Wednesday, December 9, 2020
पहले अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों को खेलना कठिन था : ग्रीन December 08, 2020 at 10:51PM
दानिश बोले- सूर्यकुमार हमारे समी असलम जैसे नहीं, जो अपना मुल्क छोड़कर कहीं और से खेलें December 08, 2020 at 10:11PM
पाकिस्तान क्रिकेट में धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा चुके पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर तंज कसा। दानिश ने कहा- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को भले ही टीम इंडिया में जगह न मिली हो, लेकिन इसके बावजूद वे किसी और देश की टीम से खेलने की सोच भी नहीं सकते। कनेरिया ने कहा- पाकिस्तान में युवा समी असलम के साथ नाइंसाफी हुई तो उन्होंने मुल्क ही छोड़ दिया। भारत में ऐसा नहीं हो सकता।
कनेरिया ने कुछ महीनों पहले आरोप लगाया था कि हिंदू होने की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उनके साथ भेदभाव होता था। तब कुछ खिलाड़ी उनके साथ लंच करने से भी परहेज करते थे।
भारत के पास IPL
दानिश कनेरिया ने यह बातें सोशल मीडिया पर कहीं। टेस्ट क्रिकेट के चुनिंदा बेहतरीन लेग स्पिनर्स में से एक माने जाने वाले कनेरिया ने कहा- सूर्यकुमार यादव को भले ही टीम इंडिया में अब तक जगह न मिली हो, लेकिन इसके बावजूद वे भारत नहीं छोड़ने वाले। आखिर उनके पास IPL और अपनी फ्रेंचाइजी के साथ ही BCCI का भी सपोर्ट है।
PCB पर तंज कसते हुए दानिश ने कहा- अब पाकिस्तान की बात कर लीजिए। हम अपनी यंग टैलेंट को संभालकर नहीं रख पाते। समी असलम का उदाहरण हमारे सामने है। वे पाकिस्तान छोड़कर अमेरिका चले गए और वहां लीग क्रिकेट खेल रहे हैं।
शानदार प्लेयर हैं समी
समी असलम के मामले को PCB ने दबा दिया था। इस युवा बल्लेबाज ने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट और चार वनडे खेले। इसके बाद जब उन्हें टीम में नहीं लिया गया तो उन्होंने पाकिस्तान ही छोड़ दिया।
दानिश ने कहा- समी बेहतरीन प्लेयर था। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उसके साथ नाइंसाफी हुई। उसे शान मसूद या इमाम उल हक की तरह मौके नहीं दिए गए।
PCB का बर्ताव गलत
कनेरिया ने आगे कहा- PCB इतना खराब बर्ताव करती है कि प्लेयर्स को अपना घर और मुल्क छोड़ना पड़ जाता है। सूर्यकुमार यादव को स्कॉट स्टायरिस ने न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने का ऑफर दिया था। लेकिन, उनकी फ्रेंचाइजी और बोर्ड यादव के साथ खड़ा हो गया। उन्हें भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। मुझे खुद इसी तरह का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने वो कबूल नहीं किया।
कनेरिया ने 61 टेस्ट मैचों में कुल 261 विकेट लिए हैं। उन्हें स्पॉट फिक्सिंग मामले में कुछ और खिलाड़ियों के साथ बैन किया गया था। बाकी प्लेयर्स पर से बैन हट गया, लेकिन दानिश पर से नहीं।
यादव का शानदार प्रदर्शन
सूर्यकुमार आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 480 रन बनाए। सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह समेत कई प्लेयर्स ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया में उन्हें किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले वनडे के बाद तीसरे टी-20 में भी स्लो ओवर रेट के लिए ICC ने टीम इंडिया पर लगाया फाइन December 08, 2020 at 10:10PM
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया को आखिरी टी-20 में स्लो ओवर रेट यानी धीमी ओवर गति का दोषी पाया। जिसके बाद मैच के सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। ICC ने बुधवार को इसकी घोषणा कि एलिट पैनल के मैच रेफरी डेविड बून ने पाया कि टीम ने निर्धारित समय तक 20 ओवर को नहीं कर पाए। जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया है। इस टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 12 रन से हराया था।
ICC ने टीम इंडिया को अनुच्छेद 2.22 के तहत दोषी पाया
ऑन फील्ड अंपायर रॉड टकर, गेरार्ड एबूद, थर्ड अंपायर पॉल विल्सन और फोर्थ अंपायर सैम नोगाज्स्की ने भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट का आरोप लगाया था। इस आरोप को ICC ने डेविड बून ने सही पाया। भारतीय खिलाड़ियों को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत दोषी पाया गया। सजा के तौर पर अब सभी खिलाड़ियों को मैच फीस का 20-20% जुर्माना के तौर पर भरना पड़ेगा।
कप्तान ने मानी गलती
न्यूज एजेंसी के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गलती को मानते हुए लगाए हुए जर्माना को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।
पहले वनडे मैच में भी टीम इंडिया पर लगा था जुर्माना
टीम इंडिया पर ICC ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भी स्लो ओवर फेंकने के कारण फाइन लगाया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 66 रन से हराया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे पूर्व रग्बी प्लेयर जेड; बेन का फेमस बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेशन पिता को एक ट्रिब्यूट December 08, 2020 at 09:54PM
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता जेड स्टोक्स का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। जेड 65 साल के थे। जेड के पुराने रग्बी टीम वर्किंग-टन टाउन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बेन स्टोक्स का फेमस बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेशन भी उनके पिता को डेडिकेटेड है।
रग्बी टीम वर्किंग-टन टाउन ने कहा, 'जेड को हम मिस करेंगे। डेब, बेन और जेम्स को हम सांत्वना देते हैं। जेड के पास अभी भी वेस्ट क्यूम्ब्रिया में कई दोस्त हैं। RIP मारा'।
साउथ अफ्रीकी दौरे पर हैं बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड टीम के साथ साउथ अफ्रीकी दौरे पर हैं। उन्होंने टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों टी-20 खेला था। जिसमें इंग्लैंड ने अफ्रीका को व्हाइट वॉश किया था। वहीं, वनडे सीरीज के लिए उन्हें रेस्ट दिया गया।
##कोरोना की वजह से साउथ अफ्रीकी टूर रद्द
हालांकि, साउथ अफ्रीका टीम में कोरोना के कई केस आने की वजह से टूर को बीच में ही रद्द कर दिया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की टीम ने कहा कि उनकी टीम गुरुवार को साउथ अफ्रीका से रवाना होगी। ECB ने भी सोशल मीडिया पर जेड को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम इस दुख की घड़ी में बेन स्टोक्स के साथ हैं।
जेड काफी समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे
जेड काफी समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में उनका इलाज चल रहा था। बेन स्टोक्स कई बार उनसे मिल भी चुके थे। बेन स्टोक्स ने एक महीने क्राइस्टचर्च में रहकर पिता की देखरेख भी की थी।
बेन स्टोक्स का बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेशन पिता को ट्रिब्यूट
बेन स्टोक्स का फेमस बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेशन जेड को एक ट्रिब्यूट है। दरअसल जेड को रग्बी खेलते रहने के लिए अपने मिडिल फिंगर का पार्ट हटवाना पड़ा था। 2019 में साउछ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार बेन स्टोक्स ने बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेट किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today