Sunday, December 27, 2020

21 साल बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंडियन कैप्टन की सेंचुरी; MCG पर 2 शतक लगाने वाले पहले भारतीय December 26, 2020 at 11:12PM

भारत ने मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पर 82 रन की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर के 21 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड की भी बराबरी की। वे टेस्ट क्रिकेट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर बतौर भारतीय कप्तान शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने।

MCG में रहाणे ने 2 शतक लगाए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। रहाणे ने इससे पहले 2014 में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने इस मैच में 147 रन की पारी खेली थी।

सचिन ने 1999 में बनाया था शतक

सचिन तेंदुलकर ने 1999 में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाया था। इस मैच में सचिन ने 116 रन की पारी खेली थी। 1999 में खेले गए इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 285 रन से जीता था।

रहाणे के MCG पर 2 शतक

रहाणे ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 2 शतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले 2003 में वीरेंद्र सहवाग, 2014 में विराट कोहली और 2014 में ही रहाणे ने भी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ा था। 2018 में चेतेश्वर पुजारा ने MCG में सेंचुरी लगाई थी।

रहाणे ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय कप्तान

रहाणे टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय कप्तान हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय कप्तान हैं। रहाणे की यह टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी थी। उन्होंने विदेशी जमीन पर 8 शतक लगाए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 100वां टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 100वां टेस्ट मैच है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ 100 टेस्ट खेलने वाली दूसरी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं।

टीम इंडिया को 82 रन की बढ़त

मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में दूसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 82 रन की बढ़त ले ली है।

भारत ने 35 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 टेस्ट में बढ़त ली

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट में बढ़त ले ली है। इससे पहले एडिलेड में खेले गए टेस्ट में भी भारत ने बढ़त ली थी। भारत ने 35 साल पहले के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। 1985-86 में भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बढ़त ली थी। उसने ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 381 रनों के जवाब में 520 रन बनाए थे। वहीं, मेलबर्न में खेले गए इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 262 के स्कोर के जवाब में 445 रन बनाए थे। दोनों मैच हालांकि ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रहाणे टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने अब तक टेस्ट करियर में 12 सेंचुरी लगाई है। विदेशी जमीन पर उन्होंने 8 शतक लगाए हैं।

चोटिल डेविड वॉर्नर का तीसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध; कोच लैंगर बोले- दौड़ने में सहज नहीं December 26, 2020 at 09:28PM

टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ओपनर डेविड वॉर्नर का खेलना संदिग्ध है। तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से 11 जनवरी तक खेला जाना है। वॉर्नर को टीम इंडिया के साथ तीन वनडे मैच की सीरीज के दूसरे मैच में फील्डिंग करने के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद वह तीसरे वनडे और तीन 20 मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वहीं उन्हें चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि वे टीम के साथ मेलबर्न में है।
क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक इंफो के रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को बताया कि वॉर्नर अब नेट्स में अच्छे से बल्लेबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन वह दौड़ने में पूरी तरह से सहज नहीं हैं।
एक टीवी चैनल पर रिकी पोंटिंग के साथ बात करते हुए लैंगर ने कहा, "उनकी तरह कोई पेशेवर नहीं है और वह ठीक होने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। हमने उन्हें दिन से पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा है। वह इस दोपहर भी एमसीजी पर बल्लेबाजी करेंगे। वह बैटिंग ठीक रहे हैं। वे इंजरी से ठीक हो रहे हैं। अभी उन्हें दौड़ने में परेशानी हो रही है।
ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे
चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त ले ली है। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से बढ़त ले चुकी थी। लेकिन दूसरी पारी में 36 रन ही बना सकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेविड वॉर्नर टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वे टीम से बाहर हैं। वे दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उम्मीद थी कि वे तीसरे टेस्ट में खेलेंगे।

बॉक्सिंग डे टेस्ट: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर ली 82 रनों की लीड December 26, 2020 at 09:36PM

मेलबर्नकप्तान अजिंक्य रहाणे के मुश्किल परिस्थितियों में लगाए गए आकर्षक सैकड़े और के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 277 रन बनाए। नियमित कप्तान के पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट जाने के कारण विषम परिस्थितियों में कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले रहाणे ने एक कुशल सेनापति की तरह आगे बढ़कर नेतृत्व किया। वह अभी 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उन्हें जडेजा (नाबाद 40) के रूप में अच्छा साथी मिला जिसके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए अभी तक 104 रन जोड़े हैं। भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से भारतीय टीम को अब 82 रन की बढ़त मिल चुकी है। भारत इसमें अधिक से अधिक इजाफा करना चाहेगा तथा यह बढ़त पिच की प्रकृति और टीम के मजबूत आक्रमण को देखते हुए निर्णायक साबित हो सकती है। भारत एडीलेड में पहला मैच आठ विकेट से गंवाने के कारण सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। रहाणे ने शुरू में सतर्क रवैया अपनाया लेकिन वह जल्द ही वह अपने असली रंग में आ गए और उन्होंने गेंदबाजों का दबदबा नहीं बनने दिया। जोश हेजलवुड पर उन्होंने पहला विश्वसनीय शॉट लगाया और इसके बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। उनके ड्राइव और लेट कट देखने लायक थे। हेजलवुड पर खूबसूरत कवर ड्राइव से उन्होंने अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बने। जब अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (45), अनुभवी चेतेश्वर पुजारा (17), (21) और ऋषभ पंत (29) क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल पाए तब रहाणे ने पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बैकफुट पर भेजकर भारत को जोरदार वापसी दिलायी। पढ़ें- जडेजा की तारीफ करनी होगी जिन्होंने अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा नमूना पेश किया और तब अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया जबकि टीम को एक बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत थी। जडेजा ने स्वयं पर अंकुश लगाए रखा और विकेट बचाए रखने को प्राथमिकता दी जो कि तब बेहद जरूरी था। रहाणे ने अब तक 200 गेंदों का सामना करके 12 चौके लगाए हैं जबकि जडेजा की 104 गेंद की पारी में एक चौका शामिल है। भारत ने पहले दो सत्रों में दो-दो विकेट गंवाए थे लेकिन तीसरे सत्र में उसने ऑस्ट्रेलिया को कोई सफलता नहीं मिलने दी और इसमें उसके लचर क्षेत्ररक्षण का भी योगदान रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 80 ओवर पूरे होने के बाद नयी गेंद ली। रहाणे तब 73 रन पर खेल रहे थे। मिशेल स्टार्क (61 रन देकर दो) को नयी गेंद से पहले ओवर में ही रहाणे का विकेट मिल जाता लेकिन स्टीव स्मिथ ने कैच छोड़ दिया। भारतीय कप्तान को शतक पूरा करने के बाद भी स्टार्क की शार्ट पिच गेंद पर फिर से जीवनदान मिला। इस बार ट्रेविस हेड कैच नहीं लपक पाए जिसके बाद बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। भारत ने सुबह एक विकेट पर 36 रन से आगे खेलना शुरू किया और सतर्क शुरुआत की लेकिन पैट कमिन्स (71 रन देकर दो) ने कल के अविजित बल्लेबाजों गिल और पुजारा को 11 गेंद के अंदर पविलियन भेज दिया। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे 21 वर्षीय गिल ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 65 गेंद की अपनी पारी में कुछ उम्दा शॉट लगाए। पुजारा ने हमेशा की तरह सतर्क बल्लेबाजी की और 70 गेंदों का सामना किया। गिल सुबह आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने कमिन्स की गेंद पर पेन को आसान कैच दिया। कमिन्स ने अपने अगले ओवर में पुजारा को पविलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को महत्वपूर्ण सफलता दिलायी। कमिन्स की कोण लेती गेंद पुजारा के बल्ले को चूमकर पेन के दस्तानों में चली गई जिन्होंने डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लिया। पढ़ें- इसके बाद विहारी और पंत भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। रहाणे ने विहारी के साथ 52 और पंत के साथ 57 रन की दो अर्धशतकीय साझेदारियां की जिससे टीम को संभलने में मदद मिली। विहारी ने आफ स्पिनर नाथन लियोन की आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। पंत अच्छी लय में दिख रहे थे तब मिशेल स्टार्क की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर टिम पेन के दस्तानों में चली गयी। यह पेन का टेस्ट मैचों में 150वां शिकार और स्टार्क का 250वां विकेट था। इससे पहले सुबह दिन की पहली गेंद पर ही कप्तान पेन को लगा कि वह गिल के बल्ले का किनारा लेकर गयी है। उन्होंने निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का सहारा लिया लेकिन उनका अनुमान गलत निकला और ऑस्ट्रेलिया ने एक ‘रिव्यू’ गंवा दिया।

ऑस्ट्रेलिया को झटका, भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी नहीं मिलेगा इस तूफानी बल्लेबाज का साथ December 26, 2020 at 10:04PM

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को कहा कि टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज अब भी अपनी चोटिल ग्रोइन (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) से पूरी तरह से नहीं उबरे है जिससे भारत के खिलाफ सात जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भी उनकी भागीदारी संदिग्ध है। इस 34 साल के खिलाड़ी को भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में यह चोट लगी थी जिसके बाद वह तीसरे एकदिवसीय और तीन मैचों की टी-20 सीरीज और पहले दोनों टेस्ट मैचों से बाहर रहे। चार मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर की कमी खल रही है और टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही है। यहां दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी पूरी टीम 195 रन पर आउट हो गयी। लैंगर ने चैनल सेवन के लिए रिकी पॉन्टिंग को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘वॉर्नर से ज्यादा पेशेवर शायद कोई और नहीं हो और वह सब कुछ कर रहे है जो संभव है।’ लैंगर ने कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि वॉर्नर तीसरे टेस्ट से पहले चोट से उबर जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैच से पहले हमने उसे बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा, उन्होंने आज दोपहर में भी एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) में बल्लेबाजी की। वह बल्लेबाजी अभ्यास में अच्छा कर रहे है लेकिन उनके ग्रोइन में अब भी समस्या है। हमें पता है कि उनकी मौजूदगी से टीम को कितना फायदा होगा।’ वॉर्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रही है जिससे कोच काफी निराश है। उन्होंने कहा, ‘हम मैच में पकड़ नहीं बना पा रहे है। अगर आप पहले टेस्ट और इस मैच की पहली पारी को देखेंगे तो हम साझेदारी बनाने में नाकाम रहे है। हमें इस मामले में काफी सुधार करना होगा।’