Wednesday, February 3, 2021

ऑस्ट्रेलिया ने स्थगित की साउथ अफ्रीका सीरीज, वॉन ने पूछा- भारत होता तो कर पाते? February 03, 2021 at 02:13AM

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान () ने सोशल मीडिया पर पूछा है कि जिस तरह ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरा स्थगित किया, क्या भारत जैसे क्रिकेट के ताकतवर देश के खिलाफ वह ऐसा कर सकता था। ने कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया () के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां का दौरा स्थगित करने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा है। पढ़ें, वॉन ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलिया का यूं दौरे से पीछे हटना खेल के लिए चिंता का सबब है। भारत का दौरा होता तो क्या वे ऐसा कर सकते थे।’ उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े बोर्ड को तो उन क्रिकेट बोर्ड की मदद करनी चाहिए जिन पर महामारी की गाज गिरी है। उन्होंने कहा, ‘यह जरूरी है कि तीनों बड़े देश महामारी के आर्थिक दुष्परिणाम झेल रहे बोर्ड की मदद करें।’ हॉकले ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा करने से पहले सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जिनमें सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश भी शामिल थी। सीए ने मंगलवार को कहा था कि उसे दक्षिण अफ्रीका में महामारी के कारण ‘स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिमों’ को देखते हुए अगले महीने के दौरे को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे वह इस साल के आखिर में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी लगभग बाहर हो गया है। (एजेंसी से इनपुट)

साउथ अफ्रीका का दौरा स्थगित, CA ने कहा- कोशिश तो पूरी की लेकिन मजबूर हैं February 03, 2021 at 01:42AM

मेलबर्न (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां का दौरा स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसा करने से पहले सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जिनमें सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश भी शामिल थी। सीए ने मंगलवार को कहा था कि उसे दक्षिण अफ्रीका में महामारी के कारण ‘स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिमों’ को देखते हुए अगले महीने के दौरे को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे वह इस साल के आखिर में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी लगभग बाहर हो गया है। पढ़ें, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने दौरा स्थगित होने पर बेहद निराशा व्यक्त की थी जिसके बाद हॉकले को स्पष्टीकरण देना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार हॉकले ने कहा, ‘हमने सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश की थी लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी अन्य प्रतिबद्धताएं हैं और इसके अलावा आइसोलेशन का मसला है जिससे यह संभव नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘हम आगामी सप्ताहों और महीनों में इस पर काम करेंगे ताकि हम सीरीज का फिर से कार्यक्रम तय कर सकें। हमने मेजबानी का औपचारिक प्रस्ताव रखा था लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी और हम उसका सम्मान करते हैं।’ हॉकले ने कहा कि वह दौरा स्थगित होने के परिणामों से अवगत थे लेकिन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सर्वश्रेष्ठ हित में यह फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ‘हम सभी नियमों के बारे में जानते थे और यही कारण था कि यह फैसला करना बेहद मुश्किल रहा। हमने दौरा जारी रखने को हरसंभव प्रयास किए लेकिन आखिर में हमने डॉक्टरों की सलाह मानी।’ हॉकले ने कहा, ‘हमने खिलाड़ियों के संघ से लंबी बातचीत की। मैंने कोच से बात की। खिलाड़ी वास्तव में निराश हैं। वे क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेलना चाहते हैं। वे टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे भारत के खिलाफ हाल की सीरीज के बाद फिर से मैदान पर उतरना चाहते हैं।’

EPL : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने साउथैम्पटन को 9-0 से दी मात, रेकॉर्ड की बराबरी February 03, 2021 at 01:26AM

मैनचेस्टर ने साउथैम्पटन को 9 गोल के अंतर से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग () में सबसे बड़ी जीत के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैनचेस्टर टीम ने नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रहे साउथैम्पटन को 9-0 से करारी शिकस्त दी और लीग में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के रेकॉर्ड की बराबरी की। इससे 15 महीने पहले ही साउथैम्पटन को लीस्टर सिटी के हाथों इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। साउैम्पटन के 19 वर्षीय मिडफील्डर अलेक्सांद्र जांकेविच को 82वें सेकंड में ही बाहर कर दिया गया था और जब उनकी टीम छह गोल से पिछड़ रही थी तब 86वें मिनट में जॉन बेडनारेक को भी रेड कार्ड दिखाया गया। यूनाइटेड ने इसके बाद तीन गोल और किए और प्रीमियर लीग में अपनी सबसे बड़ी जीत की बराबरी की। पढ़ें, उसने 1995 में इप्सविच को इसी अंतर से हराया था। पहले हाफ में आरोन वान बिसाका, मार्कस रशफोर्ड और एडिसन कवानी ने गोल किए जबकि बेडनारेक ने आत्मघाती गोल किया। इससे हाफ टाइम तक यूनाइटेड 4-0 से आगे था। दूसरे हाफ में कवानी की जगह एंथनी मार्शल को उतारा गया जिन्होंने दो गोल दागे। उनके अलावा इस हाफ में स्कॉट मैकटोमनी, ब्रूनो फर्नाडिस और डेनियल जेम्स ने भी गोल किये। ईपीएल के अन्य मैचों में वॉल्व्स ने आर्सनल को, क्रिस्टल पैलेस ने न्यूकॉस्टल को और शैफील्ड यूनाइटेड ने वेस्ट ब्रोम को हराया। इन तीनों टीमों ने 2-1 के समान अंतर से जीत दर्ज की।

IPL के लिए प्लेयर्स को हर मामले की योग्यता के अनुसार एनओसी देगा सीए February 02, 2021 at 07:38PM

मेलबर्नक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित करने के एक दिन बाद बुधवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हर मामले की योग्यता के अनुसार अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देगा। खिलाड़ियों को एजेंटों को लगता है कि भारत में संभवत: अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाले इस धनाढ्य टी20 लीग के लिए एनओसी मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह टूर्नमेंट तब होता है जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया किसी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं करता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, ‘आईपीएल ने पिछले साल अपना जैव सुरक्षित वातावरण साबित किया था। हमारे पास जब आवेदन आएंगे तो हम हर मामले पर उनकी योग्यता के आधार पर विचार करेंगे।’ ऑस्ट्रेलिया ने भले ही दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर दिया है लेकिन सीए के पुष्टि की कि वह इस महीने पांच टी20 मैचों के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं करेगा। इस टीम में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। अगले आईपीएल की तिथियां अभी तक तय नहीं हुई हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू करना चाहता है। यह टूर्नमेंट कड़े जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा।