया था। भारत ने अपने तीसरे दिन (रविवार) के स्कोर छह विकेट पर 257 रन से आगे खेलना शुरू किया। सुंदर ने 33 और अश्विन ने अपनी पारी को आठ रन से आगे बढ़ाया। दोंनो बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की। अश्विन टीम के 305 के स्कोर पर सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 91 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के सहारे 31 रन बनाए। इसके बाद भारत ने 312 के स्कोर पर शाहबाज नदीम (0) के रूप में अपना आठवां, इशांत शर्मा (4) के रूप में अपना नौवां और जसप्रीत बुमराह (0) के रूप में अपना 10वां विकेट गंवाया। हालांकि अपने करियर का मात्र दूसरा टेस्ट खेल रहे सुंदर ने भारतीय पारी को एक छोर से संभाले रखा और अपने करियर का लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया।