Monday, November 9, 2020

India Tour of Australia: चोट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ वरुण चक्रवर्ती का चयन November 08, 2020 at 11:10PM

अरानी बसु, नई दिल्ली रोहित शर्मा को चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली किसी भी भारतीय टीम में नहीं चुना गया। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। अब एक और खबर आई है कि भी चोटिल हैं। 26 अक्टूबर को चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के लिए चुना गया था। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली खबर के अनुसार इस मिस्ट्री स्पिनर के कंधे में चोट है जो उन्हें आईपीएल से पहले ही लगी हुई थी। एक सूत्र ने बताया, 'चक्रवर्ती ने दाएं कंधे में चोट है। उन्हें लगी चोट में आमतौर पर सर्जरी की जरूरत होती है। वह चोट के कारण गेंद को थ्रो नहीं कर पा रहे हैं। वह आईपीएल में खेलना चाहते थे इस वजह से उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई। फिलहाल वह रीहैब से गुजर रहे हैं।' सूत्र ने आगे बताया, 'यह साफ-साफ अपनी चोट छुपाने का मामला है। अगर वह गेंदबाजी के लिए फिट भी हैं तो ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर गेंद थ्रो करना उनके लिए काफी मुश्किल हो सकता है।' टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक उनकी फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के दौरान सिलेक्टर्स, नैशनल क्रिकेट अकादमी को इस बात की जानकारी नहीं दी। केकेआर ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को आईपीएल के बाद इस बात की जानकारी दी। चक्रवर्ती के कंधे में लगी चोट (लैबरम टियर) को आम तौर पर ठीक होने में छह सप्ताह का वक्त लग सकता है। 29 वर्षीय चक्रवर्ती फिलहाल भारतीय टीम के साथ यूएई में हैं और वह 12 नवंबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। वे सभी खिलाड़ी जो फिलहाल आईपीएल से बाहर हो चुके हैं दुबई में भारतीय टीम के लिए बने बबल में शिफ्ट में हो चुके हैं।
तारीख मैच मैदान भारतीय समयानुसार
27 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:10 बजे
29 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:10 बजे
2 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा सुबह 9:10 बजे
4 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टी20 इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा दोपहर 1:40 बजे
6 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
8 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
6-8 दिसंबर प्रैक्टिस मैच ड्रमोनी ओवल, सिडनी सुबह 5:00 बजे
11-13 दिसंबर प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:30 बजे
17-21 दिसंबर (डे-नाइट टेस्ट) ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल सुबह 9:30 बजे
26-30 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टेस्ट मैच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
7 जनवरी-11 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
15 जनवरी-19 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन सुबह 5:30 बजे
बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'वरुण अन्य खिलाड़ियों के साथ दुबई में आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग कर रहा है। वह नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। टीम फिजियो उनकी परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

शिखर ने इस साल हम सभी का मार्गदर्शन किया: स्टॉयनिस November 08, 2020 at 10:36PM

अबू धाबी ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला () ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में फाइनल तक पहुंची (Delhi Capitals) के प्रदर्शन में शिखर धवन () की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह भले ही कप्तान नहीं हैं लेकिन एक मार्गदर्शक के रूप में उनका टीम पर काफी प्रभाव है और वह लगातार अच्छा खेल भी रहे हैं। धवन ने इस आईपीएल (IPL) में 603 रन बनाए हैं जबकि स्टॉयनिस (Stoinis) ने 352 रन बनाने के साथ 12 विकेट लिए हैं । दोनों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने दूसरे क्वॉलिफायर (IPL Qualifier 2 DC vs SRH) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 17 रन से हराया। स्टॉयनिस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘शिखर अविश्वसनीय रहे हैं और कुछ शानदार शतक जड़े। उन्होंने हम सभी का मार्गदर्शन किया।’ उन्होंने कहा, ‘वह टीम के भीतर लीडर हैं। उसके पास अपार ऊर्जा और क्रिकेट की समझ है। मेरे प्रदर्शन में उनकी बड़ी भूमिका रही है। मुझे उन पर गर्व है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने इस साल 600 से ज्यादा रन बनाए। उम्मीद है कि फाइनल में वह एक और यादगार पारी खेलेंगे।’ बिग बैश लीग में पारी का आगाज करने वाले स्टॉयनिस ने आईपीएल में पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) के लगातार नाकाम रहने के बाद सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘रिकी ने मुझसे इस बारे में बात की थी कि मैं पारी का आगाज कर सकता हूं। मैने उसकी तैयारी की। एक मैच में मैं तीसरे नंबर पर आया लेकिन लक्ष्य 220 रन का था तो कामयाब नहीं रहा।’ गेंदबाजी को लेकर स्टॉयनिस ने कहा ,‘टी20 क्रिकेट में विकेट लेने से ज्यादा रन रोकना अहम होता है। मैने वही करने की कोशिश की। हम अब फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’

DC vs SRH: IPL फाइनल में नहीं पहुंच पाना शर्मनाक, लेकिन प्रदर्शन पर गर्व : विलियमसन November 08, 2020 at 09:53PM

अबू धाबी सनराइजर्स हैदराबाद () के शीर्ष बल्लेबाज केन विलियमसन () का कहना है कि आईपीएल (IPL) फाइनल में नहीं पहुंच पाना ‘शर्मनाक’ रहा लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में खराब प्रदर्शन के बाद प्लेऑफ में पहुंची उनकी टीम इस वापसी पर गर्व कर सकती है। विलियमसन (Williamson) के 67 रन के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने दूसरे क्वॉलिफायर में हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 17 रन से हराकर आईपीएल फाइनल (IPL Final) में जगह बनाई। विलियमसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ बहुत अच्छी है। वह अपनी लय हासिल करने की कोशिश में थी और इस मैच में वे ऐसा करने में कामयाब रहे।’ इसे भी पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘लक्ष्य का पीछा करते हुए जोखिम लेना जरूरी था। हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन बीच में हम साझेदारी बनाने में कामयाब रहे। आईपीएल फाइनल नहीं खेल पाना शर्मनाक है। लेकिन हमारी टीम पिछले तीन हफ्ते के अपने प्रदर्शन पर गर्व कर सकती है।’ इसे भी पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘हमने शुरुआत में कई करीबी मुकाबले गंवाए। हर टीम इतनी मजबूत है कि गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती। हमें अपनी लय पाने में समय लगा।’ उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा सत्र रहा। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल था। युवाओं को कई मौके मिले जो उनके और टीम के भविष्य के लिए अच्छे हैं।’

India Tour of Australia: फिटनेस टेस्ट पास किए बिना ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे रोहित- BCCI सूत्र November 08, 2020 at 09:26PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई टीम ने कई विवाद पैदा किए। इसमें का नाम नहीं था। वजह, रोहित की चोट को बताया गया लेकिन इसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आए। लेकिन अब यह बात लगभग साफ हो गई है कि रोहित टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र की मानें तो फिटनेस हासिल किए बिना रोहित इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। सूत्र ने कहा, 'रोहित ऑस्ट्रेलिया तब तक नहीं जा सकते जब तक वह टीम इंडिया के फिजियो नितिन पटेल के फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर लेते। जब तक पटेल और नैशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) उन्हें फिट नहीं घोषित कर देते तब तक रोहित ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे।' सूत्र ने आगे कहा, 'हालांकि हम रोहित को टेस्ट सीरीज के लिए फिट देखना चाहते हैं, इस बात को भी ध्यान रखना जरूरी है कि विराट कोहली ने बोर्ड को लिखा है कि वह जनवरी में निजी कारणों से तीन टेस्ट तक मिस कर सकते हैं।' भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है। सबसे पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन टी20 इंटरनैशनल होंगे और फिर चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
तारीख मैच मैदान भारतीय समयानुसार
27 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:10 बजे
29 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:10 बजे
2 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा सुबह 9:10 बजे
4 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टी20 इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा दोपहर 1:40 बजे
6 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
8 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
6-8 दिसंबर प्रैक्टिस मैच ड्रमोनी ओवल, सिडनी सुबह 5:00 बजे
11-13 दिसंबर प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:30 बजे
17-21 दिसंबर (डे-नाइट टेस्ट) ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल सुबह 9:30 बजे
26-30 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टेस्ट मैच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
7 जनवरी-11 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
15 जनवरी-19 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन सुबह 5:30 बजे