Sunday, January 24, 2021

इंग्लैंड के स्पिनरों को भारत में होगी ये बड़ी परेशानी, हर चाल हो जाएगी फैल! January 24, 2021 at 01:21AM

नई दिल्लीइंग्लैंड के स्पिनरों को इस समय श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला और इसने उनकी भारत में विकेट लेने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लैंड को भारत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में मिली जीत में डॉम बेस और जैक लीच ने मिलकर 14 विकेट लिए थे। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका ने 381 रन बनाए और इंग्लैंड के स्पिनर ज्यादा प्रभावी नहीं रही। इंग्लैंड ने आखिरी बार जब भारत का दौरा किया था तो भारत ने 4-0 से जीत हासिल की थी। उस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनरों ने 30.35 की औसत से 68 विकेट लिए थे। वहीं इंग्लैंड के स्पिनरों ने 48.1 की औसत से 40 विकेट लिए थे। इंग्लैंड तीन स्पिनर-मोइन अली, बेस और लीच को लेकर भारत आ रही है। इनमें से बेस और लीच ने पहले भारत का दौरा नहीं किया है। भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा है कि इंग्लैंड के स्पिनर भारत में सफल होंगे इसे लेकर वे आश्वास्त नहीं हैं। मनिंदर ने कहा, 'मुझे संदेह है कि वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर पाएं। यहां जिस तरह की विकेट हैं उन पर गेंदबाजी करने के आदि इंग्लैंड के स्पिनर नहीं हैं। वह अच्छी विकेटों पर गेंदबाजी करते हैं। टर्निंग पिचों पर गेंदबाजी करने कि लिए अलग तरह की काबिलियत की जरूरत है और यह एक कला भी है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय पिचों पर स्पिनरों की लाइन और लैंग्थ अलग होती हैं और उसे लेकर तालमेल बिठाना आसान नहीं हैं।' भारत और इंग्लैंड शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नै में खेलेंगी और इसके बाद बाकी के दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में। भारत में मौसम गर्म रहेगा और इसका मतलब है कि विकेट भी सूखी होंगी। मनिंदर ने कहा, 'उदाहरण के तौर पर, एक बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर एक अच्छी विकेट पर आपकी लाइन ऑफ स्टम्प की होगी जबकि टर्निंग विकेट पर उनकी लाइन लेग स्टम्प की होगी। अच्छी विकेट पर जैसी इंग्लैंड में हैं, अगर आप लेग स्टम्प पर गेंदबाजी करेंगे तो आपको मार पड़ेगी।' बेस और लीच ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं लीच ने 40 विकेट लिए हैं और बेस ने 27। अली श्रीलंका पहुंचने पर पहले टेस्ट मैच से पहले कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें चुना नहीं गया क्योंकि टीम विजयी संयोजन के साथ गई है।

ड्रेसिंग रूम में ऐसा क्या हुआ कि सुंदर ओपनिंग करने को भी हैं तैयार? जानें पूरा मामला January 24, 2021 at 12:40AM

नई दिल्लीकोच की ड्रेसिंग रूम में दी गयी ‘दृढ़ता और प्रतिबद्धता’ की सीख ने युवा के लिए टॉनिक का काम किया जो किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं जिसमें टेस्ट मैचों में भारत के लिए पारी का आगाज करना भी शामिल है। इक्कीस वर्षीय वॉशिंगटन भारत अंडर-19 के दिनों में शीर्ष क्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज थे लेकिन उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन को निखारा और भारतीय टी20 टीम में जगह बनायी। ब्रिस्बेन में भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वॉशिंगटन ने कहा, ‘अगर मुझे कभी भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में पारी का आगाज करने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए वरदान होगा। मुझे लगता है कि मैं उसी तरह इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करूंगा जैसे हमारे कोच रवि सर ने अपने खेल के दिनों में किया था।’ वॉशिंगटन ने गाबा में पहली पारी में 62 रन बनाकर भारत को मैच में बनाए रखा और फिर दूसरी पारी में 22 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिसमें पैट कमिन्स पर लगाया गया छक्का भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने चार विकेट भी लिए। उन्होंने कहा, ‘रवि सर ने हमें खेल के अपने दिनों की प्रेरणादायी बातें बतायी। जैसे कि कैसे उन्होंने विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर पदार्पण किया तथा चार विकेट लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में दसवें नंबर पर बल्लेबाजी की।’ वॉशिंगटन ने कहा, ‘और वहां से वह कैसे टेस्ट सलामी बल्लेबाज बने और उन्होंने कैसे अपने जमाने के सभी शीर्ष तेज गेंदबाजों का सामना किया। मैं भी उनकी तरह टेस्ट मैचों में पारी की शुरुआत करना पसंद करूंगा।’ उनका मानना है कि टेस्ट टीम में आए किसी युवा खिलाड़ी के लिए किसी बाहरी खिलाड़ी से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय ड्रेसिंग रूम में ही कई आदर्श खिलाड़ी हैं। वॉशिंगटन ने कहा, ‘एक युवा होने के नाते जब मैं किसी से प्रेरणा लेना चाहता हूं तो मुझे अपने ड्रेसिंग रूम में ही इतने अधिक आदर्श खिलाड़ी मिल जाते हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन जैसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वहां हैं। ये खिलाड़ी हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं।’ वॉशिंगटन को सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त होने के बाद नेट गेंदबाज के रूप में आस्ट्रेलिया में रहने के लिए कहा गया। इससे उन्हें लाल गेंद से नेट पर काफी गेंदबाजी करने को मिली। भारत की तरफ से एक टेस्ट के अलावा 26 टी20 और एक वनडे खेलने वाले वॉशिंगटन ने कहा, ‘इससे निश्चित तौर पर मुझे मदद मिली क्योंकि मुझे टेस्ट मैचों के लिए टीम में बने रहने के लिए कहा गया था। लेकिन वह हमारे गेंदबाजी कोच भरत अरुण सर सहित सभी कोचों की रणनीति थी जिससे मदद मिली।’ उन्होंने कहा, ‘ब्रिस्बेन में पहले दिन पिच से मदद नहीं मिल रही थी लेकिन पहले टेस्ट विकेट के तौर पर स्टीव स्मिथ का विकेट लेना सपना सच होने जैसा था।’ वॉशिंगटन की बड़ी बहन शैलजा भी पेशेवर क्रिकेटर है और ये भाई बहन कभी कभार अपनी बातें एक दूसरे से साझा भी करते हैं। वॉशिंगटन ने कहा, ‘अगर उसे (शैलजा) लगता है कि मुझे यह बात बतानी जरूरी है तो वह ऐसा करती है। उसके सुझाव हमेशा उपयोगी साबित होते हैं। लेकिन अमूमन घर में हम क्रिकेट पर चर्चा नहीं करते हैं।’

SL v ENG: रूट का शतकीय प्रहार, पीटरसन को पछाड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि January 23, 2021 at 11:57PM

गॉल इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान () ने श्रीलंका () के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में रविवार को रूट ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज की। रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान हमवतन पूर्व बल्लेबाज () को पीछे छोड़ा जिनके नाम 104 टेस्ट मैचों में 8181 रन हैं। अपना 99वां टेस्ट मैच खेल रहे रूट टेस्ट के तीसरे दिन टी तक 137 रन पर नाबाद थे। रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने रनों की संख्या 8189 तक पहुंचा दी है। 30 वर्षीय रूट ने 139 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 14 चौके लगाए। रूट ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक लगाया। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कुक हैं नंबर वन इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (Alistair Cook) नंबर एक पर हैं। कुक के नाम 161 टेस्ट मैचों में 12472 रन दर्ज हैं जिसमें 33 शतक और 57 अर्धशतक शामिल है। दिग्गज ग्राहम गूच ने 118 टेस्ट मैचों में 20 शतक और 46 अर्धशतक की मदद से कुल 8900 रन बनाए। एलेक स्टीवर्ट ने 133 टेस्ट में 8463 रन जुटाए वहीं डेविड गॉवर 117 टेस्ट मैचों में 8231 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। रूट ने पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजीर करते हुए पहली पारी में 381 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने टी तक 6 विकेट पर 252 रन बना लिए थे। मेहमान इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 7 विकेट से अपने नाम किया था। रूट ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 228 रन की पारी खेली थी।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कमाल, चिली की सीनियर टीम को चटाई धूल January 23, 2021 at 10:18PM

सैंटियागो (चिली)भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने यहां चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। भारतीय टीम का चिली दौरे में यह पांचवां मैच था। इनमें से उसने चार में जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। चिली की सीनियर टीम ने पहले तीन क्वॉर्टर में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन भारतीय टीम आखिरी क्वॉर्टर में दो गोल करने में सफल रही। उसकी तरफ से संगीता कुमारी (48वें मिनट) और सुषमा कुमारी (56वें मिनट) ने गोल किये। पहले तीन क्वॉर्टर में दोनों टीमों को मौके मिले लेकिन उनकी रक्षापंक्ति ने बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय टीम दूसरे क्वॉर्टर में तब दबाव में दिखी जब चिली ने लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये। भारत ने तीसरे क्वॉर्टर में दबाव बनाया और 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया। इसके तीन मिनट बाद चिली की टीम भी पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पायी। युवा स्ट्राइकर संगीता ने ऐसे में चौथे क्वॉर्टर के शुरू में मिले मौके को भुनाकर भारत को बढ़त दिलायी। चिली ने जवाबी हमला करके पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय रक्षकों ने फिर से अच्छा बचाव किया। भारतीय टीम को 56वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे सुषमा कुमारी ने खूबसूरत ड्रैग फ्लिक से गोल में बदला।