Saturday, November 21, 2020

Aus vs Ind- शेफील्ड शील्ड का अनुभव भारत के खिलाफ मददगार होगा: एगर November 20, 2020 at 10:42PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर ने कहा कि हाल में शेफील्ड शील्ड मैचों के दौरान का अनुभव उन्हें भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में मदद करेगा। सत्ताईस वर्षीय एगर पिछली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के दोनों प्रारूपों में खेले थे लेकिन सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं बना सके थे। अब वह शेफील्ड शील्ड के बाद पर्थ में दो हफ्ते के पृथकवास को पूरा करने के पश्चात रविवार से सीमित ओवर के साथी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिये तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि पिछले कुछ हफ्तों का अनुभव उन्हें आगामी सीरीज में मदद करेगा। एगर ने अक्टूबर-नवंबर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मैचों में 10 विकेट लिए। उन्होंने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘मैंने तीन शील्ड मैचों में 150 ओवर के करीब गेंदबाजी की। मैंने कुछ कठिन विकेटों पर भी गेंदबाजी की।’ उन्होंने कहा, ‘अच्छे विकेट पर बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करने के बारे में सोचने के बाद आपको वनडे और टी20 श्रृंखला में वास्तव में सहायता मिलती है।’ एगर हालांकि दक्षिण अफ्रीका में मार्च में 50 ओवर का मैच खेलने के बाद वनडे में नहीं खेले हैं क्योंकि इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण स्थानीय लॉकडाउन लग गया। उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैंने काफी समय से सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन मुझे इससे ज्यादा चिंता नहीं है। वनडे टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है। मैंने टी20 क्रिकेट के लिये खुद के चयन के लिये सबकुछ कर दिया है। मैं इस प्रारूप में ज्यादा आत्मविश्वास से भरा महसूस करता हूं।’ एगर ने 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 विकेट चटकाये हैं जबकि अपने करियर में 13 वनडे में 10 विकेट हासिल किए हैं।

स्टोइनिस बोले- विराट महान खिलाड़ी, उनके लिए हमने खास रणनीति बनाई November 20, 2020 at 10:52PM

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे सीरीज शुरू होने से टीमों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कंगारू टीम के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने शनिवार को कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। हमने उनके लिए खास रणनीति तैयार की है। स्टोइनिस, कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं और वह वन-डे में दो बार कोहली को आउट भी कर चुके हैं।

कोहली के खिलाफ प्लान पर अमल जरूरी
स्टोइनिस ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास प्लान है। कई बार हमारे प्लान काम नहीं करते और वह रन कर जाते हैं। जाहिर सी बात है कि वह महान खिलाड़ी हैं और इन खिलाड़ियों के खिलाफ आपको अपने प्लान को एग्जिक्यूट करना होता है। जब अपने प्लान को ठीक से अमल में लाते हो, तो उस दिन आप ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाते हो। उम्मीद है कि इस बार प्लान हमारे पक्ष में काम करेंगे।

पैटरनिटी लीव का किया समर्थन
स्टोइनिस ने कहा कि विराट को लेकर हम ज्यादा चिंता नहीं कर रहे हैं। वह जो भी मैच खेलते हैं, उसके लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने पैटरनिटी लीव पर जाने के कोहली के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लौट रहे हैं, यह पूरी तरह से सही फैसला है। मुझे लगता है कि इससे उनकी लाइफ और खेल में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़े
स्टोइनिस ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ नेट्स में समय बिता रहे हैं। यूएई से लौटने के बाद से ही पोंटिंग टीम के साथ सिडनी में क्वारैंटाइन हैं और भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तैयार करने में कोच जस्टिन लैंगर की मदद कर रहे हैं। स्टोइनिस और पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स हिस्सा हैं।

उन्होंने बताया कि पोंटिंग एक महान खिलाड़ी रहे हैं। कोच के तौर पर वह दिन पर दिन बेहतर होते जा रहे हैं। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।

वन-डे में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके
स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 44 वन-डे मैच में 32.52 की औसत से 1106 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने 33 विकेट भी अपने नाम किए है। अगर टी-20 क्रिकेट की बात करें, तो 22 टी-20 मैचों में उनके नाम 220 रन और 9 विकेट दर्ज हैं।

बॉक्सिंग डे-टेस्ट में 25 हजार फैन्स को एंट्री मिलेगी
इसके बाद क्रिसमस वीक में होने वाले बॉक्सिंग डे-टेस्ट में 25 हजार फैन्स को एंट्री मिलेगी। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख है। फैन्स की सुरक्षित एंट्री को लेकर विक्टोरियन गवर्नमेंट और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब मिलकर कोविड सुरक्षा प्लान तैयार करेंगे।

मैच तारीख वेन्यू
1st ODI (डे नाइट) 27 नवंबर सिडनी
2nd ODI (डे नाइट) 29 नवंबर सिडनी
3rd ODI (डे नाइट) 2 दिसंबर कैनबरा
1st T20 ( नाइट) 4 दिसंबर कैनबरा
2nd T20 (नाइट) 6 दिसंबर सिडनी
3rd T20 (नाइट) 8 दिसंबर सिडनी
1st Test (डे नाइट) 17-21 दिसंबर एडिलेड
2nd Test 26-30 दिसंबर मेलबोर्न
3rd Test 07-11 जनवरी सिडनी
4th Test 15-19 जनवरी ब्रिस्बेन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मार्कस स्टोइनिस, कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं और वह वन-डे में दो बार कोहली को आउट भी कर चुके हैं। (फाइल फोटो)

वर्ल्ड नंबर-1 ने कहा- 10% लोग भी ऑस्ट्रेलियन ओपन देखने पहुंचे, तो प्लेयर्स के लिए बड़ी बात होगी November 20, 2020 at 10:06PM

वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच ने उम्मीद जताई है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान दर्शक मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर्स 50% लोगों को स्टेडियम में एंट्री देने की बात कर रहे हैं। मेरे जैसे प्लेयर्स के लिए दर्शकों का स्टेडियम आना ही काफी है।

स्टेडियम में दर्शकों को मिस कर रहे जोकोविच

जोकोविच ने ATP फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कहा, 'अगर ऑस्ट्रेलियन ओपन होता है और टूर्नामेंट में अगर 10% लोग भी स्टेडियम पहुंचते हैं, तो ये बड़ी बात होगी। हम फिलहाल दर्शकों को काफी मिस कर रहे हैं। उनके आवाज और हर शॉट पर उनके क्लैप से प्लेयर्स को काफी आत्मविश्वास मिलता है। जब वे आपके लिए टेनिस कोर्ट में चीयर करते हैं, मुझे नहीं लगता इससे बेहतर कुछ हो सकता है।'

4 में से 3 ग्रैंड स्लैम कोरोनाकाल में ऑर्गेनाइज की गई

जोकोविच ने कहा कि 2020 के सीजन के लिए वे 'स्ट्रेंज' शब्द का इस्तेमाल करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'कोरोनाकाल के शुरुआत में हमें 6 महीने का गैप मिला। कोरोना रहते हुए भी हमने टेनिस टूर्नामेंट्स में भाग लिया। कोरोना के बीच और बिना दर्शकों के हमने इस सीजन में काफी टूर्नामेंट्स खेले हैं। 4 में से 3 ग्रैंड स्लैम हमने इस दौरान खेला। साथ ही ATP फाइनल्स, सिनसिनाटी ओपन और रोम ओपन भी हमने इस दौरान खेला।' विम्बलडन को कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया था।

मिड दिसंबर तक खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन करने की मिल सकती है परमिशन

ऑस्ट्रेलियन ओपन अगले साल 18 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेला जाएगा। कोरोना के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन को तय समय पर कराने को लेकर टेनिस ऑस्ट्रेलिया के अलावा प्रशासन और राजनेता भी पूरी ताकत लगा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सांसद डेनियल एंड्रयूज ने कहा था कि टेनिस ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि दिसंबर के मध्य में प्लेयर्स को क्वारैंटाइन में ट्रेनिंग करने की अनुमति जल्द ही विक्टोरियन और ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट दे देगी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन होस्ट करने के लिए 3 टेनिस कोर्ट तैयार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए मेलबर्न पार्क में तीन कोर्ट तैयार किए गए हैं। जिसमें रोड लेवर एरेना सबसे बड़ा है। इसमें 15,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। वहीं, मेलबर्न एरेना में 9,646 लोगों के बैठने की क्षमता है। जबकि, मार्ग्रेट कोर्ट एरेना में 7,500 लोगों के बैठने की क्षमता है।

जोकोविच ने सबसे ज्यादा 8 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा 8 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के रॉय इमरसन और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 6-6 बार ये खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के जैक क्रॉफोर्ड और केन रोजवेल ने 4-4 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा 8 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया है।- फाइल फोटो

मुंबई इंडियंस के स्टार ईशान किशन ने बिहार में अपने घर पर मनाया छठ November 20, 2020 at 09:20PM

ईशान ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वह भारत लौट आए हैं। किशन ने बिहार के नवादा में अपने घर पर छठ का महापर्व मनाया। इस मौके पर उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद थे।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने सूर्य-उपासना का पर्व छठ मनाया। ईशान ने अपने बिहार में अपने घर पर यह त्योहार मनाया।


मुंबई इंडियंस के स्टार ईशान किशन ने बिहार में अपने घर पर मनाया छठ

ईशान ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वह भारत लौट आए हैं। किशन ने बिहार के नवादा में अपने घर पर छठ का महापर्व मनाया। इस मौके पर उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद थे।



अर्घ्य देते हुए ईशान
अर्घ्य देते हुए ईशान

क्रिकेटर ईशान किशन ने नवादा में अपने घर पर छठ की छुट्टी मनाई। ईशान के घर पर भी छठ हुआ था।



बरसों बाद इस मौके पर परिवार के साथ किशन
बरसों बाद इस मौके पर परिवार के साथ किशन

माता सुचित्रा और पिता प्रणव पांडेय कई सालों से छठ करते आ रहे हैं। सालों बाद ईशान ने माता-पिता के साथ नवादा में छठ मनाया है।



परंपराओं का किया पूरा पालन
परंपराओं का किया पूरा पालन

ईशान ने इस दौरान दउरा (बड़ी टोकरी को बिहार में दउरा कहा जाता है) भी उठाया।



परिवार के साथ ईशान किशन का छठ
परिवार के साथ ईशान किशन का छठ