Tuesday, November 10, 2020

IPL 2020: अपने ही घर के खिलाफ कप्तानी करने वाले पहले कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर, जानिए दोनों टीमों की खास बातें November 10, 2020 at 01:06AM

नई दिल्ली कोरोना काल में आईपीएल होना ही अपने आप में बहुत खुशी की लम्हा था। शुरुआत में जब लीग की घोषणा हुई तो क्रिकेट प्रेमी खुशी से उछल पड़े क्योंकि पूरी दुनिया में कोरोना के कारण सभी टूर्नमेंट कैंसल कर दिये गए थे। आज आईपीएल 13 का आखिरी और फाइनल मैच दिल्ली-मुंबई के बीच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल खेल रही है। पहली बार फाइनल में दिल्लीदिल्ली के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन और परिपक्व कप्तानी की। जिसके कारण दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में एंट्री पाई। दिल्ली पहली बार फाइनल खेल रही है और ये युवा कप्तान खिताब जीतकर आईपीएल समाप्त करना चाहेगा वहीं बेहद मजबूत और संतुलित टीम जीत का पंच लगाना चाहेगी। खास बातें 1- इन टीमों की पांच खास बातें हम यहां आपको बताना चाहते हैं। सबसे पहली बात तो ये कि दिल्ली आजतक कभी फाइनल में नहीं पहुंची। वहीं मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे कामयाब टीम है। मुंबई ने अब तक चार खिताब जीत लिए हैं। 2- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आज अपने घर के खिलाफ ही मैदान पर उतर रहे हैं। दरअसल, श्रेयस अय्यर का जन्म मुंबई में हुआ था और वो श्रेयस अय्यर मुंबई में जन्‍में पहले क्रिकेटर होंगे, जो आईपीएल फाइनल में मुंबई के खिलाफ किसी टीम की कप्‍तानी करेंगे। 3- यहां पर एक और खास बात ये है कि की मौजूदा टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहले भी आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्‍सा रह चुके हैं। शिखर धवन 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, आर अश्विन 2010 और 2011 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और अक्षर पटेल 2013 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रह चुके हैं। 4- दिल्‍ली कैपिटल्‍स की अगुआई कर रहे श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में टीम की कमान संभालने वाले सबसे युवा कप्‍तान बन जाएंगे। वहीं रोहित शर्मा के नाम खिताब जीतने वाले सबसे युवा कप्‍तान का रिकॉर्ड है। 5- सिर्फ 3 बार लीग स्‍टेज में शीर्ष पर रहने वाली टीम आईपीएल का खिताब जीत पाई। जिसमें दो बार मुंबई इंडियंस ने कमाल किया। मुंबई 2017 और 2019 में लीग स्‍टेज में टॉप पर ही थी। वहीं एक बार राजस्‍थान रॉयल्‍स ने ऐसा किया। मुंबई इस बार भी लीग की टॉपर रही।

IPL: कब-कहां LIVE देख सकते हैं मुंबई और दिल्ली के बीच फाइनल मैच November 09, 2020 at 11:59PM

नई दिल्लीरेकॉर्ड चार बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-2020 का खिताबी मुकाबला आज यानी मंगलवार शाम को खेला जाना है। दुबई में होने वाले इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीमें पुरजोर कोशिश करेंगी। जहां दिल्ली अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी है, वहीं मुंबई खिताबी जीत का 'पंच' लगाना चाहेगी। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ किया था जबकि रोहित शर्मा की टीम मुंबई टॉप पर रही थी। आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच? मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल के 13वें एडिशन का फाइनल मैच मंगलवार 10 नवंबर को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच IPL-2020 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)के बीच आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं

विराट कोहली ने ली पैटरनिटी लीव, फैसले से हैरान और निराश हैं स्टीव वॉ November 09, 2020 at 10:03PM

सिडनी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के बाद लौट आएंगे। विराट जनवरी में पिता बनने वाले हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वह भारत लौट आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हालांकि मंगलवार को कहा कि वह कोहली के इस फैसले से हैरान और निराश हैं। इस महान कप्तान का कहना है कि कि इससे इस सीरीज का रोमांच कम हो सकता है। 32 वर्षीय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की थी। कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 17 दिसंबर से ऐडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद पैटरनिटी लीव की इजाजत दे दी है। वह सीरीज के बाकी तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। पढ़ें, विराट कोहली की गैर-मौजूदगी से बेशक ऑस्ट्रेलिया को इस बॉर्डर-गावसकर सीरीज मे फायदा होगा लेकिन प्रसारणकर्ता और क्रिकेट प्रमुखों को लग रहा है कि कोरोना वायरस के चलते पहले से ही प्रभावित क्रिकेट को और झटका लगेगा। 168 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले वॉ ने कहा, 'मैं थोड़ा निराश हूं कि कोहली यहां नहीं होंगे- थोड़ा हैरान भी हूं।' उन्होंने कहा, 'वह अपने करियर में काफी कुछ हासिल कर चुके हैं उसके बाद यह उनके करियर की एक अहम सीरीज के रूप में नजर आ रही थी। लेकिन बेशक, परिवार सबसे पहले आता है।' भारतीय टीम इस सप्ताह ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी। वहां टीम दो सप्ताह क्वॉरनटीन में बिताएगी और 27 नवंबर से पहला वनडे इंटरनैशनल मैच खेला जाएगा। पढ़ें, कोहली तीन वनडे, तीन टी20 इंटरनैशनल और पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की कप्तानी करेंगे। सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में होगा। और तीसरा मैच 7 जनवरी से सिडनी और चौथा व आखिरी मैच 15 जनवरी से ब्रिसबन से होगा। वॉ ने कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी से सीरीज पर कुछ असर तो पड़ेगा। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम तो यही चाहेगी कि कोहली भी इस सीरीज में खेलें। उन्होंने कहा, 'यह दो साल पहले की उस सीरीज की ही तरह है जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ शामिल नहीं थे।' वॉ ने कहा कि आप सर्वश्रेष्ठ संभावित के खिलाफ खेलना चाहते हैं खास तौर पर तब जब मुकाबला हैवीवेट टाइटल का हो। कोहली हालांकि पहले मैच के बाद लौट आएंगे वहीं रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। रोहित को चोट के कारण सीमित ओवरों की टीम में शामिल नहीं किया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चीफ ऐग्जिक्यूटिव निक हॉल्की का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा था। उन्होंने सिडनी रेडियो स्टेशन को बताया, 'जब उन्होंने प्रेगनेंसी के बारे में बताया था, मुझे लगा ही था कि ऐसा हो सकता है।' हॉल्की ने माना कि कोहली की गैरमौजूदगी क्रिकेट फैंस के लिए बड़े झटका होगा। उन्होंने कहा, 'बेशक, कोहली क्रिकेट के सुपरस्टार्स में शामिल हैं। वह 10 में से सात मैचों के लिए यहां आ रहे हैं।'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी हॉकले ने कहा, विराट का सभी टेस्ट नहीं खेलना तय था November 09, 2020 at 10:20PM

मेलबर्नक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने बताया है कि टीम इंडिया के कैप्टन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी टेस्ट मैच नहीं खेलना पहले से तय था। जनवरी में पिता बनने जा रहे विराट के तीन टेस्ट मैचों से बाहर रहने के फैसले से हॉकले हैरान नहीं हैं लेकिन उन्होंने इस बात पर तसल्ली जताई कि यह स्टार खिलाड़ी बाकी फॉर्मेट में सारे मैच खेलेगा। कोहली और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जनवरी में माता-पिता बनने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने कोहली को पैटरनिटी लीव दे दी है और वह 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद भारत लौट जाएंगे। पढ़ें, सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी हॉकले ने कहा कि कोहली का टेस्ट सीरीज से बाहर रहना लगभग तय था लेकिन उन्हें खुशी है कि वह तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘जब से उन्होंने पिता बनने की घोषणा की, तभी से यह संभावना जताई जा रही थी। हमें खुशी है कि विराट तीन वनडे, तीन टी20 और पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। हमें इसका सम्मान करना चाहिए कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहना चाहते हैं।’ हॉकले ने कहा कि दोनों टीमों में इतने स्टार खिलाड़ी हैं कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी । उन्होंने कहा, ‘दोनों टीमों में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो ऑस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज में खेले थे जिसे भारत ने जीता था। यह भी काफी रोमांचक सीरीज होगी।’