Wednesday, December 9, 2020

एलेजेंड्रो ने 24 साल बाद अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था, मेसी ने दी श्रद्धांजलि December 09, 2020 at 12:11AM

अर्जेंटीना फुटबाल टीम के पूर्व कोच एलेजेंड्रो साबेला का दिल की बीमारी के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वे 66 साल के थे। वे 13 दिन से अर्जेंटीना के ICBA अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उनकी ही कोचिंग में अर्जेंटीना की टीम 24 साल बाद 2014 में फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि फाइनल में जर्मनी ने एक्स्ट्रा टाइम में जर्मनी को 1-0 से हरा दिया था। अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मेसी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, 'आपके साथ काफी कुछ साझा करना संतोषजनक था। एलेजेंड्रो शानदार इंसान थे। साथ ही वे एक शानदार प्रोफेशनल थे, जिन्होंने मेरा करियर बनाया और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। हमने एक साथ मिलकर फुटबाल में कई यादगार लम्हें साझा किए हैं। उनके दोस्तों और परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं।'

साबेला 2011 से 2014 तक अर्जेंटीना के कोच थे। 2014 से पहले टीम अंतिम बार 1990 में वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। उस वक्त भी जर्मनी ने ही अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था। वह एक शानदार मिडफील्डर भी थे और अर्जेंटीना के लिए उन्होंने 8 मैच खेले थे।

साल टीम मैच गोल
1983–1984 अर्जेंटीना 8 0

इसके अलावा उन्होंने रिवर प्लेट, शेफिल्ड युनाइटेड और लीड्स युनाइटेड जैसे फुटबाल क्लबों के लिए भी खेला है।

साल टीम मैच गोल
1974–1978 रिवर प्लेट 117 11
1978–1980 शेफिल्ड यूनाइटेड 76 8
1980–1981 लीड्स यूनाइटेड 23 2
1982–1987 एस्टुडायन्टेस 149 10
1985 ग्रेमियो 10 0
1987–1988 फेरो कारिल ओएस्टे 27 2
1988–1989 इरापुएटो 31 0
टोटल 433 33

इससे पहले अर्जेंटीना के महान प्लेयर डिएगो माराडोना का भी करीब 2 हफ्ते पहले निधन हो गया था। साबेला और माराडोना 1980 के दशक में साथ खेला था। 2011 में अर्जेंटीना के मैनेजर बनने के बाद भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनकी कोचिंग में अर्जेंटीना ने 2011 से 2014 के बीच 62.50% मैच जीते थे।

इस टीम के मैनेजर रहे कब से कब तक मैच जीते हारे ड्रॉ विन%
एस्टुडायन्टेस 15 मार्च, 2009 से 3 फरवरी, 2011 97 58 18 21 59.79
अर्जेंटीन 2 अगस्त, 2011 से 30 जुलाई 2014 40 25 5 10 62.50
टोटल 137 83 23 31 60.58


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लियनल मेसी के साथ अर्जेंटीना के पूर्व कोच एलेजेंड्रो साबेला (बाएं)। (फाइल फोटो)

एलेन बॉर्डर बोले- चोटिल वॉर्नर की जगह अनुभवी मार्श हो सकते हैं बेहतर ओपनिंग विकल्प December 08, 2020 at 11:57PM

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलेन बॉर्डर ने चोटिल डेविड वॉर्नर की जगह शॉन मार्श को टीम में शामिल किए जाने की तरफदारी की है। उन्होंने कहा कि इंज्युरी से परेशान ऑस्ट्रेलियाई टीम में अनुभवी मार्श बेहतर ओपनिंग विकल्प हो सकते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। यह विदेश में भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट होगा।

चोटिल वॉर्नर पहले टेस्ट से बाहर
ग्रोइन इंज्युरी से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर बुधवार को पहले टेस्ट से बाहर हो गए। वहीं, उनकी जगह टीम में शामिल दूसरे ओपनर विल पुकोवस्की भी पहले वॉर्म-अप मैच के दौरान कन्कशन का शिकार हो गए थे। कार्तिक त्यागी की बॉल उनके हेलमेट में लगी थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में सिर्फ जो बर्न्स की एक ओपनर बचे हैं, जिनकी खराब फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए चिंता का सबस बनी हुई है।

लाबुशाने और हैरिस भी विकल्प
बॉर्डर ने कहा कि मार्नस लाबुशाने और मार्कस हैरिस भी इस जिम्मेदारी को निभा सकते हैं, लेकिन चयनकर्ताओं को 37 साल के मार्श कर ओर भी ध्यान देना चाहिए। मार्श ने शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आप लाबुशाने को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करा सकते हैं। लाबुशाने ने यह दिखाया भी है कि वे नई बॉल को आसानी से संभाल सकते हैं। टीम चाहे तो उनका इस्तेमाल नंबर-3 जैसे महत्वपूर्ण स्पॉट पर कर सकती है।

शानदार फॉर्म में हैं मार्श
बॉर्डर ने कहा कि हैरिस भी शानदार फॉर्म में हैं, वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस सब से अलग हटकर मैं कहना चाहूंगा कि मार्श टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच का गैप कम कर सकते हैं। बता दें कि मार्श ने अक्टूबर के बाद से अब खेली 6 पारियों में 3 शतक और 88 रन की पारी खेली है।

वॉर्नर के दूसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद
इंज्युरी के बारे में वॉर्नर ने कहा कि मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं सिडनी में ही रहकर अपनी फिटनेस पर काम करना चाहता हूं। साथी चाहते हैं कि मैं टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो जाऊं। मुझे रनिंग करने में परेशानी है।10 दिनों में काफी सुधार हो जाएगा। वहीं, टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि वॉर्नर के चोट में सुधार हो रहा है। हमें उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
1st Test (डे नाइट) 17-21 दिसंबर एडिलेड
2nd Test 26-30 दिसंबर मेलबर्न
3rd Test 07-11 जनवरी सिडनी
4th Test 15-19 जनवरी ब्रिस्बेन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलेन बॉर्डर ने फॉर्म में चल रहे शॉन मार्श को पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल करने की तरफदारी की।

PSG और इस्तांबुल ​​​​​​​बासाकसेहिर के मैच के दौरान नस्लवादी टिप्पणी, खिलाड़ियों ने छोड़ा मैदान, मुकाबला स्थगित December 08, 2020 at 10:48PM

पेरिस सेंट जर्मेन और इस्तांबुल बासाकसेहिर के बीच UEFA चैम्पियंस लीग के मैच को नस्लवाद की वजह से सस्पेंड कर दिया गया। मंगलवार देर रात को हुए मैच में बासाकसेहिर के असिस्टेंट कोच पियरे वेबो ने एक मैच ऑफिशियल सेबास्टियन कोल्टेसक्यू पर उनके खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों टीमों ने कोच के समर्थन में फील्ड से वॉक ऑफ कर गए।

असिस्टेंट कोच पियरे वेबो को दिखाया गया रेड कार्ड

दरअसल मैच के दौरान असिस्टेंट कोच पियरे को रोमानिया के रेफरी ओविडियू हेटगन ने रेड कार्ड दिखाया। पियरे का आरोप था कि मैच के चौथे आफिशियल सेबास्टियन ने उन्हें नस्लवादी शब्द से बुलाया। पियरे इसी का विरोध करने ग्राउंड पर आ गए थे। रेड कार्ड के बाद वे मैदान से बाहर चले गए।

मैच के चौथे ऑफिशियल सेबास्टियन ने की नस्लवादी टिप्पणी

मैच प्रसारण के दौरान टेलिविजन फुटेज ने भी इस विवाद को रिकॉर्ड किया। टीवी फुटेज में सेबास्टियन मुख्य रेफरी हेटगन को असिस्टेंट कोच पियरे को रेड कार्ड दिखाने बोलते हुए सुने गए। फुटेज में सेबास्टियन मुख्य रेफरी से कहा, 'जाओ और उस काले इंसान को रेड कार्ड दिखाओ (Go and give it to the Black one)। ये सहने लायक नहीं है। जाओ और उस काले इंसान को वेरिफाई करो।'

कई खिलाड़ियों ने मैच ऑफिशियल से स्पष्टीकरण मांगा

वीडियो फुटेज में इस कमेंट के बाद बासाकसाहिर के असिस्टेंट कोच पियरे ने इस पर नाराजगी जताते हुए छह बार कहा, 'तुमने नीग्रो क्यो कहा'। वे सेबास्टियन से स्पष्टीकरण मांगते हुए भी दिखाई पड़े। इसके बाद बासाकसाहिर के एक सब्सटिट्यूट प्लेयर डेंबा बा बेंच से उठकर आए और उन्होंने मैच ऑफिशियल से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा।

नेमार और एम्बाप्पे ने भी UEFA से की अपील

वहीं, PSG के सीनियर प्लेयर नेमार और किलियन एम्बाप्पे ने भी UEFA से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। खिलाड़ियों द्वारा मैदान से वॉक ऑफ करने के बाद UEFA ने इसे बुधवार को कराने का ऐलान किया। UEFA ने कहा कि बाकी बचे मैच को बुधवार को वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां पर ये रोका गया था। हालांकि इस दौरान मैच में चौथे ऑफिशियल को बदला जाएगा। मैच सस्पेंड होने तक दोनों टीमें 0-0 पर थीं।

UEFA अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

UEFA के अध्यक्ष माइकल प्लेटिनी ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। UEFA ने कहा कि इस संबंध में आंतरिक जांच की जाएगी और इसके बाद सजा को लेकर फैसला किया जाएगा। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयब एर्दोगन ने भी UEFA से मामले की जांच कर जरूर कदम उठाने के लिए कहा है। बासाकसेहिर ने सोशल मीडिया पर UEFA के नो टू रेसिज्म बैनर को भी शेयर किया। इसे PSG ने भी बाद में शेयर किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UEFA ने PSG और इस्तांबुल ​​​​​​​बासाकसेहिर के मैच को बुधवार को कराने का ऐलान किया।

पहले अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों को खेलना कठिन था : ग्रीन December 08, 2020 at 10:51PM

सिडनीऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ने कहा कि पहले अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों को खेलना चुनौतीपूर्ण था और दूसरे अभ्यास मैच में गुलाबी गेंद से भारत की पूरी मजबूत टीम से मिलने वाली कठिन चुनौती का उन्हें इंतजार है । ग्रीन ने भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 125 रन बनाए। उन्हें 11 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे अभ्यास मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम में रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘आप शील्ड क्रिकेट खेलते हैं तो गेंदबाजी का अनुमान हो जाता है। ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट आपको बेहतर तैयार कर देता है। यह कठिन प्रतिस्पर्धा है जिसमें विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन भारत के खिलाफ मैच उससे भी चुनौतीपूर्ण था।’ उन्होंने कहा, ‘यह अधिक चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मैने इन गेंदबाजों को पहले गेंदबाजी करते नहीं दिखा। मुझे क्रीज पर जमने में समय लगा।’ ग्रीन ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को खेलना सबसे कठिन था। उन्होंने कहा, ‘वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है। विकेट से उन्हें मदद नहीं मिल रही थी लेकिन उसने तीन विकेट चटकाए। यह काफी कठिन था।’ ग्रीन ने कहा, ‘मेरे साथ दूसरे छोर पर टिम पेन थे जिससे काफी मदद मिली। उसे खेलना वाकई कठिन था।’ ग्रीन और पेन ने छठे विकेट के लिये 104 रन की साझेदारी की। ग्रीन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल काम है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी संतुलत टीम है। डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर है लेकिन मेरा दावा उस स्थान के लिए नहीं है। मेरा काम खुद को तैयार रखना है।’ गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दूसरे अभ्यास मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैने पहले गुलाबी गेंद का सामना नहीं किया है। घरेलू क्रिकेट में भी नहीं। अभ्यास सत्र में आज पहली बार इसे खेलना रोचक रहा। मैं उन खिलाड़ियों से सलाह लूंगा जो इसे खेल चुके हैं।’