Saturday, November 28, 2020

NZ vs PAK: 7वां खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, संकट में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड दौरा November 27, 2020 at 10:36PM

क्राइस्टचर्च का सातवां खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के बाद उसका न्यूजीलैंड दौरा संकट में पड़ता दिख रहा है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड सरकार ने प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन करने के कारण आखिरी चेतावनी दे रखी है और इसी कारण वह ट्रेनिंग नहीं कर पा रही है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान टीम का एक और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव निकला है। शुरुआत में टीम के छह खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव आया था। बाकी के खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव है।’ पाकिस्तान टीम चार दिन पहले ही 24 नवंबर को न्यूजीलैंड आई है और 14 दिन के लिए क्वारंटीन है। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का क्वारंटीन के तीसरे, छठे और 12वें दिन कोरोना वायरस टेस्ट होना है। अगला टेस्ट सोमवार को होगा। पाकिस्तान को पहले ट्रेनिंग करने की छूट थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों के कोविड प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन करने के बाद उनसे यह रियायत छीन ली गई।

वीडियो: RCB में शामिल करेंगे? विराट कोहली ने दिग्गज फुटबॉलर को दिया यह जवाब November 27, 2020 at 09:30PM

नई दिल्लीइंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच दोस्ती जग जाहिर है। कोहली और केन में अक्सर सोशल मीडिया पर बातचीत होती है। इस बार केन ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह इंडोर नेट्स में टेनिस गेंद से बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में केन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को टैग किया है। कोहली ने भी इस पर मजाकिया लहजे में प्रतिक्रिया दी है। केन ने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि मुझ में एक अच्छी टी-20 पारी खेलने की काबिलियत है। आंखों में आंसूं। क्रिकेट का बल्ला और गेंद। क्या अगले आईपीएल सीजन के लिए टीम में जगह है आरसीबी, कोहली?' कोहली ने इस पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हाहा..अच्छी बल्लेबाजी दोस्त। हम तम्हें काउंटर अटैकिंग बल्लेबाज के तौर पर शामिल कर सकते हैं।' केन के वीडियो पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी प्रतिक्रिया दी है और उस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के बारे में पूछा रहे हैं जिनकी बाउंसरों को केन खेल रहे हैं। बैंगलोर फ्रैंचाइजी ने केन के ट्वीट का जवाब देते हुए मजाक करते हुए पूछा है, 'जर्सी नंबर-10.. आपके लिए हैरी कैन।'

पाक टीम ने तोड़ा प्रोटोकॉल, न्यूजीलैंड की वॉर्निंग पर भड़के शोएब अख्तर ने दी धमकी November 27, 2020 at 08:25PM

नई दिल्लीन्यूजीलैंड दौरे पर गई 53 सदस्यों वाली पाकिस्तानी टीम उस वक्त विवादों में आ गई, जब उसके 7 खिलाड़ी (6 पहले और एक बाद में) कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए। यही नहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आरोप लगाया कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा है और अब उन्हें कुछ समय क्वारंटीन में रहना होगा जिससे वे अभ्यास नहीं कर सकेंगे। कीवी बोर्ड ने उसे आखिरी चेतावनी भी दी। टीम को गलती को नजर अंदाज करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज ने उल्टे न्यूजीलैंड को ही धमकी दे डाली। हमने अहसान किया है न्यूजीलैंड परउन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को मेसेज भेजना चाहता हूं। यह कोई क्लब की टीम नहीं है। यह की इंटरनैशनल टीम है। हमें आपकी जरूरत नहीं है और न ही हमारा क्रिकेट खत्म हुआ है। आपको ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के पैसे मिलेंगे। इसलिए आपको इस मुश्किल वक्त में टीम के दौरा करने से अहसानमंद होना चाहिए।' महान देश के बारे में ऐसे बयान से बचोउन्होंने कीवी बोर्ड के व्यवहार की बात करते हुए कहा, 'आप पाकिस्तान के बारे में इस तरह से बात कर रहे हैं। यह धरती का महान देश है तो इस तरह की बात न करें। ऐसे बयान नहीं तो अच्छा होगा। आगे से ध्यान रखें। अब पाकिस्तानी टीम को जरूरत है कि वह उन्हें बुरी तरह से हराए।' साथ शोएब ने पीसीबी को भी कड़ा मेसेज देने को कहा है। बता दें कि इस बारे में पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि जब टीम रवाना हुई थी तो कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं था। इंग्लैंड दौरे पर 10 खिलाड़ी थे पॉजिटिवपाकिस्तान को यहां तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, ‘पाकिस्तानी टीम फिलहाल अभ्यास नहीं कर सकेगी। जांच पूरी होने तक अभ्यास पर रोक लगा दी गई है।’ बयान में कहा गया था, ‘न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि पाकिस्तानी टीम के कुछ सदस्यों ने क्वारंटीन के पहले ही दिन प्रोटोकॉल तोड़ा। हम उनसे बात करके समझाएंगे कि प्रोटोकॉल की क्या शर्तें हैं।’ इससे पहले इंग्लैंड दौरे से पूर्व पाकिस्तान के दस क्रिकेटर पॉजिटिव पाए गए थे।

Friday, November 27, 2020

इंग्लिश फुटबॉलर ने क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर किया, विराट बोले- हमे आप जैसे पावर हिटर की जरूरत November 27, 2020 at 08:16PM

इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन के टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते वीडियो पर शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और भारत के कप्तान विराट कोहली ने जवाब दिया। केन की पावर हिटिंग पर कोहली ने कहा कि शानदार स्किल मेरे दोस्त। शायद हम आपको आक्रामक बल्लेबाज के रूप में अपनी टीम में शामिल कर सकें।

केन वीडियो कोहली और RCB को टैग किया
केन ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को इंडोर नेट्स में क्रिकेट खेलते वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वे टेनिस बॉल से आक्रामक शॉट लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में कोहली और RCB को टैग किया। उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है, मुझमें टी-20 जिताने का हुनर छिपा है। क्या आईपीएल के अगले सीजन में RCB में मेरे लिए कोई जगह है।

##

RCB ने भी जवाब दिया
केन के ट्वीट पर RCB ने जवाब दिया कि हम आपके लिए 10 नंबर की जर्सी को रिजर्व करने के बारे में सोच रहे हैं। वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर ने कहा कि आपको 2021 के आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम आगे बढ़ाना चाहिए।

##

टॉटेनहम के लिए खेल रहे केन
हैरी केन फिलहाल प्रीमियर लीग में टॉटेनहम के लिए खेल रहे हैं। केन इस सीजन में अपनी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक कुल 7 गोल किए हैं। उनकी टीम 9 मैचों में 20 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टाप पर बरकरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर क्रिकेट खेलते वीडियो शेयर किया था। इस पर विराट कोहली ने शनिवार को जवाब दिया।