Monday, December 7, 2020

इंडिया-A ने 247 रन पर पारी घोषित की; 98 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद ग्रीन के शतक से संभला ऑस्ट्रेलिया December 06, 2020 at 11:56PM

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में इंडिया-A ने 9 विकेट पर 247 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कप्तान अजिंक्य रहाणे 117 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ भारतीय बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और उनकी आधी टीम 98 रन पर ही पवेलियन वापस लौट गई।

इसके बाद कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला और शानदार शतक जड़ा। ग्रीन की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया-A ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 286 रन बना लिए थे। ग्रीन 114 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 39 रन की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से उमेश यादव ने 3, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन को 2-2 विकेट मिले।

उमेश-अश्विन ने टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त
भारतीय बॉलर्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। उमेश ने ओपनर विल पुकोवस्की (1) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद जो बर्न्स (4) भी उमेश की बॉल पर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे।

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने कप्तान ट्रेविस हेड (18) को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया। अच्छी पारी खेल रहे मार्कस हैरिस (35) को रहाणे हाथों कैच कराकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। अश्विन ने ही निक मैडिंसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर आधी कंगारू टीम को मैदान से बाहर कर दिया।

ग्रीन ने एक क्षोर संभाले रखा
एक क्षोर पर ऑस्ट्रेलिया लगातार अपने विकेट गंवा रही थी, तो दूसरे क्षोर पर कैमरून ग्रीन संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे। ग्रीन ने शानदार शतक जड़ते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 173 बॉल पर नाबाद 114 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। ग्रीन ने टिम पेन के साथ छठवें विकेट के लिए 104 रन की अहम साझेदारी की।

रहाणे-पुजारा ने भारत को संभाला
इससे पहले रहाणे शानदार सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए थे। भारत के ओपनर्स पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा खाता नहीं खोल सके थे। रहाणे ने चेतेश्वर पुजारा के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रन की पार्टनरशिप की थी। पुजारा 54 रन बनाकर आउट हुए थे।

पैटिंसन ने 3 और हेड ने 2 विकेट झटके
ऑस्ट्रेलिया A की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने 3 विकेट लिए। वहीं, माइकल नेसेर और कप्तान ट्रेविस हेड ने 2-2 विकेट लिए। जैक्सन बर्ड को 1 विकेट मिला।

स्कोरकार्ड: इंडिया A की पारी

खिलाड़ी रन गेंद 4s 6s
पृथ्वी शॉ कै. पेन बो. पैटिंसन 0 8 0 0
शुभमन गिल कै. हैरिस बो. नेसेर 0 1 0 0
चेतेश्वर पुजारा कै. हैरिस बो. पैटिंसन 54 140 5 0
हनुमा विहारी LBW बो. बर्ड 15 51 2 0
अजिंक्य रहाणे नॉट आउट 117 242 18 1
ऋद्धिमान साहा LBW बो. हेड 0 4 0 0
रविचंद्रन अश्विन LBW बो. पैटिंसन 5 10 1 0
कुलदीप यादव कै. पुकोवस्की बो. हेड 15 78 1 0
उमेश यादव LBW बो. नेसेर 24 18 4 1
मोहम्मद सिराज कै. पेन बाे. स्टिकिट 0 8 0 0
कार्तिक त्यागी नॉट आउट 1 1 0 0

रन: 247/9 (पारी घोषित), ओवर: 93, एक्स्ट्रा: 16 (बाई-1, लेग बाई-10, वाइड-2, नो बॉल- 3)
विकेट पतन: 0/1 (शुभमन गिल, 1.1), 6/2 (पृथ्वी शॉ, 2.2), 40/3 (हनुमा विहारी, 18.2), 116/4 (चेतेश्वर पुजारा, 46.6), 121/5 (ऋद्धिमान साहा, 49.3), 128/6 (आर अश्विन, 52.3), 197/7 (कुलदीप यादव, 79.5), 235-8 (उमेश यादव, 87.1), 246-9 (मोहम्मद सिराज, 92.3)
गेंदबाजी: जेम्स पैटिंसन 19-5-58-3, माइकल नेसेर: 20-6-55-2, जैक्सन बर्ड: 19.3-6-34-1, कैमरून ग्रीन: 8-4-9-0, मार्क स्टिकिट: 15.3-3-56-1, ट्रेविस हेड: 11-3-24-2

स्कोरकार्ड: ऑस्ट्रेलिया A की पारी

खिलाड़ी रन गेंद 4s 6s
विल पुकोवस्की कै. शुभमन बो. यादव 1 23 0 0
जो बर्न्स कै. साहा बो. यादव 4 13 0 0
मार्कस हैरिस कै. रहाणे बो. अश्विन 35 60 5 0
ट्रेविस हेड बो. सिराज 18 35 3 0
कैमरून ग्रीन (बैटिंग) 114 173 10 1
निक मैडिंसन 23 32 4 0
टिम पेन कै. शॉ बो. यादव 44 88 4 0
जेम्स पैटिंसन कै. साहा बो. सिराज 3 23 0 0
माइकल नेसेर रन आउट (सिराज) 33 57 3 1
मार्क स्टिकिट (बैटिंग) 1 7 0 0

रन: 286/8, ओवर: 85, एक्स्ट्रा: 10 (बाई-2, लेग बाई-5, वाइड-2, नो बॉल-1)
विकेट पतन: 4/1 (विल पुकोवस्की, 4.6), 5/2 (जो बर्न्स, 6.3), 60/3 (ट्रेविस हेड, 20.3), 68/4 (मार्कस हैरिस, 23.1), 98/5 (निक मैडिंसन, 29.6), 202/6 (टिम पेन, 58.6), 220/7 (जेम्स पैटिंसन, 58.6), 269-8 (माइकल नेसेर, 79.1)
गेंदबाजी: उमेश यादव 18-3-44-3, मोहम्मद सिराज: 19-4-71-2, कार्तिक त्यागी: 9-1-51-0, रविचंद्रन अश्विन: 19-2-58-2, कुलदीप यादव: 14-2-41-0, ट्रेविस हेड: 6-2-14-0



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैमरून ग्रीन ने शानदार शतक जड़ते हुए 173 बॉल पर नाबाद 114 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया।

ऑस्ट्रेलियाई कोच बोले- स्टीव को प्रोसेस से गुजरना होगा; 2018 में कप्तानी पर लगा 2 साल का बैन मार्च में खत्म होगा December 06, 2020 at 11:49PM

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने दूसरे टी-20 मैच में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी नहीं सौंपे जाने का कारणों का खुलासा किया है। लैंगर ने फॉक्स स्पोटर्स से बात करते हुए कहा, "जाहिर सी बात है कि हमने कई चीजों पर बात की। हमारे पास कई सारे विकल्प हैं। स्मिथ ने अतीत में काफी अच्छा काम किया है। वह एक बार फिर कप्तान बने, इसके लिए हमें एक प्रक्रिया का पालन करना होगा। हम इसे देखेंगे।’
मुख्य कोच ने आगे कहा, "आप सम्मान की बात करते हैं तो, इंग्लैंड में द ओवल में दर्शकों ने उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन दिया था, वहीं स्मिथ आगे बढ़कर टीम का बेहतर मार्गदर्शन कर रहे हैं।

दूसरे टी-20 में मैथ्यू वेड को कप्तानी सौंपी गई थी

नियमित कप्तान एरॉन फिंच चोट के कारण दूसरे टी-20 मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह पर मैथ्यू वेड को कप्तानी सौंपी गई थी। इस मैच में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंडिया ने तीन टी-20 मैचाें की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

स्मिथ पर दो साल का लगा है कप्तानी पर प्रतिबंध

स्मिथ ने 51 वनडे, 34 टेस्ट और आठ टी-20 मैचों में टीम की कप्तानी की है। स्मिथ पर बॉल टेम्परिंग के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 2018 में उनकी कप्तानी करने पर दो साल का बैन लगाया था। जो मार्च में खत्म होने वाला है।

2018 में ऑस्ट्रेलिया टीम पर लगा था बॉल टेम्परिंग का आरोप

साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया टीम पर दूसरे टेस्ट मैच में बॉल से छेड़-छाड़ का आरोप लगा था। जिसके बाद टीम कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को पद छोड़ना पड़ा था। इन पर एक- एक साल खेलने पर प्रतिबंध भी लगाया गया था।

एरॉन फिंच सहित कई खिलाड़ी टी-20 से हैं बाहर

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच चोटिल हैं। वहीं डेविड वॉर्नर और एश्टन एगर भी चोटिल होने के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हैं। जबकि पैट कमिंस टेस्ट की तैयारी के लिए टी-20 नहीं खेल रहे हैं। जबकि मिशेल स्टार्क ने भी दूसरे टी-20 से पहले परिवार में बीमारी के कारण अपना नाम वापस ले लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के चीफ कोच जस्टिन लैंगर और पूर्व कप्तान स्टीव स्म्थि।

Australia vs India 3rd T20I: भारत की नजरें टी20 सीरीज में ‘क्लीन स्वीप’ पर December 06, 2020 at 11:24PM

सिडनी सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरेगी तो उसका इरादा फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे मेजबान का सूपड़ा साफ करने का होगा। कप्तान विराट कोहली और शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या को 2016 की याद आ गई होगी जब वनडे सीरीज हारने के बाद भारत ने टी20 में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से मात दी थी। पहले दो वनडे हारने के बाद भारत ने कैनबरा में तीसरा वनडे जीतकर लय हासिल की। रविंद्र जडेजा जैसे हरफनमौला की गैर मौजूदगी में भी भारत ने रविवार को दूसरा टी20 छह विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम का मनोबल इससे भी बढ़ा होगा कि मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम देकर भी भारत ने उन तीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया जिनका कुल अनुभव 40 मैचों का भी नहीं है। सीमित ओवरों में नई गेंद संभालने वाले टी नटराजन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उन्हें खेलने में काफी दिक्कतें आईं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले मैच में फर्क बीच के ओवरों में दोनों टीमों की बल्लेबाजी भी रही। कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लय खो दी। दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पावरप्ले के बाद कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। चोटिल मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल करना भी भारत के लिए अच्छा रहा। भारत के लिए कमजोर कड़ी युजवेंद्र चहल का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय रहा। पहले टी20 में रविंद्र जडेजा के ‘कनकशन ’विकल्प के रूप में तीन विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे चहल दूसरे मैच में काफी महंगे साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया को नियमित कप्तान आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की कमी खल रही है। इन पांच में से तीन ने हालांकि पहला टी20 खेला था जो भारत ने 11 रन से जीता था। डार्सी शॉर्ट सलामी बल्लेबाजी के तौर पर पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में मार्कस स्टॉयनिस और ग्लेन मैक्सवेल पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी है और भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कसना उनके लिए आसान नहीं होगा। ऐडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टी20 सीरीज में ‘क्लीन स्वीप’ भारत के लिए टॉनिक का काम करेगी। टीमें : - भारत विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन , शार्दुल ठाकुर। ऑस्ट्रेलिया :- मैथ्यू वेड (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारे, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डार्सी शॉर्ट , एडम जाम्पा, एंड्रयू टाय।

माइकल वॉन ने कहा था तीनों प्रारूपों में हारेगा भारत, वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब December 06, 2020 at 10:26PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के पहले दो मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी की। पहले तीसरा वनडे जीता, हालांकि सीरीज ऑस्ट्रेलिया जीत चुका था लेकिन भारतीय टीम को इससे लय हासिल करने में मदद मिली। इसके बाद भारत ने अगले दो टी20 इंटरनैशनल मुकाबले जीते और क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को भारत ने 195 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने 22 गेंद पर 42 रन की दमदार पारी खेली। भारत की कोशिश अब मंगलवार को सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जीतकर मेजबान टीम का सफाया करने की होगी। भारत अगर ऐसा कर लेता है तो यह 2020 में लगातार दूसरा मौका होगा जब भारत टी20 सीरीज में विपक्षी टीम का वाइट वॉश करेगा। इससे पहले भारत ने साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। भारत की ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि मेजबान टीम तीनों प्रारूपों में भारत को हराएगा। भारत ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज जीतकर वॉन को गलत साबित कर ही दिया है। भारतीय टीम ने वॉन के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने दूसरे टी20 इंटरनैशनल के बाद वॉन पर तंज कसा है। जाफर आजकल सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर्स को ट्रोल कर रहे हैं। उनके इस मजेदार अंदाज को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस बार जाफर के निशाने पर वॉन हैं.... जाफर ने वॉन के ट्वीट पर रिऐक्शन देते हुए 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक सीन का मीम पोस्ट किया है। T20I सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 17 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बॉर्डर-गावसकर टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऐडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछले दौरे में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में मात दी थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली यह टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी।