Tuesday, December 15, 2020

India vs Australia-पीठ दर्द के कारण अभ्यास छोड़कर लौटे स्टीव स्मिथ December 14, 2020 at 11:31PM

एडिलेड मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय अपने चोटिल खिलाड़ियों की समस्याओं से जूझ रही है और अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि उसके प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पीठ में दर्द के कारण ट्रेनिंग सत्र को बीच में छोड़कर ही वापस आए गए हैं। सिडनी मॉनिंर्ग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ ने इस अहम अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। उन्होंने केवल 10 मिनट तक नेटस पर अभ्यास किया और फिर पीठ में दर्द के कारण ट्रेनिंग सेशन को छोड़कर ड्रेसिंग रूम की लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्मिथ के गले में खराश थी और। उसके बावजूद वो प्रैक्टिस करने के लिए आए, लेकिन अभ्यास के दौरान वह गेंद पकड़ने के लिए नीचे झुके और उनकी पीठ मुड़ गई और इस कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। वह बुधवार सुबह से पहले ट्रेनिंग सेशन में नहीं लौटेंगे। 32 साल के स्मिथ ने नेट्स पर बल्लेबाजी का भी अभ्यास नहीं किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले एक महीने से अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। स्मिथ के अलावा एश्टन एगर, डेविड वार्नर, मोसेस हेनरिकेस, कैमरून ग्रीन, जैक्सन बर्ड, हैर्री कॉन्वॉय और सीन एबॉट के नाम भी चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। स्टीव स्मिथ का अभ्यास सत्र में भाग ना लेना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है। चोट के कारण अगर वह पहले टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो कंगारुओं के लिए यह एक और बड़ा झटका होगा।

रिकी पॉन्टिंग ने कहा, पहले टेस्ट के लिए जो बर्न्स पर जताया भरोसा December 14, 2020 at 11:58PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चाहते हैं कि टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे पर भरोसा जताए। बर्न्स पिछली नौ प्रथम श्रेणी पारियों में 62 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रन रहा । उन्होंने दो अभ्यास मैचों में 4,0,0,1 रन बनाए। पॉन्टिंग ने चैनल सेवन से कहा, ‘मैं जो बर्न्स को चुनूंगा। मैने सुना है कि लोग कह रहे हैं कि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन मैं उस पर विश्वास करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पिछली टेस्ट पारी में 40 रन बनाए और चार टेस्ट शतक बना चुका है। उनका औसत करीब 40 है। मैं उस पर भरोसा करूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि वह बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है।’ पॉन्टिंग ने यह भी कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को पारी की शुरूआत करनी चाहिए जिससे 21 वर्ष के हरफनमौला कैमरन ग्रीन के लिए अंतिम एकादश में जगह बनेगी। उन्होंने कहा, ‘मैथ्यू वेड को बर्न्स के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। इससे लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी बन जाएगा। पिछली बार भारतीय टीम यहां आई थी तो हमारे शीर्ष क्रम में दो खब्बू बल्लेबाज थे और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखा।’

संन्यास से वापसी की तैयारी में युवराज सिंह? जमकर बहा रहे हैं पसीना December 14, 2020 at 10:16PM

प्रत्युष राज, चंडीगढ़ पिछले कुछ दिनों से अपने पंजाब के साथियों के साथ मोहाली के आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह आने वाली सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट के जरिए वापस करना चाहते हैं। युवराज ने 45 मिनट तक नेट्स में प्रैक्टिस की। गेंद उनके बल्ले के बीचो-बीच आ रही थी। इससे पता चल रहा है कि बाएं हाथ के इस करिश्माई बल्लेबाज का जादुई टच अभी कायम है। पंजाब के 30 क्रिकेटरों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ये दोनों ग्रुप 18 दिसंबर से लुधियाना में शुरू हो रहे टी20 टूर्नमेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालांकि युवराज की वापसी को लेकर अभी अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। उनकी वापसी इतनी आसान नजर नहीं आती। मैच-फिटनेस युवराज की वापसी का सबसे बड़ा रोड़ा है। लेकिन 39 वर्षीय यह पूर्व ऑलराउंडर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसके साथ ही उन्हें अभी तक बीसीसीआई से भी इस टूर्नमेंट में खेलने की अनुमति नहीं मिली है। पंजाब क्रिकेट असोसिएशन के सचिव पुनीत बाली, जिन्होंने युवराज से रिटायरमेंट पर वापसी का अनुरोध किया था, ने कहा: हमें अभी तक बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है। युवराज ने जून 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने दुनियाभर की लीग में खेलने की इजाजत ली थी। वह टोरंटो नैशनल्स के लिए ग्लोबल टी20 में खेले थे। कनाडा में हुई यह लीग बीते साल अगस्त में खेली गई थी। युवराज अबू धाबी में टी10 लीग में मराठा अरेबियंस का हिस्सा थे। युवराज की पंजाब के लिए खेलने की इच्छा में कोई खराबी नहीं लेकिन बीसीसीआई के नियम सभी ऐक्टिव खिलाड़ियों को विदेशी लीग मे खेलने के लिए हतोत्साहित करते हैं। मुंबई के लेग स्पिनर प्रवीण तांबे इसका एक उदाहरण है। तांबे ने 2018 में रिटायरमेंट ले ली थी। इसके बाद वह यूएई में टी10 लीग खेलने गए। बाद में दिसंबर 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें टीम में चुन लिया। लेकिन बीसीसीआई ने तांबे को भाग नहीं लेने दिया चूंकि वह रिटायमेंट लेकर विदेशी लीग में खेल चुके थे। यह देखना दलिचस्प होगा कि क्या बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज को बीसीसीआई से ग्रीन सिग्नल मिलता है या नहीं। बरिंदर सरन एक साल पहले बरिंदर सरन ने चंडीगढ़ जाने का फैसला किया था क्योंकि उनके घरेलू राज्य पंजाब ने उन्हें विजय हजारे ट्रोफी की टीम में शामिल नहीं किया था। लेकिन अब बाएं हाथ के इस पेसर ने फिर पंजाब का रुख किया है। सरन पंजाब के 30 सदस्यीय कैंप का हिस्सा हैं। उन्होंने हालांकि अपनी वापसी पर कुछ भी कहने से इनकार किया। हालांकि यूनियन टैरेटरी क्रिकेट असोसिएशन (UTCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सरन ने चंडीगढ़ से अनापत्ति प्रमाण-पत्र ले लिया है। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने भारत के लिए छह वनडे और दो टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं।

Ind vs Aus- विराट कोहली को रोकने के लिए हमारे पास खास प्लान : जस्टिन लैंगर December 14, 2020 at 09:10PM

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा है कि उनकी टीम ने 17 दिसंबर से एडिलेड में खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है। लैंगर ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। वह (कोहली) एक शानदार खिलाड़ी हैं। एक बेहतरीन कप्तान हैं। मैंने यह बात कई बार कही है कि मेरे अंदर कोहली को लेकर काफी सम्मान है, लेकिन हमने उनके खिलाफ एक बहुत ही अच्छी रणनीति तैयार की है क्योंकि इस बात का अंदाजा हम सभी को है कि वह एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर भारतीय टीम के लिए कितना महत्व रखते हैं। हमें अपनी योजना को सही तरीके से अमल में लाना होगा। उम्मीद करते हैं कि हम उनको रन बनाने से रोकने में कामयाब रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘दिन के अंत में जो बात सबसे ज्यादा असर छोड़ने वाली है, वो स्कोर बोर्ड पर लगा रन ही होता है। उम्मीद करते हैं कि हम अपनी योजना को सही तरीके से चला पाएंगे। अब तक हम उनका काफी कुछ देख चुके हैं और उनको भी हमारी टीम का काफी कुछ देखने को मिला है। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मुकाबला होने वाला है।’ ’ऑस्ट्रेलिया ने भारत से ज्यादा गुलाबी गेंद मैच खेले हैं लेकिन लैंगर का कहना है कि उनकी टीम को इस वजह से कोई फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘मैने हमेशा कहा है कि सर्वश्रेष्ठ टीमें और खिलाड़ी हालात के अनुरूप ढल जाते हैं। मैच कितना भी बड़ा हो और गेंद का कोई भी रंग हो । अतीत में हो हुआ, उससे बहुत फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन उसे दोहराना अच्छा होगा।’ कोच ने कहा, ‘हमने एक साल से टेस्ट नहीं खेला है। मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। चाहे दिन-रात का मैच हो या दिन का। मुझे नहीं लगता कि पिछला प्रदर्शन मायने रखता है।’ मेजबान टीम को 2018-19 की सीरीज में पराजय झेलनी पड़ी थी लेकिन लैंगर ने कहा कि उनके खिलाड़ियों के जेहन में बदले की भावना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बदला बहुत अच्छा शब्द नहीं है, प्रतिद्वंद्विता कहना ठीक होगा।’ उन्होंने खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और खेलभावना बढाने का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग को दिया । कोच ने कहा, ‘सीमित ओवरों की सीरीज काफी अच्छे माहौल में खेली गई और उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसा ही रहेगा। वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे लेकिन खेलभावना के साथ। आईपीएल का यही फायदा है कि खिलाड़ी एक दूसरे को जान लेते हैं। अच्छे रिश्ते बन जाते हैं।’ क्या बोले वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि भारतीय टीम को विराट कोहली के बिना काफी चुनौतियां पेश आ सकती हैं। वॉर्न ने कहा कि भारतीय टीम ने पिछली बार टेस्ट सीरीज जीती थी लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास काफी फायर पावर है और घरेलू हालात में यह टीम भारी पड़ सकती है।