Wednesday, February 3, 2021

किसान आंदोलन: पॉप स्टार रिहाना का इंटरव्यू लेना चाहता है यह अंग्रेज क्रिकेटर February 02, 2021 at 11:00PM

नई दिल्ली दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने भारत में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट के बाद इंग्लैंड के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर ने किसान आंदोलन पर चर्चा के लिए रिहाना को आमंत्रित किया है। 38 साल के पनेसर ने रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि वह अपने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘द फुल मोंटी’ में रिहाना का इंटरव्यू करना चाहते हैं। पनेसर ने कहा, ‘मैं इस शनिवार अपने पंजाब रेडियो और एशियन एफएक्स रेडियो पर अपने रेडियो कार्यक्रम ‘द फुल मोंटी’ में भारत में जारी किसान आंदोलन पर आप का इंटरव्यू करना चाहूंगा।’ 32 साल की रिहाना ने अपने ट्वीट में एक आर्टिकल का लिंक शेयर किया था। इस लिंक के साथ रिहाना ने लिखा, ‘हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं।?’ पिछली बार 2012-13 में इंग्लैंड की टीम जब भारत दौरे पर आई थी तो पनेसर ने 10 विकेट लेकर इंग्लैंड की सीरीज जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैचों में 167 विकेट लिए हैं। पढ़ें- दूसरी ओर, प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए रिहाना को भारत के आंतरिक मामलों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने लिखा- मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितना महत्वपूर्ण हैं। 2020 में इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इस गेंदबाज ने आगे लिखा- मुझे विश्वास है कि यह मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हमें अपने आंतरिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति के दखल की आवश्यकता नहीं है।

आज ही के दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धूल, चौथी बार जीता था U-19 वर्ल्ड कप February 02, 2021 at 10:28PM

नई दिल्लीभारत ने आज ही के दिन यानी 3 फरवरी 2018 को अपना चौथा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। यह मैच माउंट मोउनगनुई में खेला गया था। इस टूर्नमेंट से ही भारत को और जैसे होनहार खिलाड़ी मिले थे। मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 216 रनों पर रोक दिया था। बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह ने 36 रन देकर दो विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने कसी हुई गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं करने दी। सिंह के अलावा इशान पोरेल, कमलेश नगरकोटी और अंकुर रॉय ने दो-दो विकेट लिए। टूर्नमेंट में भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया था और फाइनल में भी टीम को फेवरिट माना जा रहा था। 217 का लक्ष्य कोई बड़ा नहीं था और पृथ्वी साव और मनजोत कालरा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। साव 29 रन बनाकर सदरलैंड की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कालरा का साथ देने आए शुभमन गिल। गिल ने 31 रन बनाए और स्कोर को 131 तक पहुंचाया। उनके आउट होने के बाद भी कालरा ने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन बनाए। उन्हें विकेटकीपर हार्विक देसाई का अच्छा साथ मिला जिन्होंने नाबाद 47 रन बनाए। लेकिन भारतीय पारी के हीरो रहे मनजोत कालरा जिन्होंने 102 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने इससे पहले 2000, 2008 और 2012 में भी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। बीते साल वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम में से पृथ्वी साव और शुभमन गिल भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। साव ने जहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया वहीं गिल ने न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे करियर का आगाज किया।

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड की जगह पक्की, अब भारत-इंग्लैंड में कड़ी 'जंग' February 02, 2021 at 09:57PM

दुबईकोरोना महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड मंगलवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कोई भी टीम न्यूजीलैंड के 70 प्रतिशत अंकों को पार नहीं कर सकेगी। ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी तालिका में भारत और न्यूजीलैंड के बाद फिलहाल तीसरे पायदान पर है। उसे डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका में कम से कम 2-0 की जीत दर्ज करनी थी। भारत-इंग्लैंड सीरीज से फैसलाफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली टीम का फैसला भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चेन्नै में शुरू होने वाली चार मैचों की सीरीज से होगा। आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली आगामी सीरीज से तीन टीमों के पास आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने का मौका होगा।’ ऐसी है पूरी गणितफाइनल के लिए तीन टीमें होड़े में हैं लेकिन दावा भारत का सबसे मजबूत नजर आ रहा है। भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चार टेस्ट मैचों सीरीज को कम से कम 2-1 के अंतर से जीतना होगा। वहीं इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए सीरीज 3-1 से अपने नाम करना होगा, जोकि पिछले कई सालों के रेकॉर्ड को देखते हुए बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं अगर ये सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई या भारत सिर्फ एक मैच ही जीतने में सफल रहा तो फिर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा। डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 जून से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल
टीम मैच पीसीटी*
भारत 13 71.7
न्यूजीलैंड 11 70.0
ऑस्ट्रेलिया 14 69.2
इंग्लैंड 17 68.7
पाकिस्तान 11 37.7

टीम में नहीं थे, फिर भी गांगुली ने कराया डेब्यू, ऐसी रोचक है अशोक डिंडा की स्टोरी February 02, 2021 at 09:09PM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट में बीसीसीआई प्रमुख की दादागिरी के किस्से खूब मशहूर हैं। कप्तानी के दौरान गांगुली जो ठान लेते थे उसे पूरा करते थे। उसी का जीता जागता उदाहरण तेज गेंदबाज () हैं। दरअसल, जब डिंडा ने फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था तो हैरान करने वाली बात यह थी कि वह सिलेक्टेड टीम का हिस्सा ही नहीं थे। उस वक्त गांगुली ने सभी के खिलाफ जाकर उन्हें 16वें खिलाड़ी के तौर पर न केवल चुना, बल्कि डेब्यू भी कराया। बंगाल के अनुभवी तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने इसका खुलासा अपने रिटायरमेंट पर किया है। मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारपों से संन्यास लेने वाले डिंडा के लगभग डेढ़ दशक लंबे करियर का अंत हो गया। डिंडा ने बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को धन्यवाद दिया, जिन्होंने 2005-06 सत्र में लोगों के खिलाफ जाकर पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ इस तेज गेंदबाज को पदार्पण का मौका दिया था। पढ़ें- डिंडा ने गांगुली को धन्यवाद देते हुए अपने डेब्यू की कहानी बताई। उन्होंने कहा- 2005 में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रोफी मैच खेलने वाली 15 सदस्यीय टीम में मुझे नहीं चुना गया था, लेकिन तत्कालीन कप्तान गांगुली ने 16वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में चुना और फिर डेब्यू का मौका दिया। डिंडा ने साथ ही कहा कि ऐसा ही दलीप ट्रोफी और आईपीएल में भी हुआ था। मैं अपने करियर में दादा के योगदान को नहीं भूल सकता हूं। ऐसा रहा करियर डिंडा ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया। इस तेज गेंदबाज ने 78 आईपीएल मैचों में 22.20 के स्ट्राइक रेट से 68 विकेट चटकाए। डिंडा ने 116 प्रथम श्रेणी मैचों में 420 विकेट हासिल किए और वह बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर उत्पल चटर्जी के बाद बंगाल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। भारत के लिए 13 एक दिवसीय और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले 36 साल के डिंडा 2019-20 सत्र में सिर्फ एक रणजी ट्रोफी खेलने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने के बाद इस सत्र की शुरुआत में गोवा से जुड़ गए थे। गोवा के लिए उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में तीन मुकाबले खेले लेकिन बाद में महसूस किया कि उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है।