Sunday, December 13, 2020

कप्तान आजम का अंगूठा फ्रैक्चर; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे December 12, 2020 at 10:39PM

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम मेजबान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें रविवार को प्रैक्टिस के दौरान फील्डिंग करते हुए दाहिने हाथ के अंगूठा में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां एक्सरे के दौरान अंगूठा में फैक्चर का पता चला। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी बयान जारी कर आजम के अंगूठा में फ्रैक्चर की जानकारी दी है।

नहीं कर सकेंगे 12 दिन प्रैक्टिस

आजम 12 दिन तक प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। ऐसे में इसका अर्थ है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच की सीरीज में नहीं पाएंगे। पहला टी-20 मैच 18 दिसंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टी-20 मैच 20 दिसंबर को हेमिल्टन में खेला जाना है। वहीं तीसरा टी-20 मैच 22 दिसंबर को नेपियर में है।

पहला टेस्ट 26 दिसंबर से

वहीं पाकिस्तान को मेजबान न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से माउंट मॉउंगनुई और दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

कोच मिस्बाह उल हक बोले- बाबर का न खेलना निराशाजनक

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा, "चोटें खेल का हिस्सा हैं। टी-20 सीरीज में बाबर जैसे काबिलियत का खिलाड़ी का न खेलना निराशाजनक है, वहीं युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए मौका है कि वह पाकिस्तान टीम में अपने आप को साबित करें।"

उन्होंने कहा, "मैंने बाबर से बात की है और वह टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाने से निराश हैं। हमारे पास क्रिकेट का लंबा सीजन है और हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी फिटनेस हासिल कर लेंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के कप्तान बाबर बाजम को प्रैक्टिस के दौरान दाहिने हाथ के अंगूठें में चोट लग गई।

प्रैक्टिस सेशन में टूटा बाबर का अंगूठा, NZ टी20 सीरीज से बाहर December 12, 2020 at 10:05PM

नई दिल्लीपाकिस्तान की उम्मीदों को रविवार को एक बड़ा झटका लगा, जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान के दाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। इस वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि बाबर अब कम से कम 12 दिनों तक प्रैक्टिस में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में खेलने के लिए फिट हो सकते हैं। पढ़ें, पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक ने दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज के बारे में कहा, 'मैंने बाबर के साथ बात की है और वह टी 20 सीरीज को मिस करने से दुखी हैं, क्योंकि वह पूरी तरह से ध्यान लगा रहे थे।' मिसबाह ने एक बयान में कहा, 'हमारे पास आगे क्रिकेट का लंबा सीजन है और हम अब उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द पूरी फिटनेस हासिल कर लें ताकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकें।' शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इमाम-उल-हक के बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर होने के एक दिन बाद ही बाबर की चोट की खबर आई है। इमाम के भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान ही चोट लगी थी। पीसीबी ने कहा कि पाकिस्तान के टी20 उप-कप्तान शादाब खान के भी चोट लगी थी। सीरीज का पहला टी20 मैच शुक्रवार, 27 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

अंकिता रैना बनीं ITF डबल्स चैंपियन, सीजन में तीसरा खिताब December 12, 2020 at 09:35PM

दुबईभारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी ने कैटरीन गोर्गोद्जे के साथ मिलकर अल हबटूर ट्रोफी अपने नाम की। इससे कोविड-19 महामारी से प्रभावित 2020 सत्र में यह उनका तीसरा युगल खिताब है। भारत और जॉर्जिया की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार को 100,000 डॉलर पुरस्कार राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नमेंट के फाइनल में स्पेन की अलियोना बोलसोवा जादोइनोव और स्लोवाकिया की काजा जुवान की जोड़ी पर 6-4, 3-6, 10-6 से जीत हासिल की। अंकिता का यह सत्र का चौथा युगल फाइनल था लेकिन यह कैलेंडर की सबसे बड़ी ट्रोफी थी क्योंकि इससे पहले उन्होंने जो दो खिताब जीते थे वो 25,000 डॉलर स्तर के थे। पढ़ें, इस साल फरवरी में अंकिता ने तीन फाइनल में प्रवेश किया जिसमें से उन्होंने बिबियाने शूफ्स के साथ थाइलैंड के नोंथाबुरी में लगातार खिताब जीते थे और जोधपुर में हमवतन स्नेहल माने के साथ उप विजेता रही थीं।

Saturday, December 12, 2020

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा- टीम इंडिया पहला टेस्ट हारती है, तो सीरीज में व्हाइट वॉश होना संभव December 12, 2020 at 08:53PM

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज हार चुकी है, जबकि टी-20 सीरीज में उसने जीत दर्ज की। अब दोनों टीम को 4 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि भारतीय टीम को हर हाल में पहला टेस्ट जीतना होगा। यदि टीम यह मैच हारती है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी मैच हारकर व्हाइट वॉश हो सकती है।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने वॉन के हवाले से लिखा- ‘‘भारतीय टीम को तीन प्लेयर मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस का सामना करना होगा। तीनों कूकाबुरा की नई बॉल से काफी घातक होते हैं। यदि भारतीय टीम तीनों को रोकने में नाकाम रही तो ऑस्ट्रेलिया अपने को मजबूत और ताकतवर साबित करते हुए सीरीज जीत लेगी।’’

ऑस्ट्रेलिया 4-0 से टेस्ट सीरीज जीत सकती है

उन्होंने लिखा, ‘‘पहला टेस्ट, जो डे-नाइट होना है, वह सीरीज का सबसे जरूरी मैच है। ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट में अब तक हारी नहीं है, खासकर एडिलेड डे-नाइट टेस्ट में। यदि ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतती है, तो तीन मैच से भारतीय टीम के लिए विराट कोहली की गैरमौजूदगी में सीरीज जीतना मुश्किल होगा। मेजबान 4-0 से सीरीज जीत सकती है।’’

कोहली पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर जाएंगे
दरअसल, भारतीय कप्तान कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वे पहला टेस्ट खेलने के बाद पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे कप्तानी संभालेंगे। वहीं, चोट से उभरे रोहित शर्मा का तीसरे और चौथे टेस्ट में खेलना मुमकिन होगा।

स्मिथ, वॉर्नर और लाबुशाने के आने से ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत
वॉन ने कहा, ‘‘दो साल पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियन कंडीशन में काफी मजबूत थी। उनका बॉलिंग अटैक जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के साथ मजबूत था। वहीं, टीम में चेतेश्वर पुजारा दीवार की तरह थे। वे भारतीय बल्लेबाजी में चट्टान की तरह थे। हालांकि, उसका एक बड़ा कारण यह भी था कि तब ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशाने नहीं थे। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से बेहतर है। वे इंग्लैंड में एशेज जीत चुके हैं। टिम पैन भी टेस्ट कप्तान के तौर पर मजबूत हुए हैं।’’

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
1st Test (डे-नाइट) 17-21 दिसंबर एडिलेड
2nd Test 26-30 दिसंबर मेलबर्न
3rd Test 07-11 जनवरी सिडनी
4th Test 15-19 जनवरी ब्रिस्बेन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा- पहला टेस्ट, जो डे-नाइट होना है, वह जीतना भारतीय टीम के लिए सबसे जरूरी है।