Wednesday, February 3, 2021

रिहाना ऐंड कंपनी को सचिन की नसीहत- भारत पर फैसला भारतीय लेंगे February 03, 2021 at 04:02AM

नई दिल्लीदुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ने पॉप स्टार रिहाना () समेत उन सभी हस्तियों को दो टूक जवाब दिया है जो भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं। सचिन () ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और विदेशी ताकतें इससे दूर रहें। सचिन तेंडुलकर ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों की भूमिका दर्शक तक ही सीमित है न कि हिस्सेदार की। उन्होंने देशवासियों से एक देश के तौर पर एकजुट रहने की भी अपील की। 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर सचिन ने ट्वीट किया, 'भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं कर सकते। विदेशी ताकतें सिर्फ देख सकती हैं लेकिन हिस्सा नहीं ले सकतीं। भारत को भारतीय जानते हैं और भारत के लिए फैसला भारतीयों को ही लेना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहें।' पढ़ें, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी, पॉप स्टार रिहाना सहित अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों को समर्थन दिया है। कई विदेशी हस्तियों के इस मामले पर ट्वीट करने के बाद भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने लोगों को बिना तथ्यों की जांच-परख जल्दबाजी में बयान देने से बचने की नसीहत दी है। पढ़ें, अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने एक खबर शेयर की जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करके किसानों के खिलाफ केंद्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया। वहीं, थनबर्ग ने भी ट्वीट किया, 'हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’ उन्होंने इसके साथ ही सीएनएन की एक खबर टैग की जिसका शीर्षक था 'प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प के बीच भारत ने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बंद की।’ हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने कहा,‘यह महज संयोग नहीं है कि अभी एक माह भी नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ और जब हम बात कर रहे हैं उस वक्त सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।’ इस बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए और सोशल मीडिया पर हैशटैग तथा सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है। मंत्रालय ने कहा है कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं और संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे से पीछे हटा ऑस्ट्रेलिया, पीटरसन बोले- यह काला दौर February 03, 2021 at 03:13AM

लंदनइंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा स्थगित करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साथ ही इसे 'काला दौर' बताया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिमों का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने साथ ही कहा कि ऐसा करने से पहले सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जिनमें सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश भी शामिल थी। पढ़ें, पीटरसन () ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा कभी रद्द नहीं करती। इस तरह दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द करना क्रिकेट में काला दौर है। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया था लेकिन श्रीलंका में खिलाड़ियों के पॉजिटिव निकलने के बाद भी दौरा हुआ।’ क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इससे उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। सीएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने मंगलवार को कहा, ‘हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले से काफी निराश हैं। हम इस दौरे की पूरी तैयारी कर रहे थे।’ इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले को स्पष्टीकरण देना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार हॉकले ने कहा, ‘हमने सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश की थी लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी अन्य प्रतिबद्धताएं हैं और इसके अलावा आइसोलेशन का मसला है जिससे यह संभव नहीं है।’

विंडीज दौरे से पहले श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर, थिरिमाने कोविड-19 पॉजिटिव February 03, 2021 at 03:41AM

कोलंबोश्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर और बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने को इस महीने के अंत में होने वाले टीम के वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि इसके बाद वह दौरे के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना खोज रहा है जिसके लिए मैचों की शुरुआत 20 फरवरी से होनी थी। कोचिंग स्टाफ, नेट गेंदबाजों और अन्य स्टाफ सहित 36 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की टीम का मंगलवार को पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसके बाद दो मामले पॉजिटिव आए। पढ़ें, बोर्ड ने बयान में कहा, ‘राष्ट्रीय टीम के वेस्टइंडीज के आगामी दौरे में हिस्सा लेने की तैयारियों में जुटे संभावित खिलाड़ियों और स्टॉफ की टीम का पीसीआर टेस्ट कराया गया जिसमें मुख्य कोच मिकी आर्थर और खिलाड़ी लाहिरू थिरिमाने कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं।’ आर्थर और थिरिमाने दोनों को कोविड-19 पर सरकार के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है। थिरिमाने ने ट्वीट कर पुष्टि की कि वह पॉजिटिव आए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी लक्षण नहीं हैं। श्रीलंका को इस दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे। बोर्ड ने कहा, ‘मौजूदा हालात को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट वेस्टइंडीज के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना ढूंढ रहा है जिसे 20 फरवरी 2021 से शुरू होना था।’

माराडोना के निधन के अगले ही दिन बदला था टूर्नमेंट का नाम, कानूनी धमकी के बीच वापस लिया फैसला February 03, 2021 at 03:31AM

ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना ने दिवंगत फुटबॉलर के नाम पर रखा गया माराडोना कप का नाम बदलने का फैसला किया है। अर्जेंटीना ने यह फैसला माराडोना के उत्तराधिकारियों से मिलने वाली कानूरी कार्रवाई के डर के कारण लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 1986 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान डिएगो माराडोना (Diego Maradon) का नवंबर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था और निधन के अगले ही दिन उनके नाम पर माराडोना कप रखा गया था। पढ़ें, अर्जेंटीना के फुटबॉल अधिकारियों ने हालांकि माराडोना के नाम और छवि के उपयोग के लिए भविष्य में किसी भी तरह के कानूनी दांव पेच से बचने के लिए वापस टूर्नमेंट के मूल नाम के साथ फैसला किया है। वकील मार्टिन अपोलो के अनुसार, छवि और नामकरण अधिकार माराडोना की विरासत के सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति में से एक है। 2021 का पेशेवर लीग कप की शुरुआत 14 फरवरी से होनी है।