Thursday, February 4, 2021

भारत और इंग्लैंड में कल से पहला टेस्ट, जानें कौन कितना है भारी February 03, 2021 at 09:01PM

चेन्नैऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबर्दस्त वापसी से अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश करके उत्साह से ओतप्रोत भारतीय टीम अब विराट कोहली की अगुवाई में शुक्रवार से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का सामना करेगी जिसमें दोनों टीमों की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने पर टिकी होंगी। रूट का 100वां टेस्ट कोविड-19 के कारण लंबे ब्रेक के कारण भारत में लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी और इसके लिए उसका प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम है जिसकी अगुवाई जो रूट जैसा धाकड़ बल्लेबाज कर रहा है। रूट अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। उनके पास वर्तमान समय के सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण और इस खेल का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है। लेकिन भारतीय टीम को कोहली की वापसी से मजबूती मिली है जो ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव के बाद स्वदेश लौट गए थे। देखें- दोनों टीमें हैं बेजोड़ फॉर्म में भारत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में चमत्कारिक प्रदर्शन करके सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि इंग्लैंड की श्रीलंका से 2-0 से क्लीन स्वीप करके यहां पहुंची है। इसलिए इस सीरीज में मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है। भारत का सामना हालांकि उस इंग्लैंड से है जो पिछले 15 वर्षों में भारत में टेस्ट सीरीज (2012) जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारतीय बल्लेबाजों की होगी परीक्षा इंग्लैंड के पास रूट के रूप में ऐसा बल्लेबाज है जो जानता है कि उपमहाद्वीप की पिचों पर स्पिनरों का कैसे सामना करना हे। श्रीलंका में हाल में दो बड़े शतक बनाकर उन्होंने इसे साबित किया था। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाज रोहित शर्मा के धैर्य और शुभमन गिल की तकनीक की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। जोफ्रा आर्चर अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे और अगर पुरानी गेंद रिवर्स स्विंग लेती है तो बेन स्टोक्स उसका फायदा उठाना चाहेंगे। आत्ममुग्धता से बचना चाहेगा भारत भारतीय उपकप्तान और ऑस्ट्रेलिया में कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करने वाले अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की सीरीज अब अतीत की बात है। हम इंग्लैंड की टीम का सम्मान करते हैं और एक बार में एक मैच पर ध्यान देंगे।’ जाहिर है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ किसी तरह की आत्ममुग्धता से बचना चाहेगी। पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर ठोस बल्लेबाजी के बाद अब भारतीयों को चेन्नै की लाल मिट्टी वाली धीमी पिच से सामंजस्य बिठाना होगा। इस पिच में पहले दिन उछाल होता है लेकिन तीसरे दिन से यह स्पिनरों को मदद देना शुरू कर देती है। ऑस्ट्रेलिया में कई गेंदें अपने शरीर पर झेलने वाले चेतेश्वर पुजारा इस तरह की पिचों पर बड़े स्कोर खड़ा करना चाहेंगे क्योंकि यहां गेंद लगातार कमर के ऊपर नहीं जाती है। इंग्लैंड की यह है सबसे बड़ी कमजोरी भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के धीमी गति के गेंदबाजों के सामने खेलने में बहुत दिक्कत नहीं आनी चाहिए। मोईन अली को छोड़कर इंग्लैंड के दोनों स्पिनरों डॉम बेस और जैक लीच को भारत के दमदार बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का अनुभव नहीं है। जब गेंद पुरानी हो जाएगी तब ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज उनकी बखिया उधेड़ सकते हैं। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाकर लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड का सामना करना है तो उसे अच्छे गेंदबाजी संयोजन के साथ उतरना होगा। प्लेइंग-XI चुनना भारत के लिए मुश्किल जसप्रीत बुमराह का यह घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच होगा जबकि वह 2018 में ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं। इशांत शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच लगभग एक साल पहले खेला था। उन्होंने चोटिल होने और कोविड-19 के कारण लंबे समय से लाल गेंद से कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन मोहम्मद सिराज का ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन नहीं भुलाया जा सकता है। पढ़ें- ऐसे में इशांत और सिराज में से किसे चुनना है यह फैसला करना आसान नहीं होगा। भारत तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है और अक्षर पटेल को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है। ब्रिस्बेन टेस्ट में पदार्पण करने वाले वाशिंगटन सुंदर और पटेल में से किसी एक को अंतिम एकादश में लिए जाने की संभावना है। रविचंद्रन अश्विन का चयन तय है जबकि कोहली कलाई के स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को रखना पसंद करेंगे। पढ़ें- टीम इस प्रकार हैं...भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, शार्दुल ठाकुर। इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जैक क्राउली, डोमिनिक सिबली, रोरी बर्न्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फॉक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, डोमिनिक बेस, जैक लीच, ऑली स्टोन। मैच टाइम: भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

कब और कहां LIVE देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट February 03, 2021 at 09:31PM

चेन्नैभारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नै के चेपक स्टेडियम में शुक्रवार से खेला जाएगा। यह मैच जहां इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के करियर का 100वां टेस्ट है तो भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए जीतना जरूरी है। कोरोना वायरस की वजह से लगभग 11 महीने बाद भारत किसी इंटरनैशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 5 फरवरी से खेला जाएगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का पहला टेस्ट कहां खेला जाएगा?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नै के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का सीरीज का पहला टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच सीरीज का पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस सुबह 9:00 बजे होगा। पढ़ें- भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड nbt.in पर देख सकते हैं। टीम इस प्रकार हैं... भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, शार्दुल ठाकुर। इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जैक क्राउली, डोमिनिक सिबली, रोरी बर्न्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फॉक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, डोमिनिक बेस, जैक लीच, ऑली स्टोन। मैच टाइम: भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ 2 टेस्ट से बाहर February 03, 2021 at 08:51PM

चेन्नैभारत दौरे पर आई इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार खिलाड़ी जैक क्राउले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि क्रॉले की कलाई में उन्हें ड्रेसिंग रूम के बाहर फिसलकर गिरने से चोट आई थी। इस बारे में इंग्लैंड क्रिकेट ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में फिसलने से जैक को चोट आई थी। उनके दाएं हाथ की कलाई में चोट आई है। मेडिकल टीम उनकी चोट का ध्यान रखेगी।' पढ़ें- टीम इंग्लैंड को अपना पहला टेस्ट शुक्रवार से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वॉलिफाइ करने के लिए भारत को इस सीरीज में 4-0, 3-0 या 3-1 से हराना होगा जो काफी मुश्किल है। पढ़ें- पोप टीम से जुड़े इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ओली पोप इंग्लैंड टीम से जुड़ गए हैं और अब वह भारत के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध हैं। 23 साल के पोप ने भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए दो दिन पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। पोप ने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट मैचों में 645 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

Wednesday, February 3, 2021

जो रूट चेन्नै में खेलेंगे करियर का 100वां टेस्ट, पहला भी भारत के ही खिलाफ था February 03, 2021 at 08:22PM

चेन्नैभारतीय टीम के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के लिए जब उतरेंगे तो एक खास रेकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होगा। दरअसल, वह 99 टेस्ट खेल चुके हैं और वह चेपक स्टेडियम में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। इस मैच को वह और उनकी टीम खास बनाने में किसी भी तरह कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। रोचक बात है कि रूट ने 2012 में अपने टेस्ट करियरका आगाज भी भारत के खिलाफ ही किया था। उन्होंने नागपुर के विदर्भ के जामठा क्रिकेट स्टेडियम में शतक के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि अब वह श्रीलंका में धांसू जीत के साथ भारत पहुंचे हैं। रूट ने श्रीलंका में खेले गए दोनों मैचों में एक दोहरा शतक समेत दो शतक लगाए थे और जीत के हीरो रहे थे। रूट ने 99 टेस्ट की 181 पारियों में 8249 रन बनाए हैं। इसमें 19 शतक शामिल हैं। वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे एलिस्टर कुक (12472), ग्राहम गूच (8900) और एलेक जेम्स स्टीवर्ट (8463) हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में रूट के पास स्टीवर्ट को पीछे छोड़ने का मौका होगा।