Wednesday, December 23, 2020

पेले के 77 इंटरनेशनल गोल से सिर्फ 6 गोल पीछे हैं मेसी, सबसे ज्यादा गोल करने वाले साउथ अमेरिकी बनेंगे December 23, 2020 at 01:31AM

स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने मंगलवार को रियल वेलाडोलिड के खिलाफ खेले गए मैच में बार्सिलोना के लिए अपना 644वां गोल किया। उन्होंने ब्राजील के लीजेंड पेले (643 गोल) के क्लब सांतोस के लिए किए गए गोल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मेसी पेले का इंटरनेशनल रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

मेसी पेले के इंटरनेशनल मैच में किए गए गोल के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। अर्जेंटीना के मेसी ने अब तक 71 इंटरनेशनल गोल किए हैं। वहीं, पेले ने ब्राजील से खेलते हुए 77 गोल किए थे। मेसी अगर 7 गोल कर देते हैं, तो वे इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले साउथ अमेरिकी फुटबॉलर बन जाएंगे।

पेले का रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में कभी नहीं सोचा

मेसी ने बार्सिलोना के लिए अपने रिकॉर्ड को कड़ी मेहनत और त्याग बताया। उन्होंने मैच के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैन्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने 20 साल पहले जब फुटबॉल खेलना शुरू किया, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कोई रिकॉर्ड तोड़ूंगा। पेले के रिकॉर्ड के बारे में तो कभी नहीं सोचा।'

महान बनने के लिए खुद पर भरोसा जरूरी

उन्होंने कहा, 'मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी इतने वर्षों में मदद की। मेरे टीम के साथी, मेरा परिवार, मेरे दोस्त और वे सभी जिन्होंने हर दिन मेरा समर्थन किया। मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के फैंस इससे प्रेरणा लेंगे। चाहे कैसी भी परिस्थिति या समय हो अगर आपको खुद पर भरोसा है, तो आप महान बन सकते हैं।'

कार्लोस पुयोल ने मेसी को बधाई दी

बार्सिलोना में मेसी के पूर्व साथी और स्पेन के पूर्व फुटबॉलर कार्लोस पुयोल ने भी उनकी तारीफ की। पुयोल ने कहा, मुझे गर्व है कि मेसी के साथ खेलने का मौका मिला। मैं उनके रिकॉर्ड में योगदान देकर बेहद खुश हूं। वे फुटबॉल के किंग हैं।

रिकॉर्ड टूटने के बाद पेले ने मेसी को बधाई दी थी

मेसी ने जब पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, तब इस ब्राजीलियन स्टार ने उन्हें बधाई भी दी थी और कहा था कि वे मेसी का काफी सम्मान करते हैं। 1974 में सांतोस के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले पेले को फुटबॉल के ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर्स में गिना जाता है।

मेसी के 71 इंटरनेशनल गोल

मेसी ने अब तक बार्सिलोना के लिए 17 सीजन खेले हैं। जिसमें 749 मैच में उन्होंने 644 गोल किए हैं। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 142 इंटरनेशनल मैच में 71 गोल दागे हैं। वहीं, पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 142 इंटरनेशनल मैच में 71 गोल दागे हैं। वहीं, पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल किए थे। 

कोटला में जेटली की मूर्ति पर विवाद, इन दिग्गजों की लगी हैं स्टेडियमों में प्रतिमा December 23, 2020 at 12:11AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 1999 से 2013 के बीच 14 साल तक डीडीसीए अध्यक्ष रहे। क्रिकेट संघ उनकी याद में कोटला पर छह फुट की प्रतिमा लगाने की सोच रहा है। इससे पहले डीडीसीए ने 2017 में मोहिंदर अमरनाथ और बिशन सिंह बेदी के नाम पर स्टैंड्स का नामकरण किया था।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर डीडीसीए के दिवंगत अध्यक्ष अरुण जेटली की मूर्ति लगाने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले से खफा महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने दिल्ली क्रिकेट संघ से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना नाम दर्शक दीर्घा से हटाने के लिए भी कहा है। आइए जानते हैं कि दुनिया में और कहां-कहां दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर स्टेडियम में प्रतिमा बनाई गई है।


कोटला में जेटली की मूर्ति पर विवाद, इन दिग्गज खिलाड़ियों की लगी हैं स्टेडियमों में प्रतिमा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली 1999 से 2013 के बीच 14 साल तक डीडीसीए अध्यक्ष रहे। क्रिकेट संघ उनकी याद में कोटला पर छह फुट की प्रतिमा लगाने की सोच रहा है। इससे पहले डीडीसीए ने 2017 में मोहिंदर अमरनाथ और बिशन सिंह बेदी के नाम पर स्टैंड्स का नामकरण किया था।



अरुण जेटली की मूर्ति लगाने का है विचार, बेदी खफा
अरुण जेटली की मूर्ति लगाने का है विचार, बेदी खफा

देश के दिग्गज नेताओं में शुमार अरुण जेटली 1999 से 2013 के बीच 14 साल तक डीडीसीए अध्यक्ष रहे। अब डीडीसीए जेटली की याद में कोटला स्टेडियम में उनकी छह फुट की प्रतिमा लगाने पर विचार कर रहा है। इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी खफा हो गए हैं। उन्होंने डीडीसीए से इस्तीफा भी दे दिया है।



सीके नायुडू
सीके नायुडू

भारतीय टेस्ट टीम के पहले कप्तान सीके नायुडू की मूर्ति देश में पहली बार किसी स्टेडियम में लगाई गई थी। साल 1980 में इंदौर के नेहरू स्टेडियम के बाद उनकी प्रतिमा लगाई गई। विशाखापट्टनम में साल 2005 में एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में भी उनकी एक प्रतिमा लगाई गई।



डीबी देवधर
डीबी देवधर

दिनकर बलवंत देवधर (डीबी देवधर) पुणे से ताल्लुक रखने वाले भारतीय क्रिकेटर थे। देश के घरेलू क्रिकेट में उनका काफी नाम रहा। वह पेशे से पुणे के एसपी कॉलेज में प्रफेसर थे। साल 2012 में उनकी एक प्रतिमा एमसीए स्टेडियम पुणे में लगाई गई। उनके नाम पर देश में देवधर ट्रोफी क्रिकेट टूर्नमेंट का भी आयोजन किया जाता है।



डॉन ब्रैडमैन
डॉन ब्रैडमैन

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सर डॉन ब्रैडमैन की भी मूर्ति ऑस्ट्रेलिया में लगाई गई है। साल 2002 में एडिलेड ओवल मैदान पर उनकी पहली प्रतिमा लगी थी। उसी साल 3 सितंबर को मेलबर्न में लुइस लॉमैन की बनाई ब्रैडमैन की मूर्ति को भी लगाया गया।



रिकी पॉन्टिंग
रिकी पॉन्टिंग

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रिकी पॉन्टिंग की प्रतिमा 9 दिसंबर 2015 को होबार्ट क्रिकेट ग्राउंड में लगाई गई थी। वह एकमात्र ऐसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं जिन्होंने दो वर्ल्ड कप टूर्नमेंट जीते हैं।



शेन वॉर्न
शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न की भी मूर्ति मेलबर्न में लगाई गई। साल 2011 में 22 दिसंबर को इस दिग्गज लेग स्पिनर की एक प्रतिमा को एमसीजी में लगाया गया था। यह मूर्ति भी लुइस लॉमैन ने बनाई थी।



विवियन रिचर्ड्स
विवियन रिचर्ड्स

वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की एक प्रतिमा 27 फरवरी 2014 को सेंट जॉन्स में लगाई गई। एंटीगा में जन्मे इस क्रिकेटर ने खुद ही अनावरण किया था। उस स्टेडियम का नाम भी सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम है।



टेस्ट, वनडे और T20: आप भी मान जाएंगे 36 रन की अहमियत December 22, 2020 at 11:27PM

भारतीय टेस्ट टीम एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 36 रन ही बना सकी। किसी भी फॉर्मेट में 36 रन की अहमियत क्या है, यह भारतीय बल्लेबाजों के 'ऐतिहासिक प्रदर्शन' से पता चलता है। नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ पारियों पर, जब 36 रन बनाने के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में कमाल ही हो गया।

किसी भी क्रिकेट फॉर्मेट में 36 रन बनाना कोई खास बात नहीं है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए 36 रन की अहमियत उस वक्त पता चली जब पूरी की पूरी टीम टेस्ट में 36 रन पर पविलियन लौट गई। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत 36 रन ही बना सका। जानते हैं कि किस तरह अलग-अलग फॉर्मेट में 36 रन का आंकड़ा छुआ गया।


तीन फॉर्मेट और भारतीय बल्लेबाजों के लिए 36 रन.. आप भी कहेंगे 'कमाल ही हो गया'

भारतीय टेस्ट टीम एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 36 रन ही बना सकी। किसी भी फॉर्मेट में 36 रन की अहमियत क्या है, यह भारतीय बल्लेबाजों के 'ऐतिहासिक प्रदर्शन' से पता चलता है। नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ पारियों पर, जब 36 रन बनाने के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में कमाल ही हो गया।



टेस्ट मैच की पूरी पारी में 36 रन
टेस्ट मैच की पूरी पारी में 36 रन

भारतीय टीम की एडिलेड टेस्ट में दूसरी पारी मात्र 36 रन पर समाप्त हो गई। मेजबान टीम के जोश हेजलवुड ने 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए। तीसरे दिन भारतीय टीम ने एक विकेट पर 9 रन से आगे खेलना शुरू किया और 10 रन बनाने में ही 5 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा पार नहीं कर पाया। ओपनर अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन तो खाता भी नहीं खोल पाए।



60 ओवर तक खेले ​गावसकर, बनाए केवल 36 रन
60 ओवर तक खेले ​गावसकर, बनाए केवल 36 रन

साल 1975 में वनडे वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में सुनील गावसकर ने कमाल ही कर दिया और वह 60 ओवर तक क्रीज पर जमे रहे। इंग्लैंड ने इस मैच में 4 विकेट पर 334 रन बनाए जिसके बाद टीम इंडिया को 335 रन का टारगेट मिला। गावसकर ओपनिंग करने उतरे और 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। गावसकर ने इस दौरान 174 गेंदों का सामना किया और मात्र 1 ही चौका लगाया। टीम ने 60 ओवर की बल्लेबाजी में 3 विकेट पर 132 रन ही बनाए थे।



​युवराज के 6 गेंद में 36 रन
​युवराज के 6 गेंद में 36 रन

धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में तो 6 गेंदों पर ही 36 रन बना डाले थे। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में युवराज 5वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे और इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 58 रन बनाकर लौटे। पारी के 19वें ओवर में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को धो डाला और ताबड़तोड़ ओवर में 6 छक्के जड़े। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के जड़े। भारत ने इस मैच में 4 विकेट पर 218 रन बनाए और इंग्लिश टीम 6 विकेट पर 200 रन बना पाई। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 18 रन से जीता।



IPL में 2 नई टीमों की एंट्री पर फैसला मुमकिन, जय शाह बन सकते हैं ICC में बोर्ड के रिप्रेजेंटेटिव December 22, 2020 at 10:45PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गुरुवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले 89वें एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में IPL में 2 नए फ्रैंचाइजी को शामिल करने पर फैसला ले सकता है।

इसके साथ ही मीटिंग में टैक्स से संबंधित मामले, क्रिकेट कमेटी, ICC में भारत के नए प्रतिनिधि और 3 नए सिलेक्टर्स के चयन पर भी फैसला हो सकता है। BCCI सचिव जय शाह ICC में बोर्ड को रिप्रजेंट कर सकते हैं।

BCCI ने एफिलिएटेड यूनिट्स को 23 पॉइंट एजेंडा भेजा

BCCI ने बैठक से 21 दिन पहले सभी एफिलिएटेड यूनिट्स को 23 पॉइंट एजेंडा भी भेजा था। बैठक में बोर्ड के नए उपाध्यक्ष पर भी फैसला लिया जाएगा। BCCI उपाध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला के नाम की औपचारिक तौर पर घोषणा होगी। महिम वर्मा के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली है।

अदाणी ग्रुप और गोयनका ग्रुप की अहमदाबाद फ्रैंचाइजी में दिलचस्पी

ऐसा माना जा रहा है कि मीटिंग में 2 नई टीमों को शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि, दोनों टीमें 2022 से ही IPL में खेलने का मौका मिलेगा। IPL के पिछले संस्करण की तरह 2021 में भी सिर्फ 8 टीमों के बीच ही मुकाबले कराए जाएंगे। इतना ही नहीं मेगा ऑक्शन की जगह इस बार भी मिनी ऑक्शन ही होगा।

नई टीमों में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को लेकर बातचीत चल रही है। अदाणी ग्रुप और गोयनका ग्रुप दोनों ने ही इस फ्रेंचाइजी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस एजेंडे को मुख्य तौर पर शामिल किया गया है।

मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद होगा मिनी ऑक्शन

31 जनवरी को भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट मुश्ताक अली ट्रॉफी खत्म होगी। इसके बाद फरवरी में मिनी ऑक्शन होगा। लीग की शुरुआत अप्रैल के दूसरे हफ्ते से होगी, क्योंकि इंग्लैंड के साथ घरेलू सीरीज मार्च के अंतिम हफ्ते तक चलेगी।

बोर्ड के एक अधिकारी ने एजेंसी से कहा, 'नई टीम को शामिल करने के लिए कम समय बचा है। टेंडर, खिलाड़ियों का ऑक्शन और सभी स्टेकहोल्डर्स को एक जगह पर लाने के लिए समय की कमी है। इस कारण नई टीम को सिर्फ 2022 में ही शामिल किया जा सकता है।'

स्टार के साथ ब्रॉडकास्ट डील 2021 तक की है

BCCI के अन्य अधिकारी ने बताया कि उनके हिसाब से इस साल टीमों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'स्टार के साथ IPL के ब्रॉडकास्ट की डील 2021 तक की है। इस वजह से डील खत्म होने के बाद नई टीम पर फैसला होगा। ऐसे में ब्रॉडकास्ट डील के अलावा अन्य कॉमर्शियल चीजों की वैल्यू में बढ़ोतरी करनी होगी। हालांकि बैठक में ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।'

लीग में यदि 10 टीमें उतरती हैं, तो कुल 94 मैच कराने होंगे। ऐसे में आयोजन के लिए बड़े विंडो की जरूरत होगी, जो मौजूदा सीजन में मुश्किल है। पिछले साल कोरोना के कारण पहले ही कई टूर्नामेंट और सीरीज स्थगित हो चुकी हैं। इन सभी का आयोजन इस साल होना है। जबकि, इस साल भारत में टी-20 वर्ल्ड कप का भी आयोजन होगा।

जय शाह ग्लोबल कमेटी में भारत को रिप्रजेंट कर सकते हैं

बैठक में ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल के नए रिप्रेजेंटेटिव को तलाशने का भी काम किया जाएगा। BCCI के मौजूदा सचिव जय शाह सौरव गांगुली के साथ पहली की तरह ग्लोबल कमेटी में भारत का रिप्रेजेंटेटिव कर सकते हैं।

नई एडवाइजरी कमेटी 3 सिलेक्टर्स का इंटरव्यू लेगी

मीटिंग में 3 नए सिलेक्टर्स के साथ-साथ चेयरमैन ऑफ सिलेक्टर्स पर भी निर्णय लिया जा सकता है। इसके लिए नई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) का गठन होगा। यह कमेटी फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले 3 नए सिलेक्टर्स को चुनेगी। BCCI के एक अधिकारी ने कहा, 'पिछली CAC में शामिल मदनलाल, रुद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नाइक को सिर्फ एक बैठक के लिए नियुक्त किया गया था। उन्होंने सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को चुना था।'

BCCI ने टेक्निकल कमेटी भी बनाने की बात कही

BCCI सूत्र के हवाले से एजेंसी ने कहा, 'सिलेक्शन कमेटी क्रिकेट कमेटी का पार्ट है। इसके साथ ही एक टेक्निकल कमेटी को भी बनाने की जरूरत है। ये सब स्टैचुअरी सब-कमेटी होंगी। इसके साथ ही अंपायर्स सब-कमेटी भी बनाई जा सकती है। बैठक में नेशनल क्रिकेट एकेडमी से जुड़े मुद्दों के बारे में भी बातचीत की जाएगी।'

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर चर्चा

इसके साथ ही बैठक में भारत में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी बातचीत हो सकती है। साथ ही क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजिलस में होने वाले ओलिंपिक में शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के नेतृत्व में गुरुवार को 89वें AGM में कई मामलों पर चर्चा होगी। BCCI सचिव जय शाह (बाएं) के साथ गांगुली। (फाइल फोटो)