Tuesday, November 3, 2020

IPL से रिटायरमेंट लेने के बाद भावुक हुए शेन वॉटसन, वीडियो जारी कर फैंस को कहा Thank You November 03, 2020 at 12:47AM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ जब चेन्नै सुपर किंग्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार ये टीम तीन बार आईपीएल खिताब विजेता रही है। चेन्नै के ओपनर () ने आईपीएल (Shane Watson IPL 2020) से भी संन्यास ले लिया है। शेन वॉटसन ने लिया संन्यासऑस्ट्रेलियाई ओपनर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने रविवार को किंग्स इलेवन के खिलाफ अपनी टीम के सीजन के आखिरी लीग मैच के बाद फ्रैंचाइजी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने सीएसके के अपने साथियों से कहा कि वह सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि वह इस मैच में प्लेइंग-XI का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस के लिए एक भावुक वीडियो रेकॉर्ड किया। इस वीडियो में वॉटसन ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा। वॉटसन ने फैंस को कहा शुक्रियावॉटसन इस वीडियो में बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 20 साल के करियर के प्रत्येक पल का भरपूर आनंद लिया और उन्होंने जो सपना देखा था उसे साकार करने के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। अपनी रिटायरमेंट स्पीच में शेन वॉटसन ने कहा कि आखिरी 3 साल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने उनके करियर का सबसे शानदार समय रहा, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे। वॉटसन ने कहा कि मुझे सीएसके की ओर से खेलते हुए आप लोगों ने जो प्यार दिया उसे मैं हमेशा याद रखूंगा और उसके लिए खुद को किस्मत वाला मानूंगा। उन्होंने कहा कि ये पल मेरे लिए बहुत भावनाओं से भरा हुआ है।

बैंगलोर हारा, मैच में मौजूद थीं अनुष्का, फैंस बोले- अभी कोई निगेटिव बात नहीं November 03, 2020 at 12:32AM

अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में अनुष्का शर्मा वाइट ड्रेस पहने हुए नजर आईं। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में विराट की टीम को शिकस्त मिली। हालांकि इस हार का उसके प्लेऑफ की राह में कोई असर नहीं पड़ा और उसने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट कटा लिया।

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बावजूद 13वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली। इस मैच को देखने के लिए विराट की पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। मैच विराट की टीम भले ही हार गई लेकिन अनुष्का के फैंस ने कहा कि अभी किसी तरह की निगेटिव बात अनुष्का के लिए नहीं होगी।

IPL: विराट की टीम हारी, स्टैंड्स में मौजूद थीं अनुष्का लेकिन फैंस बोले- अभी कोई निगेटिव बात नहीं

अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में अनुष्का शर्मा वाइट ड्रेस पहने हुए नजर आईं। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में विराट की टीम को शिकस्त मिली। हालांकि इस हार का उसके प्लेऑफ की राह में कोई असर नहीं पड़ा और उसने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट कटा लिया।

वाइट ड्रेस में नजर आईं अनुष्का
वाइट ड्रेस में नजर आईं अनुष्का

अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में विराट कोहली की टीम आरसीबी और दिल्ली के बीच मुकाबला सोमवार को खेला गया।विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा, जो इस वक्त प्रेग्नेंट हैं, स्टैंड्स में वाइट ड्रेस पहने हुए नजर आईं।

फैंस बोले, कोई निगेटिव बात नहीं करेगा
फैंस बोले, कोई निगेटिव बात नहीं करेगा

कई बार अनुष्का के स्टैंड्स में होने के बावजूद विराट की टीम को हार मिली है और सोशल मीडिया पर उन्हें 'अनलकी' तक कहा गया लेकिन इस बार उनके फैंस ने साफ तौर पर कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं और कोई निगेटिव बात उनके बारे में नहीं करेगा।

NO NEGATIVITY AROUND HER TODAY PLEASE NO MATTER WHAT
[ #AnushkaSharma ] pic.twitter.com/LJ2INZf8ao
— Sarah🌺 (@OneNOnlyyy) November 2, 2020

protect anushka sharma at any cost 🧿 pic.twitter.com/S93XP3ll8s
— kiara (@aliaaakapoor) November 2, 2020

People, we are gathered here today to witness Pregnant Anushka Sharma’s beauty who is 10x prettier than ever before. pic.twitter.com/IXuBwsGJnj
— Vars ᴴ a. (@_heavenlyInsane) November 2, 2020

युजवेंद्र की मंगेतर धनश्री भी थीं मौजूद
युजवेंद्र की मंगेतर धनश्री भी थीं मौजूद

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा भी इस मैच को देखने के लिए अबु धाबी में मौजूद थीं।

क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शामिल होंगे रोहित शर्मा, गांगुली ने दिया जवाब November 02, 2020 at 11:56PM

नई दिल्ली रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ऑस्ट्रेलिया दौरे () के लिए भारतीय टीम में न चुनने के बीसीसीआई (BCCI) के फैसले पर कई सवाल उठ रहे हैं। रोहित को टी20, वनडे और टेस्ट किसी भी टीम में नहीं चुना गया। इस महीने शुरू होने वाले दौरे पर रोहित को चोट और फिटनेस (Rohit Sharma Fitness) का हवाला देकर नहीं शामिल किया गया। मुद्दे तब और उलझ किया जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रैक्टिस करते कई वीडियो और फोटो शेयर कीं। रोहित नेट्स में भी प्रैक्टिस करते नजर आए। इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बनने पर अपनी राय जाहिर की। गांगुली ने कहा कि अगर रोहित अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो सिलेक्टर्स उनके नाम पर जरूर विचार करेंगे। गांगुली ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक खास इंटरव्यू में बताया, 'जहां तक रोहित की बात है तो हम उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट चाहते हैं। वह जब भी फिट होते हैं तो मुझे पूरा यकीन है कि सिलेक्टर्स उनकी पोजीशन के बारे में जरूर विचार करेंगे।' रोहित ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ हुए डबल सुपर ओवर (Double Super Over) मैच के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। उनके मांसपेशियों में चोट है। कायरन पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि मौजूदा चैंपियन को उम्मीद है कि रोहित प्लेऑफ तक फिट हो जाएंगे। गांगुली से जब पूछा गया कि क्या रोहित को लीग से बाहर हो जाना चाहिए ताकि चोट और ज्यादा न बढ़े तो गांगुली ने कहा, 'हमने उन्हें खेलते हुए नहीं देखा।' रोहित के अलावा सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की फिटनेस को लेकर भी सवाल हैं और इसी वजह से उन्हें भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। गांगुली ने इस पर कहा, 'हम इशांत और रोहित दोनों की फिटनेस पर नजर रखे हुए हैं। इशांत पूरी तरह बाहर नहीं हैं। वह टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे।' रोहित फिलहाल यूएई में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ हैं वहीं इशांत भारत में रीहैब कर रहे हैं। गांगुली ने कहा कि बायो-बबल और क्वॉरनटीन नियमों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों को बाद में ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने का विकल्प खुला है। गांगुली ने कहा, 'उन्हें बाद में भेजा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।' भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम T20I टीम: विराट कोहली (Captain), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती टेस्ट टीम: विराट कोहली (Captain), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज टेस्ट टीम: विराट कोहली (Captain), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम
तारीख मैच मैदान
27 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
29 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा वनडे इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
2 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा
4 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टी20 इंटरनैशनल मानकुआ ओवल, कैनबरा
6 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
8 दिसंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
6-8 दिसंबर प्रैक्टिस मैच ड्रमोनी ओवल, सिडनी
11-13 दिसंबर प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
17-21 दिसंबर (डे-नाइट टेस्ट) ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल
26-30 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टेस्ट मैच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
7 जनवरी-11 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
15 जनवरी-19 जनवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन

श्रेयस अय्यर को उम्मीद, मुंबई से पार पाने में सफल रहेगी दिल्ली की निर्भीक टीम November 02, 2020 at 10:54PM

अबू धाबीदिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम की लगातार चार हार के बाद शानदार वापसी से बेहद उत्साहित हैं और उनको विश्वास है कि पहले क्वॉलिफायर में वह मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने में सफल रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर छह विकेट की आसान जीत से शीर्ष दो में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने के लिए उसे अब गुरुवार को मुंबई को हराना होगा। अय्यर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुंबई इंडियन्स सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि हमारे पास भी निर्भीक और बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम है।’ उन्होंने कहा, ‘यह वास्तव में उस दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। वे इस तरह (फाइनल्स) के चरण में खेलने के बेहद अनुभवी है लेकिन मैच के दिन जिस टीम का दृष्टिकोण बेहतर रहता है और जो अच्छा प्रदर्शन करती है वह आगे बढ़ने में सफल रहेगी।’ अय्यर ने कहा कि मुंबई के खिलाफ दुबई में होने वाले मुकाबले में सहजता से दबाव का सामना करना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें दबाव की परिस्थितियों में चीजों को जटिल नहीं बल्कि सरल बनाये रखना होगा। हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे थे, यह वास्तव में अच्छी जीत रही और इससे हमारा काफी मनोबल बढ़ेगा। लगातार चार हार के बाद यह जीत हमारे लिये आवश्यक थी। मैं अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वास्तव में खुश हूं।’ इस बीच बैंगलोर के स्पिनर शाहबाज अहमद ने कहा कि शिखर धवन का विकेट हासिल करना विशेष था। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल से पहले अभ्यास शिविर से मुझे मदद मिली। आईपीएल में पहला विकेट और वह भी शिखर धवन का, यह विशेष है। यह अच्छा है कि हमारा नेट रन रेट बेहतर रहा और हम हार के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रहे।’