Wednesday, December 23, 2020

कोटला स्टेडियम में जेटली की मूर्ति पर विवाद, बेदी ने DDCA से दिया इस्तीफा December 22, 2020 at 10:09PM

नई दिल्ली फिरोजशाह कोटला मैदान पर डीडीसीए के दिवंगत अध्यक्ष अरुण जेटली की प्रतिमा लगाने के फैसले से खफा महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने क्रिकेट संघ से उनका नाम दर्शक दीर्घा से हटाने के लिए कहा है। उनके नाम पर दीर्घा 2017 में बनाई गई थी। इसके विरोध में डीडीसीए से भी इस्तीफा भी दे दिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में बेदी ने कहा कि मेरे जमीर ने जो कहा, मैंने कर दिया। एक क्रिकेट ग्राउंड में एक नेता का बुत बनाना शोभा नहीं देता है। यह बात मेरे जेहन में उतर नहीं रही है। मैंने उन्हें बुत लगाने से रोक नहीं रहा हूं। मेरा कहना है कि मेरा नाम बस वहां से हटा दीजिए। 'अब मेरे सब्र का बांध टूट रहा है'दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) पर बरसते हुए बेदी ने भाई भतीजावाद और ‘क्रिकेटरों से ऊपर प्रशासकों को रखने’ का आरोप लगाते हुए संघ की सदस्यता भी छोड़ दी। उन्होंने डीडीसीए के मौजूदा अध्यक्ष और अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को लिखे पत्र में कहा , ‘मैं काफी सहनशील इंसान हूं लेकिन अब मेरे सब्र का बांध टूट रहा है । डीडीसीए ने मेरे सब्र की परीक्षा ली है और मुझे यह कठोर कदम उठाने के लिये मजबूर किया।’ बेदी ने कहा ,‘तो अध्यक्ष महोदय मैं आपसे मेरा नाम उस स्टैंड से हटाने का अनुरोध कर रहा हूं जो मेरे नाम पर है और यह तुरंत प्रभाव से किया जाए। मैं डीडीसीए की सदस्यता भी छोड़ रहा हूं।’ कोटला में लगनी है जेटली की आदमकद मूर्तिजेटली 1999 से 2013 के बीच 14 साल तक डीडीसीए अध्यक्ष रहे। क्रिकेट संघ उनकी याद में कोटला पर छह फुट की प्रतिमा लगाने की सोच रहा है। डीडीसीए ने 2017 में मोहिंदर अमरनाथ और बेदी के नाम पर स्टैंड्स का नामकरण किया था। बेदी ने कहा, ‘मैने काफी सोच समझकर यह फैसला लिया है। मैं सम्मान का अपमान करने इवालों में से नहीं हूं। लेकिन हमें पता है कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी आती है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सम्मान वापस कर रहा हूं कि जिन मूल्यों के साथ मैने क्रिकेट खेली है, वे मेरे संन्यास लेने के चार दशक बाद भी जस के तस हैं।’ उन्होंने कहा कि वह कभी जेटली की कार्यशैली के मुरीद नहीं रहे और हमेशा उन फैसलों का विरोध किया जो उन्हें सही नहीं लगे। उन्होंने कहा,‘ डीडीसीए का कामकाज चलाने के लिए जिस तरह से वह लोगों को चुनते थे, उसे लेकर मेरा ऐतराज सभी को पता है। मैं एक बार उनके घर पर हुई एक बैठक से बाहर निकल आया था क्योंकि वह बदतमीजी कर रहे एक शख्स को बाहर का रास्ता नहीं दिखा सके थे।’ 'मैं चापलूसों से भरे जेटली के दरबार में कभी नहीं गया'बेदी ने कहा, ‘मैं इस मामले में बहुत सख्त हूं। शायद काफी पुराने ख्याल का। लेकिन मैं भारतीय क्रिकेटर होने पर इतना फख्र रखता हूं कि चापलूसों से भरे अरुण जेटली के दरबार में हाजिरी लगाना जरूरी नहीं समझता था।’ उन्होंने कहा,‘फिरोजशाह कोटला मैदान का नाम आनन फानन में दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर रख दिया गया जो गलत था लेकिन मुझे लगा कि कभी तो सदबुद्धि आएगी। लेकिन मैं गलत था। अब मैने सुना कि कोटला पर अरुण जेटली की मूर्ति लगा रहे हैं। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता।’ उन्होंने कहा कि दिवंगत जेटली मूल रूप से नेता थे और संसद को उनकी यादों को संजोना चाहिए। उन्होंने कहा,‘ नाकामी का जश्न स्मृति चिन्हों और पुतलों से नहीं मनाते। उन्हें भूल जाना होता है।’ 'खेल के मैदान पर खेल से जुड़े रोल मॉडलों की मूर्तियां हों' बेदी ने कहा, ‘आपके आसपास घिरे लोग आपको नहीं बताएंगे कि लॉडर्स पर डब्ल्यू जी ग्रेस, ओवल पर सर जैक हॉब्स, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सर डॉन ब्रेडमैन, बारबाडोस में सर गैरी सोबर्स और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शेन वॉर्न की प्रतिमाएं लगी हैं।' उन्होंने कहा,‘खेल के मैदान पर खेलों से जुड़े रोल मॉडल रहने चाहिए। प्रशासकों की जगह शीशे के उनके केबिन में ही है। डीडीसीए यह वैश्विक संस्कृति को नहीं समझता तो मैं इससे परे रहना ही ठीक समझता हूं। मैं ऐसे स्टेडियम का हिस्सा नहीं रहना चाहता जिसकी प्राथमिकताएं ही गलत हो। जहां प्रशासकों को क्रिकेटरों से ऊपर रखा जाता हो। कृपया मेरा नाम तुरंत प्रभाव से हटा दें।’

AUS vs IND: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलेंगे जडेजा? BCCI ने शेयर किया प्रैक्टिस वीडियो December 22, 2020 at 09:50PM

नई दिल्लीभारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग-XI में कुछ बदलाव कर सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने बुधवार को एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें ऑलराउंडर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि जडेजा को बॉक्सिंग डे टेस्ट में मौका दिया जा सकता है। टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली और पेसर मोहम्मद शमी सीरीज से बाहर हो गए हैं। विराट जहां पैटरनिटी लीव पर स्वदेश रवाना हो गए हैं तो वहीं शमी की कलाई में फ्रैक्चर है। विराट की जगह अजिंक्य रहाणे अब टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। पढ़ें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में पिछले हफ्ते खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत की दूसरी पारी मात्र 36 रन पर समेट दी थी। माना जा रहा है कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा को उतार सकती है। इससे उसे मजबूती मिलेगी क्योंकि जडेजा गेंदबाजी तो कर ही सकते हैं, साथ ही बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं। अपने करियर में अभी तक 49 टेस्ट, 168 वनडे और 50 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके जडेजा पर टीम मैनेजमेंट भरोसा जता सकता है। जडेजा अब तक अपने टेस्ट करियर में एक शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह 213 विकेट भी ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट करियर में अब तक 35.26 के औसत से कुल 1869 रन बनाए हैं। सीरीज के पहले टी20 में उनके सिर में चोट लगी थी लेकिन बीसीसीआई के इस नए वीडियो में वह प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इससे लग रहा है कि वह पूरी तरह उबर चुके हैं लेकिन अभी यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वह बॉक्सिंग टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं। अगर जडेजा फिट होते हैं, तो आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज हनुमा विहारी को प्लेइंग-XI से बाहर होना पड़ सकता है।

23 दिसंबर: धोनी का इंटरनैशनल डेब्यू, '0' पर हुए थे रन OUT December 22, 2020 at 10:28PM

नई दिल्लीदुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार पूर्व भारतीय कप्तान और उनके फैंस के लिए 23 दिसंबर का दिन खास है। धोनी ने आज ही के दिन 16 साल पहले 2004 में इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल मैच खेला था। हालांकि वह कुछ खास नहीं कर पाए और खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए। इसके बाद अगली सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा जिससे वह सुर्खियों में छा गए। धोनी ने विशाखापट्टनम में 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली थी। धोनी के नाम आज कई रेकॉर्ड हैं। वह दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रोफी जीती हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने 2007 में आईसीसी वर्ल्ड टी20 जीता, फिर वनडे वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी (2013) भी जीती। 39 वर्षीय धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को सभी को हैरान करते हुए इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप-2019 का सेमीफाइनल खेला था। रांची के रहने वाले धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में कुल 4876 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 10773 और टी20 इंटरनैशनल में कुल 1617 रन बनाए।

मेसी ने तोड़ा पेले का रेकॉर्ड, बार्सिलोना के लिए दागा 644वां गोल December 22, 2020 at 09:13PM

बार्सिलोनाअर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने बार्सिलोना के लिए अपना 644वां गोल करते हुए महान पेले का रेकॉर्ड तोड़ दिया। मेसी ने एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने का पेले का रेकार्ड तोड़ा। इसी के साथ एटलेटिको मैड्रिड ने रियल सोशिदाद को हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में बढ़त बनाए रखी। मेसी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने शनिवार को वाल्लाडोलिड को 3-0 से मात दी। यह बार्सिलोना के लिए उनका 644वां गोल था। जानें, रेकॉर्ड तोड़ने के बाद मेसी ने कहा, 'जब मैंने खेलना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा कि मैं इतने रेकॉर्ड तोड़ पाऊंगा। खासतौर से आज का, जो पहले पेले के नाम दर्ज था।' पेले ने सांतोस के लिए 1957 से 1974 के बीच 643 गोल किए थे। एटलेटिको ने सोशिदाद को हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रियल मैड्रिड पर तीन अंक की बढ़त बना ली। बार्सिलोना आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।