Wednesday, November 4, 2020

सहवाग बोले-  रोहित IPL खेल सकते हैं, तो टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं? November 03, 2020 at 11:36PM

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि रोहित शर्मा की स्थिति के बारे में कोच रवि शास्त्री को जानकारी नहीं होगी, ऐसा नहीं हो सकता है। सहवाग ने रविवार को IPL के अंतिम लीग में रोहित ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेले थे। वह चोट के कारण पिछले चार मैचों से आईपीएल में नहीं खेले थे। चोट के कारण ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसी भी फॉर्मेट में उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। सहवाग ने कहा कि जब वह फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं, तो टीम इंडिया के लिए क्यों नहीं खेल सकते हैं।

उन्होंने कहा" मैं हैरान हूं कि कोई खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए तैयार है। और उसे टीम इंडिया में चयन नहीं किया गया है। मैं बीसीसीआई के मिस मैनेजमेंट से हैरान हूं। उन्हें यह जानकारी लेनी चाहिए की वह आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी टीम से खेल सकते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया में क्यों नहीं शामिल किया गया। अगर वह चोटिल हैं तो उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को बुलाया जा सकता है। लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाना हैरान करने वाला है।"

शास्त्री ने कहा था कि वह चयन के हिस्सा नहीं है

कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह चयन के हिस्सा नहीं है। ऐसे में वह स्पष्ट कारण नहीं बता सकते हैं, कि रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीनों फॉर्मेट से बाहर क्यों रखा गया। उन्होंने कहा था कि रोहित की मेडिल रिपोर्ट के अनुसार अगर वह जल्दी वापसी करते हैं, और दोबारा चोट लगती है तो वह गंभीर हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया था, कि वह वापसी लिए जल्दीबाजी न करें।

सहवाग बोले- शास्त्री का बयान गलत

सहवाग ने कहा - मैं यह नहीं मान सकता कि रवि शास्त्री को रोहित की स्थिति के बारे में पता नहीं होगा। अगर वह चयन कमिटी का हिस्सा नहीं होंगे, तो एक - दो दिन पहले चयनकर्ताओं ने उनके विचार को जाना होगा कि वह टीम को लेकर क्या सोच रहे हैं। उनसे फीडबैक भी लिया होगा। मैं रवि शास्त्री के इस बयान से सहमत नहीं हूं कि वह चयन के पार्ट नहीं है। ऑफिसियली न सही, लेकिन चयनकर्ताओं ने अन ऑफिसियली कोच और कप्तान से बात की होगी कि उन्हें किस तरह की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चाहिए।

रोहित ने कहा- वह फिट हैं

रोहित ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से कमेंटेटर मार्क निकोलस ने जब उनसे उनकी पूछा कि क्या उनके हामस्ट्रिंग पूरी तरह से ठीक है तो उनका जवाब था, बिल्कुल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL-13 में मंगलवार को रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापस की। चोट के कारण वह चार मैच नहीं खेल पाए थे। चोट की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

रोहित शायद विराट कोहली की टीम के लायक 'फिट' नहीं हैं: माइकल वॉन November 03, 2020 at 11:22PM

नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली भारतीय टीम में फिटनेस (Indian Team Fitness) एक अहम कड़ी है। कोहली स्वयं काफी फिट हैं और वह साथी खिलाड़ियों के लिए मिसाल हैं और उन्हें भी बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) का मानना है कि शायद इसी वजह से रोहित शर्मा (Rohit Sharm) को ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय टीम () में शामिल नहीं किया गया। वॉन ने क्रिकबज से कहा, 'रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के बयान को देखकर लगता है कि टीम प्रबंधन चाहता है कि शर्मा अपने शरीर को थोड़ा बेहतर करें। शायद वह उतने फिट नहीं हैं। आप जानते हैं कि विराट कोहली फिटनेस को कितनी तवज्जो देते हैं। अगर आप उस दर्जे के मुताबिक फिट नहीं हैं तो आपको अलग हट जाना चाहिए, भले ही आप कोई भी क्यों न हों। शायद रोहित उतने फिट नहीं हैं जितने वह हो सकते हैं।' वॉन ने आगे कहा कि भारतीय टीम को परिस्थिति के बारे में सही-सही बताना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि आखिर रोहित टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं। वॉन ने आगे कहा, 'अगर रोहित शर्मा को चोट लगी थी, तो बताएं कि चोट क्या है। सब बिलकुल साफ रखें। लगता है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट है। ठीक है, हम समझते हैं कि वह इसी वजह से नहीं खेल रहे। और अगर उन्हें कहीं और चोट न लग जाए, तो ऐसा मैंने पहले कभी नहीं सुना।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैंने ऐसा कभी नहीं सुना कि एक बल्लेबाज इस वजह से नहीं खेल रहा कि कहीं उसे चोट न लग जाए। हां, मैंने गेंदबाजों के लिए ऐसा जरूर सुना है। जैसाकि फुटबॉल में होता है कि खिलाड़ी इतना खेल चुके होते हैं कि चोट लगने की आशंका काफी बढ़ जाती है- मैंने गेंदबाजों के साथ ऐसा होते देखा है। लेकिन बल्लेबाजों के साथ ऐसा होते मैंने पहले कभी नहीं देखा।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अगले एक हफ्ते को लेकर काफी उत्सुक हूं। यह रोहित शर्मा के साथ कैसा रहता है, अगर वह खेलते हैं तो बेशक वह ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। अगर वह आईपीएल में खेल रहे हैं तो फिर वह ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं जाएंगे यह मेरी समझ में नहीं आ रहा।' वॉन ने आगे कहा कि भारत ने इस मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला। उन्होंने कहा, 'जिस तरह इस मामले को संभाला गया उससे मैं काफी हैरान हूं। यह काफी अजीब और हैरान करने वाला है कि पूरे मसले पर पारदर्शिता नहीं बरती गई। इसे ऐसे नहीं हैंडल किया जाना चाहिए था। यह रोहित शर्मा हैं- अगर वह चोटिल हैं, तो बताइए कि वह चोटिल हैं। खिलाड़ी चोटिल होते रहते हैं, इसमें कोई समस्या नहीं है।' रोहित शर्मा ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस टीम में वापसी की IPL 2020 के आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कप्तानी भी संभाली। चोट के कारण आईपीएल में पिछले 4 मैच नहीं खेल पाने वाले रोहित को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने कहा कि वह हैरान हैं कि हेड कोच रवि शास्त्री को उनकी चोट के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। सहवाग ने क्रिकबज से कहा, 'यह काफी हैरानी भरा है। इसे बीसीसीआई की तरफ से मिसमैनेजमेंट कहा जाएगा। यह इसलिए भी काफी हैरानी भरा है कि रोहित फ्रैंचाइजी के लिए तो खेल सकते हैं, फिर देश के लिए क्यों नहीं?'

महिला टी20 चैलेंज : अजेय सुपरनोवाज की निगाह लगातार तीसरे खिताब पर November 03, 2020 at 10:33PM

शारजाह भारतीय महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की खिलाड़ी बुधवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे महिला टी20 चैलेंज में एक दूसरे के खिलाफ अपना कौशल और दमखम दिखाएंगे। इस टूर्नामेंट में चार मैच होंगे जिसमें तीन टीमें मौजूदा चैंपियन सुपरनोवाज, पिछले साल का उप विजेता वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स भाग लेंगी। ये तीनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी जिसके बाद नौ नवंबर को फाइनल होगा। टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। की टीम सुपरनोवाज ने अब तक पिछले दोनों टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। वह अपने अभियान की शुरुआत मिताली राज की अगुआई वाले वेलोसिटी टीम के खिलाफ करेगी और उसकी निगाह लगातार तीसरा खिताब जीतने पर टिकी रहेगी। हरमनप्रीत पिछले टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थी। उन्होंने तीन मैचों में से दो में अर्धशतक जमाए । फाइनल में उनकी 37 गेंदों पर 51 रन की पारी ने जीत में अहम भूमिका निभायी थी। भारत की टी20 कप्तान अपनी शानदार फॉर्म में वापसी करने की कोशिश करेंगी। इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया में महिला विश्व टी20 में उन्होंने लचर प्रदर्शन किया था। हरमनप्रीत ने पांच मैचों में 6.00 की औसत से रन बनाए जिसका खामियाजा भारत ने भुगता और उसे उप विजेता से संतोष करना पड़ा। जेमिमा रोड्रिग्स पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। पिछले सत्र में मुंबई की इस क्रिकेटर ने सर्वाधिक 123 रन बनाये थे ओर उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। विरोधी टीम में मिताली आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए तैयार होगी। पिछले साल आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाने से उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी और अब उनकी टीम उसका बदला चुकता करने की कोशिश करेगी। वेलोसिटी का दारोमदार काफी हद तक 16 वर्षीय शैफाली वर्मा पर टिका रहेगा जिन्होंने विश्व टी20 में सर्वाधिक नौ छक्के लगाये थे। सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोविड-19 के कारण फरवरी-मार्च में महिला विश्व टी20 के बाद पहली बार मैदान पर दिखेंगे। इसलिए उनके फिटनेस स्तर को देखना दिलचस्प होगा। टूर्नामेंट में थाईलैंड के सलामी बल्लेबाज नाथकन चंथाम भी हिस्सा लेंगी जिन्होंने विश्व टी20 में अपने देश की तरफ से पहला अर्धशतक जमाया था। वह टूर्नामेंट में खेलने वाली पहली एसोसिएट क्रिकेटर हैं। वह ट्रेलब्लेजर्स की तरफ से खेलेगी जिसकी कप्तान भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं। ट्रेलब्लेजर्स की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी, इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेसटोन और वेस्टइंडीज की स्टार डींड्रा डोटिन शामिल हैं। बीसीसीआई ने 2018 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। पहले टूर्नामेंट में केवल एक मैच मुंबई में खेला गया था। तब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाले सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हराया था। सभी मैच शारजाह में खेले जाएंगे। पहला मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। टीमें इस प्रकार हैं : सुपरनोवाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स (उप कप्तान), चमारी अटापट्टू, प्रिया पुनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला सिरीवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सेल्मन, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, आयुषी सोनी, अयाबोंगा खाका और मुस्कान मलिक। वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, मानसी जोशी, शिखा पांडे, देविका वैद्य, सुश्री दिब्यादर्शनी, मनाली दक्षिणिनी, लीघ कास्पेरेक, डैनियल वाइट, सुन लूस, जहाँआरा आलम और एम अनघा। ट्रेलब्लेज़र्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप कप्तान), पूनम राउत, ऋचा घोष, डी हेमलता, नुज़हत परवीन (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, झूलन गोस्वामी, सिमरन दिल बहादुर, सलमा खातून, सोफी एक्लेस्टोन, नाथकन चंथाम, डींड्रा डोटिन और काशवी गौतम।

Tuesday, November 3, 2020

WT20 Challange: तीन टीमें, चार मुकाबले- आज से शुरू हो रहा है वुमन टी20 चैलेंज November 03, 2020 at 08:45PM

शारजाह का तीसरा सीजन 4 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसका पहला मुकाबला बीते साल की चैंपियन सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस टूर्नमेंट से जुड़ी कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए। कब और कहां खेला जाएगा वुमन टी20 चैलेंज पिछले साल की ही तरह इस बार भी आईपीएल प्लेऑफ के दौरान ही यह टूर्नमेंट खेले जाने का फैसला किया गया है। इसमें तीन टीमें- सुपरनोवाज, वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर भाग ले रही हैं। यह टूर्नमेंट 4 से 9 नवंबर के बीच शारजाह में खेला जाएगा। फाइनल आईपीएल के फाइनल से एक दिन पहले यानी 9 तारीख को शारजाह में ही होगा। भारतीय समयानुसार तीन मैच शाम साढ़े सात बजे ही खेले जाएंगे। सिर्फ दूसरा मैच जो 5 नवंबर को खेला जाना है, दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगा। क्वॉरनटीन के नियम क्या रहे 8 पुरुष फ्रेंचाइजी टीमों की ही तरह महिला खिलाड़ियों को भी 6 दिन का क्वॉरनटीन गुजारना पड़ा है। उनकी जांच भी नियमित रूप से की गई। इसके बाद ही उन्हें ट्रेंनिंग की इजाजत दी गई। इस साल के एडिशन की क्या है खास बात हालांकि यह टूर्नमेंट छोटा है लेकिन इसका प्रभाव महिला क्रिकेट पर काफी बड़ा पड़ने वाला है। इस साल की शुरुआत में हुआ महिला टी20 वर्ल्ड कप बहुत कामयाब रहा था। पिछले साल महिला टी20 चैलेंज जयपुर में खेला गया था और मैदान में अच्छी खासी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंचे थे। कोरोना वायरस के चलते सब कुछ थम गया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8 मार्च 2020 के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। टीम को तब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टाइटल स्पॉन्सर पहली बार इस टूर्नमेंट को कोई एक्सक्लूसिव पार्टनर मिला है। जियो ने इसके अधिकार खरीदे हैं। टाइटल स्पॉन्सर हासिल करने का अर्थ यह है कि बीसीसीआई इस टूर्नमेंट की कामयाबी के अवसर तलाश रहा है। अगर यह प्रयोग कामयाब होता है तो इसका अर्थ है कि भविष्य में बड़ी चीजें हो सकती हैं। WBBL से टकराव WBBL की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो रही है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की बड़ी महिला क्रिकेटर खेलती हैं। इसका अर्थ यह है कि वे WT20 में नहीं खेलेंगी। हालांकि बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड की खिलाड़ी इसमें नजर आएंगी। 12 में से सात विदेशी खिलाड़ी टूर्नमेंट में पहली बार खेलेंगी। सुपरनोवाज (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स (उप कप्तान), सी. अटापट्टू, प्रिया पुनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला सिरीवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सेल्मन, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, आयुषी सोनी, अयाबोंगा खाका और मुस्कान मलिक। वेलोसिटी (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, मानसी जोशी, शिखा पांडे, देविका वैद्य, सुश्री दिब्यादर्शनी, मनाली दक्षिणिनी, लीघ कास्पेरेक, डैनियल वाइट, सुन लूस, जहाँआरा आलम और एम अनघा।
तारीख मैच भारतीय समयानुसार मैदान
4 नवंबर, 2020 सुपरनोवाज vs वेलोसिटी शाम 7:30 बजे शारजाह
5 नवंबर, 2020 वेलोसिटी vs ट्रेलब्लेजर दोपहर 3: 30 बजे शारजाह
7 नवंबर, 2020 ट्रेलब्लेजर vs सुपरनोवाज शाम 7:30 बजे शारजाह
9 नवंबर, 2020 फाइनल शाम 7:30 बजे शारजाह