Sunday, January 31, 2021

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत का पीएम मोदी ने किया जिक्र तो विराट ने दिया जवाब January 30, 2021 at 11:38PM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम ने इसी महीने ऑस्ट्रेलिया को उस की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात दी और इतिहास रच दिया। इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इसका जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, 'इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।' इस पर टीम इंडिया के कैप्टन ने भी रिप्लाई दिया। उन्होंने PMO के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उस पर तिरंगा पोस्ट किया। भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज को मेहमान टीम ने 2-1 से जीता। सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के कई स्टार खिलाड़ी चौटिल थे, इसके बावजूद उसने 3 विकेट से मैच जीता और बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी को भी बरकरार रखा। अजिंक्य रहाणे ने सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली और दो में जीत दर्ज की। विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर शुरुआती टेस्ट मैच खेलकर स्वदेश लौट आए थे।

विराट कोहली को कैसे आउट करना है? अली बोले- हम तो नहीं जानते January 30, 2021 at 10:45PM

चेन्नैइंग्लैंड के ऑलराउंडर ने कहा कि वह नहीं जानते कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में से कैसे पार पाना है। उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम की शानदार जीत का हिस्सा नहीं होने के कारण यह स्टार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा प्रेरित होगा। विराट कोहली अपनी पहली बच्ची के जन्म के कारण सीरीज का केवल शुरुआती टेस्ट मैच खेले थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौट आए थे। वह पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। पढ़ें, मोईन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हम उन्हें (विराट) कैसे आउट करेंगे? वह निश्चित तौर पर शानदार खिलाड़ी हैं, विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं। वह अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित रहते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया में टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह अधिक प्रेरित होंगे क्योंकि वह अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आए थे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि उन्हें कैसे आउट करना है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई कमजोरी है लेकिन हमारा गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है और हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं।’ मोईन ने कहा, ‘वह बहुत अच्छे इंसान और मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम क्रिकेट को लेकर अधिक बात नहीं करते।’ कोविड-19 से उबरने के बाद वापसी करने वाले मोईन ने कहा कि वह अब भी मैच विजेता प्रदर्शन करने में सक्षम है और भारत की चुनौती के लिये तैयार हैं। टेस्ट सीरीज के अलावा इंग्लैंड को भारत में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलने हैं। 33 साल के मोईन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलना उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और अगली सीरीज के लिए उन्होंने छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे टीम में चुना जाता है या नहीं, यह अलग मसला है। जहां तक खेलने की बात है तो मुझे लगता है कि मैं तैयार रहूंगा। मैंने लंबा इंतजार किया है।’ मोईन ने कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मैं विकेट ले सकता हूं, रन बना सकता हूं और मैच विजेता प्रदर्शन कर सकता हूं। मेरे छोटे-छोटे लक्ष्य है जिन्हें मैं पहले हासिल करना चाहता हूं। मैं 200 विकेट लेने से ज्यादा दूर नहीं हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि लोग कहते हैं कि वे इन चीजों पर गौर नहीं करते लेकिन मैं इस पर ध्यान दे रहा हूं। इसके बाद मैं अगले लक्ष्य पर ध्यान दूंगा।’ इस स्पिनर को इंग्लैंड टीम के श्रीलंका पहुंचने पर कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इंग्लैंड ने इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 181 विकेट लिए हैं और 2782 रन बनाए हैं।

गांगुली की हालत ठीक, दूसरी एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी January 30, 2021 at 09:11PM

कोलकाताटीम इंडिया के पूर्व कैप्टन को रविवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गांगुली () की अवरुद्ध धमनियों को खोलने के लिए तीन दिन पहले उनकी दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई थी। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले शनिवार को 48 वर्षीय गांगुली को हालत में सुधार के बाद क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गांगुली का इलाज चल रहा था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांगुली की हालत में एंजियोप्लास्टी के बाद सुधार आया है। पढ़ें, अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के मौजूदा अध्यक्ष की गुरुवार को फिर से एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए। उन्होंने कहा, ‘सौरभ गांगुली की हालत स्थिर है। उन्हें गुरुवार रात अच्छी नींद आई। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं। उन्हें सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।’ हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली बुधवार को एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी और डॉ अश्विन मेहता तथा अन्य डॉक्टरों की एक टीम ने गुरुवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की थी और दो स्टेंट डाले थे। अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने कहा, ‘गांगुली की सेहत ठीक है और उनका हृदय सामान्य व्यक्ति की तरह सेहतमंद है। उनका स्वास्थ्य बहुत तेजी से ठीक हुआ है और हमें उम्मीद है कि कुछ ही दिन में वह सामान्य जीवन जी सकेंगे।’ उन्होंने कहा कि गांगुली को सख्त दिनचर्या नियमित रखनी पड़ेगी और कुछ महीने दवाइयां लेनी पड़ेंगी। इससे पहले गांगुली को महीने की शुरुआत हल्का दिल का दौरा पड़़ा था और उनके ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ से पीड़ित होने का पता चला था। उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और एक स्टेंट डाला गया था। गांगुली 2 जनवरी को भी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे और 5 दिन बाद उन्हें बेहतर महसूस होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। उन्हें बाद में डॉक्टरों का धन्यवाद दिया था और उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही फ्लाइट ले सकेंगे। हालांकि बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। (एजेंसी से इनपुट)

Saturday, January 30, 2021

बार्सिलोना के साथ 49,11,22,92, 035 का है लियोनल मेसी का कॉन्ट्रैक्ट January 30, 2021 at 08:39PM

बार्सिलोनादिग्गज फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी का बार्सिलोना के साथ चार सीजन के लिए वर्तमान अनुबंध 55 करोड़ 50 लाख यूरो (करीब 49 अरब रुपये) का है। अल मुंडो समाचार पत्र ने रविवार को यह जानकारी देते हुए एक रिपोर्ट में कहा कि में 33 साल के मेसी (Lionel ) का इस फुटबॉल क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट 67 करोड़ 30 लाख डॉलर का है। स्पेनिश दैनिक ने कहा कि उसके पास वे दस्तावेज हैं जिन पर मेसी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ हस्ताक्षर किए थे। इसमें निर्धारित वेतन और वैरिएबल भुगतान शामिल है जो प्रति सत्र 13 करोड़ 80 लाख यूरो तक पहुंच सकता है। अखबार ने कहा कि यह किसी खिलाड़ी के साथ सबसे महंगा अनुबंध है। अर्जेंटीना के मेसी को इस राशि का लगभग आधा हिस्सा स्पेन में करों (टैक्स के तौर पर) में देना होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 33 वर्षीय खिलाड़ी कुल अनुबंध का 51 करोड़ यूरो पहले ही हासिल कर चुका है। समाचार पत्र ने यह भी बताया है कि मेसी बार्सिलोना के लिए कितना फायदेमंद रहे हैं। उनके रहते हुए इस क्लब ने 30 से अधिक खिताब जीते।