Saturday, January 2, 2021

BCCI चीफ सौरभ गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती January 01, 2021 at 10:38PM

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष आया है। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्विटर पर उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। पढ़ें, वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार के मुताबिक, गांगुली को शनिवार सुबह कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने लिखा, 'वह जिम में थे कि उन्हें चक्कर आए। इसके बाद कुछ टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।' जब जानकारी मिली कि गांगुली को दिल से जुड़ी समस्या है तो अस्पताल ने तुरंत तीन सदस्यीय बोर्ड बनाया जो उनकी निगरानी कर रहा है। जैसे ही यह खबर फैली, सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगने लगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले समेत कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। गांगुली ने करियर में 113 टेस्ट, 311 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम वनडे में 11363 और टेस्ट करियर में कुल 7212 रन दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 100 विकेट भी लिए हैं जिसमें 2 बार 5 विकेट भी शामिल हैं।

रावलपिंडी एक्सप्रेस बोले- जसप्रीत रन अप से बल्लेबाजों पैदा कर सकते हैं खौफ; वे बल्लेबाजों को फंसाने में है माहिर January 01, 2021 at 09:46PM

रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है। अख्तर ने कहा कि बुमराह स्मार्ट गेंदबाज हो गए हैं। वे बल्लेबाजों को चकमा देने की कला सीख चुके हैं। वे 5 सेकेंड में रन अप से बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर सकते हैं। यही नहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों की तरह पिच पर घास देखकर यह समझने लगे हैं कि हवा किस दिशा में है और उसकी गति क्या है।
अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर कहा -बुमराह इंडिया के पहले गेंदबाज है, जो पाकिस्तानी गेंदबाजों के सफल होने के राज को समझने लगे हैं। मेरे सहित वसीम और वकार ही हवा की गति और दिशा देखकर तय करते थे, किस छोर से गेंदबाजी करने से हम रिवर्स स्विंग कर सकते हैं।

अब ये बुमराह अपना रहे हैं। वे मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर के बाद सबसे स्मार्ट गेंदबाज है। वे फिट रहते हैं, तो उनका करियर काफी लंबा है। बुमराह ने अपनी काबिलियत से बॉलिंग एक्शन की आलोचना करने वालों को भी गलत साबित कर दिया है। वे बॉलिंग एक्शन पर आलोचना करने वालों को सिर्फ इतना ही कहते थे, कि मैं देखता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं।

अख्तर ने बुमराह के सफल होने के कई कारणों को इंगित करते हुए बताया है
- बुमराह ने अपने 7 स्टेप के रन अप से बल्लेबाजों में 5 सेकेंड में खौफ पैदा कर सकते हैं। साथ ही वे ये भी सोच लेते हैं कि किस तरह से विकेट मिल सकता है।
- वे हवा में बॉल को स्विंग करवाते हैं। जिसकी वजह से बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत होती है।

- वे बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाने की कला को जानते हैं। वे जहां पर तय कर लेते हैं, वहीं पर गेंद को पिच कराते हैं। वे इस तरह से एक ही जगह पर दिन भर गेंद कर सकते हैं।

- वे क्रीज का इस्तेमाल कर बेहतर ओवर द विकेट गेंदबाजी कर सकते हैं। गेंद को स्टंप के आस-पास खते हैं। उनकी गेंदबाजी में वेरिएशन है। जरूरत के हिसाब इसे बदल सकते हैं। हालांकि वे जगह तय करते हैं, उससे बाहर गेंदबाजी नहीं करते हैं।

- लेफ्टहैंडर बैट्समैन के लिए बाहर जाती हुई गेंद करते हैं। बल्लेबाज को लगता है कि गेंद अंदर आएगी लेकिन बॉल बाहर की ओर जाती है। जिससे बल्लेबाज को खेलने में परेशानी होती है। ओर जरा सी गलती से वह विकेट गवां सकता है।

- वे ऐसे इकलौते फास्ट बॉलर हैं, जो पिच की कंडीशन को समझते हुए गेंदबाजी करके विकेट ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दो टेस्ट मैचों में आठ विकेट ले चुके हैं। शोएब अख्तर ने बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ की है।

32 साल पहले आज के ही दिन तीन टेस्ट की दोनों पारी में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने January 01, 2021 at 09:37PM

भारत के लीजेंड क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 2 जनवरी, 1979 को एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वे 32 साल पहले आज के दिन तीन टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। इसके बाद सिर्फ 2 बैट्समैन ही यह रिकॉर्ड बना पाए हैं।

1971 में विंडीज के खिलाफ दोनों पारी में शतक
गावस्कर ने 1971 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में दोनों पारी में शतक बनाया था। मैच में दूसरी पारी में शतक उन्होंने 2 जनवरी को लगाया था। गावस्कर ने पहली पारी में 124 रन और दूसरी पारी में 220 रन बनाए थे। यह भारत और विंडीज के बीच सीरीज का 5वां मैच था। मैच ड्रॉ हुआ, लेकिन भारत ने 5 टेस्ट की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने इस सीरीज में 4 टेस्टों में 154.80 की औसत से 774 रन बनाए थे।

कराची में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों पारी में शतक
गावस्कर ने इसके बाद 1978 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ आज के दिन दोनों पारियों में 2 शतक लगाए थे। पहली पारी में उन्होंने 111 रन और दूसरी पारी में 137 रन बनाए थे। इसके बाद 1978-79 में उन्होंने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में दोनों पारी में शतक जड़े थे।

विंडीज के खिलाफ दोनों पारी में दूसरा शतक
कोलकाता में विंडीज के खिलाफ पहली पारी में 107 रन बनाने के बाद आज के दिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ा था। उन्होंने 182 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह भारत और विंडीज के बीच सीरीज का तीसरा मैच था। यह मैच भी ड्रॉ रहा था। गावस्कर ने इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 टेस्टों में 91.50 के औसत से 732 रन बनाए थे। 6 मैच की सीरीज को भारत ने 1-0 से जीता था।

पोंटिंग और वॉर्नर ने भी बनाए रिकॉर्ड
गावस्कर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और डेविड वॉर्नर ने भी आज के ही दिन यह रिकॉर्ड बनाया। पोंटिंग ने 2005, 2006, 2006-07 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं, वॉर्नर ने 2014, 2014-15 और 2015-16 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

पोंटिंग ने आज के दिन तीन टेस्ट में दोनों पारी में शतक लगाया था।

पहली पारी दूसरी पारी खिलाफ साल
140 रन 104 रन

वेस्टइंडीज

2005
120 रन 143 रन साउथ अफ्रीका 2006
103 रन 116 रन साउथ अफ्रीका 2006-07

डेविड ने भी आज के ही दिन तीन टेस्ट में दोनों पारी में शतक लगाया था।

पहली पारी दूसरी पारी खिलाफ साल
135 145 साउथ अफ्रीका 2014
145 102 भारत 2014-15
163 116 न्यूजीलैंड 2015-16

दो बार 700 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971 और 1978-79 में खेली गई सीरीज में गावस्कर ने 4-4 शतक ठोके थे। भारतीय टेस्ट इतिहास में गावस्कर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार एक सीरीज में 700 से अधिक रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunil Gavaskar records Players scoring two Hundreds 3 Times in Tests

टीम इंडिया ने तोड़ा बायो-सिक्योर बबल प्रोटोकॉल? BCCI कर रही जांच January 01, 2021 at 09:50PM

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर बायो-सिक्योर बबल प्रोटोकॉल तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) इसकी जांच में भी लग गई है। उप-कप्तान , युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, ऋषभ पंत और पेसर नवदीप सैनी समेत कुछ भारतीय क्रिकेटर एक रेस्तरां में शुक्रवार को खाना खाते नजर आए थे। इसके बाद एक भारतीय फैन ने यहां तक दावा किया कि उसने बिल भरा और ऋषभ पंत को गले लगाया। बाद में हालांकि वह अपने दावे से मुकर गया। पढ़ें, न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा, 'खिलाड़ी केवल खाना खाने रेस्तरां में गए ते। उन्होंने तमाम जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया। उनका बॉडी टैंपरेचर चेक किया गया, सैनिटाइज किया गया जिसके बाद ही वे टेबल पर बैठे। इसे किसी भी तरह तूल देने की जरूरत नहीं है। यह कोई मुद्दा ही नहीं है।' सूत्रों ने आगे कहा, 'जहां तक सवाल है कि पंत ने एक भारतीय फैन को गले लगाया, तो बाद में उसने खुद ही बता दिया कि ऐसा उसने उत्साह में लिख दिया था। पंत ने किसी को गले नहीं लगाया।' भारतीय टीम फिलहाल मेलबर्न में है और ट्रेनिंग कर रही है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा, जिसके लिए खिलाड़ी सोमवार को रवाना होंगे। रोहित शर्मा बुधवार को ही टीम इंडिया से जुड़े। हालांकि वह पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे लेकिन 14 दिन के अनिवार्य आइसोलेशन में रहे। वह मौजूदा दौरे पर शेष दोनों मैचों में टीम इंडिया की उप-कप्तानी संभालेंगे।