Tuesday, November 10, 2020

MI vs DC IPL Final 2020 LIVE SCORE: पहली बार दिल्ली जीतेगी खिताब या मुंबई लगाएगी जीत का पंच, यहां देखिए मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोर November 10, 2020 at 02:21AM

दुबई मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-13 का खिताबी मुकाबला शेखों और अमीरों के शहर दुबई में खेला जा रहा है। विनिंग टीम मालामाल होकर स्वदेश लौटेगी। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास पांचवीं बार ट्रोफी उठाने का मौका है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतने के लिए बेकरार है। संभावित प्लेइंग XIमुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर,जसप्रीत बुमराह। दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा,एनरिक नॉर्त्जे। हेड टू हेडकुल मैच 27 एमआई जीता 15 डीसी जीता 12 बेनतीजा टाई 0 पिच मीटर रफ्तार का बोलबालादोनों टीमों के पास दुनिया के टॉप क्लास के तूफानी गेंदबाज हैं। खासकर दिल्ली के लिए कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे लगातार अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करते रहे हैं तो मुंबई के पास भी जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट हैं जो सटीक लाइन व लेंथ के साथ अहम मौकों पर विकेट निकालते रहे हैं। इस सीजन विकेट लेने के मामले में इन्हीं चारों का दबदबा रहा है। रबाडा 29 विकेट लेकर जहां टॉप पर हैं तो बुमरा 27 विकेट लेकर दूसरे और बोल्ट 22 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। नॉर्त्जे भी 20 विकेट ले चुके है। ऐसे में इस मैच में भी दोनों टीमों का दारोमदार अपने तूफानी गेंदबाजों पर ही होगा। जिसके पेसर चले उसका पलड़ा भारी जरूर हो जाएगा। नंबर्स गेम3 बार इस सीजन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई और हर बार मुंबई ने एकतरफा जीत हासिल की किसमें कितना है दममुंबई इंडियंस 15 मुकाबले इस सीजन खेले, 10 में जीत मिली 130 सिक्स मुंबई के बल्लेबाजों ने लगाए हैं 29 सिक्स इस सीजन सबसे ज्यादा ईशान किशन ने लगाए हैं दिल्ली कैपिटल्स16 मुकाबले इस सीजन खेले, नौ में जीत मिली 84 सिक्स ही कैपिटल्स के बल्लेबाज लगा सके 29 विकेट इस सीजन सबसे ज्यादा कागिसो रबाडा ने लिए हैं दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में आईपीएल-13मैच हुए: 23 रन बने: 8377 फोर : 683 सिक्स : 309 लाइव के लिए

खिताबी जंग से पहले संजय बांगड़ का दिल्ली को सुझाव, बोले- हारें या जीतें यह काम न करें November 10, 2020 at 02:26AM

दुबईपूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगड़ का मानना है कि के पास शानदार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक टीम है। वह चाहे आईपीएल-13 खिताब जीते या हारे, उन्हें अपने खिलाड़ियों को अपने पास ही रखना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है और मंगलवार शाम को खिताब के लिए उसका सामना से होगा। बांगड़ ने स्टार स्पोटर्स के क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, 'दिल्ली को सतर्क रहना होगा। उनके पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक शानदार टीम है और उन्हें उनके साथ बने रहना चाहिए, भले ही वो खिताब जीते या नहीं। वे इसके करीब आ रहे हैं, यह बहुत दूर नहीं है।' उन्होंने कहा, 'अगर वे खिलाड़ियों में वही विश्वास दिखाते हैं, जोकि उनके पास है, तो मुझे लगता है कि चैंपियनशिप उनके आसपास ही है।' बांगड़ ने कहा, 'जब खिलाड़ियों को नीलामी में चुना जाता है तो आपके पास उस तरह का तत्व हो सकता है। जब खिलाड़ियों का ट्रेड किया जाता है, तो इसका मतलब है कि टीम की ओर से खिलाड़ी को रिहा करने की एक स्पष्ट रणनीति है और जो टीम उस खिलाड़ी को खरीद रही है, उस खिलाड़ी को किस तरह की भूमिका निभानी है, जो विशेष खिलाड़ी को निभानी है।'

IPL 2020: अपने ही घर के खिलाफ कप्तानी करने वाले पहले कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर, जानिए दोनों टीमों की खास बातें November 10, 2020 at 01:06AM

नई दिल्ली कोरोना काल में आईपीएल होना ही अपने आप में बहुत खुशी की लम्हा था। शुरुआत में जब लीग की घोषणा हुई तो क्रिकेट प्रेमी खुशी से उछल पड़े क्योंकि पूरी दुनिया में कोरोना के कारण सभी टूर्नमेंट कैंसल कर दिये गए थे। आज आईपीएल 13 का आखिरी और फाइनल मैच दिल्ली-मुंबई के बीच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल खेल रही है। पहली बार फाइनल में दिल्लीदिल्ली के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन और परिपक्व कप्तानी की। जिसके कारण दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में एंट्री पाई। दिल्ली पहली बार फाइनल खेल रही है और ये युवा कप्तान खिताब जीतकर आईपीएल समाप्त करना चाहेगा वहीं बेहद मजबूत और संतुलित टीम जीत का पंच लगाना चाहेगी। खास बातें 1- इन टीमों की पांच खास बातें हम यहां आपको बताना चाहते हैं। सबसे पहली बात तो ये कि दिल्ली आजतक कभी फाइनल में नहीं पहुंची। वहीं मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे कामयाब टीम है। मुंबई ने अब तक चार खिताब जीत लिए हैं। 2- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आज अपने घर के खिलाफ ही मैदान पर उतर रहे हैं। दरअसल, श्रेयस अय्यर का जन्म मुंबई में हुआ था और वो श्रेयस अय्यर मुंबई में जन्‍में पहले क्रिकेटर होंगे, जो आईपीएल फाइनल में मुंबई के खिलाफ किसी टीम की कप्‍तानी करेंगे। 3- यहां पर एक और खास बात ये है कि की मौजूदा टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्‍सा रह चुके हैं। शिखर धवन 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, आर अश्विन 2010 और 2011 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और अक्षर पटेल 2013 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रह चुके हैं। 4- दिल्‍ली कैपिटल्‍स की अगुआई कर रहे श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में टीम की कमान संभालने वाले सबसे युवा कप्‍तान बन जाएंगे। वहीं रोहित शर्मा के नाम खिताब जीतने वाले सबसे युवा कप्‍तान का रिकॉर्ड है। 5- सिर्फ 3 बार लीग स्‍टेज में शीर्ष पर रहने वाली टीम आईपीएल का खिताब जीत पाई। जिसमें दो बार मुंबई इंडियंस ने कमाल किया। मुंबई 2017 और 2019 में लीग स्‍टेज में टॉप पर ही थी। वहीं एक बार राजस्‍थान रॉयल्‍स ने ऐसा किया। मुंबई इस बार भी लीग की टॉपर रही।

IPL: कब-कहां LIVE देख सकते हैं मुंबई और दिल्ली के बीच फाइनल मैच November 09, 2020 at 11:59PM

नई दिल्लीरेकॉर्ड चार बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-2020 का खिताबी मुकाबला आज यानी मंगलवार शाम को खेला जाना है। दुबई में होने वाले इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीमें पुरजोर कोशिश करेंगी। जहां दिल्ली अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी है, वहीं मुंबई खिताबी जीत का 'पंच' लगाना चाहेगी। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ किया था जबकि रोहित शर्मा की टीम मुंबई टॉप पर रही थी। आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच? मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल के 13वें एडिशन का फाइनल मैच मंगलवार 10 नवंबर को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं