Tuesday, January 5, 2021

दुबई में बिकेंगी धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां, झारखंड के कृषि विभाग ने ली जिम्मेदारी! January 04, 2021 at 09:58PM

दुनिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के रांची वाले फार्म हाउस की ऑर्गेनिक सब्जियां दुबई में बेचने की तैयारी कर ली गई है। ऐसी खबरें हैं कि झारखंड के कृषि विभाग ने इन सब्जियों को यूएई ले जाने की जिम्मेदारी ली है।

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ट्रेंड सेटर (Dhoni Trend Setter) रहे हैं। अलग-अलग हेयर स्टाइल से लेकर लग्जरी गाड़ियों के शौकीन धोनी अब ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं।


दुबई में बिकेंगी धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां, झारखंड के कृषि विभाग ने ली जिम्मेदारी!

दुनिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के रांची वाले फार्म हाउस की ऑर्गेनिक सब्जियां दुबई में बेचने की तैयारी कर ली गई है। ऐसी खबरें हैं कि झारखंड के कृषि विभाग ने इन सब्जियों को यूएई ले जाने की जिम्मेदारी ली है।



​रांची में भारी मांग, 10 एकड़ में कर रहे खेती
​रांची में भारी मांग, 10 एकड़ में कर रहे खेती

धोनी रांची में अपने 43 एकड़ के फार्महाउस में लगभग 10 एकड़ जमीन पर ऑर्गेनिक फल और सब्जियां उगा रहे हैं। उनकी जमीन में उगाए फलों और सब्जियों में गोभी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, मटर शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रांची के स्थानीय बाजार में उनके खेत में उगने वाली गोभी और टमाटर की भारी मांग है।



​दुबई में बेचने की तैयारी
​दुबई में बेचने की तैयारी

ऐसा भी माना जा रहा है कि 39 वर्षीय इस पूर्व क्रिकेटर का मकसद अपने कृषि व्यवसाय को वैश्विक मंच पर ले जाना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये सब्जियां जल्द ही दुबई के बाजार में बेची जाएंगी। दुबई के बाजार में उतरने को धोनी के फार्म ग्रो ऑर्गेनिक फूड की खेप अंतिम चरण में है। यूएई में इन सब्जियों को बेचने वाली एजेंसी भी तय कर ली गई है। यह एजेंसी खाड़ी देशों में कई भारतीय फलों और सब्जियों को वितरित करती है। यह भी जानकारी मिली है कि झारखंड के कृषि विभाग ने रांची से यूएई में इन ताजा जैविक उत्पादों को भेजने की जिम्मेदारी ली है।



लॉकडाउन के दौरान रांची फार्म हाउस में रहे थे धोनी
लॉकडाउन के दौरान रांची फार्म हाउस में रहे थे धोनी

लॉकडाउन के दौरान धोनी रांची में अपने फार्म हाउस में नजर आए थे। उनके परिवार के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।



​दुबई में चहल को धोनी ने दी थी डिनर पार्टी
​दुबई में चहल को धोनी ने दी थी डिनर पार्टी

यूएई में आईपीएल 2020 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले धोनी हाल में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में नवविवाहित क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के लिए डिनर की मेजबानी की थी। चहल और धनश्री हनीमून के लिए दुबई में थे।



​पिछले साल लिया था संन्यास
​पिछले साल लिया था संन्यास

करीब 16 साल के सफल क्रिकेट करियर के बाद उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद वह आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए। फिर रांची के अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे थे।



ATP Cup: जोकोविच और नडाल दूसरे एटीपी कप में वापसी को तैयार January 04, 2021 at 09:29PM

सिडनीएटीपी कप के चैंपियन और उप विजेता एक फरवरी से शुरू होने वाली इस पुरुष टीम टेनिस प्रतियोगिता में वापसी के लिए तैयार हैं। फॉर्मेट में बदलाव के कारण अमेरिकी टीम इसमें हिस्सा नहीं ले पाएगी। पहला एटीपी कप पिछले साल खेला गया था जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया था। यह टूर्नमेंट ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों में खेला गया तथा सिडनी में फाइनल में जोकोविच की सर्बियाई टीम ने नडाल की स्पेनिश टीम को हराकर खिताब जीता था। इस बार यह प्रतियोगिता एक से पांच फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी जिसमें 12 टीमें खेलेंगी। पढ़ें, कोविड-19 महामारी के कारण इस बार पूरी प्रतियोगिता डब्ल्यूटीए और एटीपी टूर्नमेंटों के साथ मेलबर्न पार्क में ही खेली जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन होगा। ड्रॉ 20 जनवरी को डाले जाएंगे। टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में टीमें राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे से भिड़ेंगी और शीर्ष पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। एटीपी कप में प्रत्येक टीम के शीर्ष खिलाड़ी के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। इसमें भाग लेने वाले अन्य देशों में सर्बिया, स्पेन, ऑस्ट्रिया, रूस, यूनान, जर्मनी, अर्जेंटीना, इटली, जापान, फ्रांस और कनाडा शामिल हैं।

ISL : चेन्नै को हराकर हैदराबाद छठे स्थान पर पहुंचा, नारजारे का 'डबल' January 04, 2021 at 09:08PM

बेम्बोलिम (गोवा)हालीचरण नारजारे के 'डबल' के बाद जोएल चियानीज और जोआओ विक्टर के एक-एक गोल के दम पर हैदराबाद एफसी ने सोमवार को यहां (आईएसएल) में दो बार के चैंपियन चेन्नैयिन एफसी को 4-1 से बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के बाद हैदराबाद एफसी की टीम 12 अंकों के साथ सातवें सत्र की अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। हैदराबाद की नौ मैचों में यह तीसरी जीत है जो उसे लगातार तीन हार के बाद मिली है। चेन्नैयिन को नौ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंकों के साथ तालिका में आठवें पायदान पर खिसक गई है। पढ़ें, मैच का पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद हैदराबाद ने दूसरे हाफ में आक्रामक शुरुआत करते हुए तीन मिनट के अंदर दो गोल किए। मैच के 50वें मिनट में ऑस्ट्रेलियन फॉरवर्ड चियानीज ने आसानी से गेंद को नेट में पहुंचाकर हैदराबाद का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद ही नारजारे ने कॉर्नर पर मिले पास पर गोल करते हुए हैदराबाद को 2-0 से आगे कर दिया। हैदराबाद के इस गोल के कुछ देर बाद बाद हालांकि चेन्नै ने भी वापसी की और अनिरुद्ध थापा ने 67वें मिनट में हैदराबाद के गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए टीम का खाता खोल दिया। उसकी खुश ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और ब्राजील के मिडफील्डर विक्टर ने 74वें मिनट में गोल कर हैदराबाद को 3-1 से आगे कर दिया। हैदराबाद की टीम यहीं नहीं रूकी और उसने पांच मिनट बाद एक गोल दागते हुए स्कोर 4-1 कर दिया। हैदराबाद के लिए उसका चौथा गोल नारजारे ने 79वें मिनट में दागा जो कि इस मैच में उनका दूसरा गोल था।

ला लीगा : सुआरेज ने दिलाई अल्वेस के खिलाफ एटलेटिको मैड्रिड को जीत January 04, 2021 at 09:06PM

अल्वेस () के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से टेबल टॉपर एटलेटिको मैड्रिड ने ला लीगा में अल्वेस को 2-1 से हराया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एटलेटिको मैड्रिड के लिए लोरेंटो ने 41वें और सुआरेज ने इंजरी टाइम में गोल किया। अल्वेस के लिए फेलिपो की तरफ से गोल आया, जो आत्म्घाती था। इसके अलावा मैच के 63वें मिनट में लागुरडिया को रेड कार्ड दिखाया गया। एटलेटिको के 15 मैचों में 38 अंक हो गए हैं और वह रियल मैड्रिड से दो अंक आगे हो गया है जिसके 17 मैचों में 36 अंक हैं। 33 साल के सुआरेज का सीजन का यह नौवां गोल है। एटलेटिको मैड्रिड ने अपना पिछला खिताब 2014 में जीता था। अन्य मैचों में एटलेटिको बिल्बाओ ने एल्के को 1-0 से, इबार ने ग्रेनाडा को 2-0 से मात दी।