Thursday, December 31, 2020

Australia vs India: पूरी तरह फिट नहीं होने पर भी सिडनी टेस्ट में खेल सकते हैं डेविड वॉर्नर December 30, 2020 at 08:52PM

सिडनी अगर पूरी तरह फिट नहीं हुए तब भी वह भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में खेल सकते हैं। टीम के सहायक कोच ऐंड्रू मैकडॉनल्ड ने गुरुवार को कहा कि टीम टॉप ऑर्डर को मजबूती देने के लिए वॉर्नर को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद टीम में शामिल कर सकती है। वॉर्नर ऐडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। लेकिन 7 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे सीरीज के तीसरे मैच के लिए उन्हें 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मेलबर्न टेस्ट में असफल रहने के बाद सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को टीम से ड्रॉप कर दिया है। सिडनी में टीम की कोशिश मेलबर्न में मिली 8 विकेट की हार को भुलाते हुए सीरीज में बढ़त लेने की होगी। मैक्डॉनल्ड ने कहा कि अगर वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं भी होते हैं तो भी उन्हें टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और वॉर्नर ही लेंगे। उन्होंने कहा, 'देखिए अगर वह 90-95 फीसदी भी फिट होते हैं और कोच के साथ बातचीत में यह बात सामने आती है कि वह मैदान पर जाकर अपनी ड्यूटी निभा सकते हैं। तो वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।' उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौकों पर कोच लैंगर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देने को लेकर खुली सोच रखते हैं। विल पुकोवस्की को भी दल का हिस्सा बनाया गया है। मैकडॉनल्ड का कहना है कि पुकोवस्की ने कनकशन प्रोटोकॉल का पालन किया है। पुकोवस्की को पहले ही कनकशन की समस्या रही है। टूर मैच में चोट लगने की वजह से वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। मैकडॉनल्ड ने कहा कि 2 जनवरी को जब टीम ट्रेनिंग के लिए लौटेगी तब पुकोवस्की साथ होंगे।

AUS vs IND: उमेश यादव से बाहर, शार्दुल खेल सकते हैं सिडनी टेस्ट December 30, 2020 at 08:09PM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन चोटिल उमेश यादव की जगह पर टी नटराजन की जगह शार्दुल ठाकुर को उतार सकता है। सूत्रों के अनुसार मांसपेशी की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हुए उमेश चौथा टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे और रिहैबिलिटेशन के लिए घर लौटेंगे। तीसरा टेस्ट सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘टी नटराजन के प्रदर्शन से सभी रोमांचित है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने तमिलनाडु के लिये मात्र एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। वहीं शार्दुल मुंबई के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते आए हैं।' सूत्र ने कहा, ‘शार्दुल बदकिस्मत थे कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट से उसे चोट के कारण एक भी ओवर फेंके बिना बाहर होना पड़ा। वह अंतिम एकादश में उमेश की जगह ले सकते हैं।’ मुख्य कोच रवि शास्त्री, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और गेंदबाजी कोच भरत अरुण सिडनी पहुंचने के बाद इस पर फैसला लेंगे। शार्दुल ने अभी तक 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 206 विकेट लिए हैं। उन्होंने छह अर्धशतक भी जमाए हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए भी वह अच्छे बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं। उमेश बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का अनुसरण करेंगे।

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को पछाड़कर केन विलियमसन बने नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज December 30, 2020 at 08:21PM

दुबई न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन स्टीव स्मिथ और को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार सेंचुरी लगाई थी। विलियमसन साल 2015 के अंत में कुछ समय के लिए पहले नंबर पर हे थे। इस साल भी स्मिथ सबसे ज्यादा 313 दिन के लिए पहले पायदान पर रहे वहीं कोहली 51 दिन के लिए नंबर वन रहे। साल के आखिर दिन विलियमसन पहले स्थान पर आ गए हैं। गुरुवार को साल के आखिरी अपडेट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए मेलबर्न टेस्ट और साउथ अफ्रीका व श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट को भी शामिल किया गया। विलियमसन को 129 और 21 रन की अपनी पारियों की वजह से 13 रेटिंग अंक मिले। इसके बाद वह कोहली से 11 और स्मिथ से 13 अंक आगे हो गए।

भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले सत्र के लिए स्थगित, चोपड़ा ने उठाए सवाल December 30, 2020 at 07:19PM

मेलबर्न भारतीय का ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले सत्र के लिए स्थगित हो गया और कोरोना महामारी के कारण जारी ब्रेक के बीच अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए टीम को और इंतजार करना होगा। भारतीय टीम ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च में टी20 विश्व कप फाइनल खेला था। भारतीय टीम को 22 जनवरी को कैनबरा में, 25 जनवरी को मेलबर्न में और 28 जनवरी को होबर्ट में वनडे खेलना था। इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में जब पुरुषों की टीम क्रिकेट खेल सकती है तो महिला टीम क्यों नहीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अब यह दौरा 2022 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा होगा जो मार्च अप्रैल में होना है। इसके साथ तीन टी20 भी खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकली ने एक बयान में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अगले सत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच बड़ी सीरीज खेली जाएगी जो दोनों देशों के दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगी।’ इसमें कहा गया,‘पहले यह दौरा इसी सत्र में होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले सत्र तक स्थगित कर दिया गया ।’क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि दौरे की तारीखों और स्थानों का ऐलान जल्दी ही किया जाएगा।