Monday, November 2, 2020

टीम इंडिया की नई किट स्पॉन्सर एमपीएल होगी; हर मैच देगी 65 लाख November 01, 2020 at 10:09PM

टीम इंडिया की किट स्पाँन्सर गेमिंग कंपनी मोबाइल प्रीमियर लीग होगी।(एमपीएल) वह नाइकी का स्थान लेगी। एजेंसी ने एपेक्स काउंसिल के एक अधिकारी के हवाले से पुष्टि की है कि काउंसिल ने किट स्पॉन्सर के लिए एमपीएल के साथ तीन साल के समझौते के लिए मंजूरी दे दी है। एमपीएल मेन्स, वुमन, इंडिया टीम ए और अंडर-19 टीम की जर्सी स्पॉन्सर होगी। एमपीएल प्रति मैच 65 लाख रुपए देगी। वह 2020 नवंबर से 2023दिसंबर तक टीम इंडिया की किट स्पाॅन्सर होगी।

इससे पहले नाइकी टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर करता था। नाइकी के साथ 2016 से 2020 तक 370 करोड़ रुपए का करार था। साथ ही वह 30 करोड़ की रॉयल्टी भी देती थी। वह प्रति मैच करीब 88 लाख रुपए देता था। नाइकी के साथ करार सितंबर में खत्म हो गया है।

बोर्ड ने तीन महीने पहले किट स्पॉन्सर के लिए निकाली थी बीड

बोर्ड ने नए किट स्पॉन्सर के लिए टेंडर में बेस प्राइज घटा दी थी। पिछली बार के 88 लाख रुपए के मुकाबले इस बार हर मैच के लिए बेस प्राइज 61 लाख रुपए तय की गई थी।

प्यूमा और एडिडास भी किट स्पॉन्सरशिप ने भरी थी बीड

प्यूमा और एडिडास ने भी किट स्पाॅन्सरशिप के लिए बीड पत्र लिए थे। लेकिन उन्होंने बीड नहीं भरे थे। उनका मानना था कि बेस प्राइज और कम होना चाहिए। क्योंकि कोरोना के संक्रमण में यह बेस प्राइज ज्यादा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम इंडिया की नई किट स्पाॅन्सर एमपीएल होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया को वही किट स्पॉन्सर करेगी। इससे पहले नाइकी के साथ 2016 से 2020 तक 370 करोड़ रुपए का करार था। वह 30 करोड़ की रॉयल्टी भी देती थी। फाइल

'शायद उन्हें लग रहा है कि मैं आईपीएल से भी रिटायर हो रहा हूं', विपक्षी टीम को जर्सी देने पर बोले धोनी November 01, 2020 at 10:15PM

नई दिल्ली 'Definitely not'- यानी बिलकुल नहीं। महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को इस बात को दो बार दोहराया। एक बार मैच शुरू होने से पहले और दूसरा मैच शुरू होन के बाद। धोनी से जब पूछा गया कि क्या येलो जर्सी यानी चेन्नै सुपर किंग्स के लिए यह उनका आखिरी मुकाबला है- तो उन्होंने कहा- "Definitely Not' यानी चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान ने साफ कर दिया कि वह अगले साल के आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। धोनी ने कहा, 'वह बेशक अगले आईपीएल में खेलेंगे जो कुछ ही महीने दूर है।' धोनी इस सीजन में विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को अपनी जर्सियां दे रहे हैं। रविवार को चेन्नै सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हराकर अपने सफर का जीत के साथ अंत किया। इस हार के साथ ही लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम का आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। मैच प्रजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा, 'यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आपके पास कुछ जर्सियां बची हैं। हर कोई आपसे जर्सी लेना चाहता है।' इस पर धोनी ने जवाब दिया, 'शायद उन्हें लग रहा है कि मैं अब रिटायर हो रहा हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं और वे सोच रहे हैं कि मैं आईपीएल से भी रिटायर हो रहा हूं।' "Definitely not'', यही ना? भोगले ने अगला सवाल किया। भोगले ने टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन को दिए जवाब के संदर्भ में दोहराया। और धोनी ने फिर कहा, "Definitely not'' तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नै सुपर किंग्स पहली बार लीग स्टेज में आईपीएल से बाहर हुई है। धोनी ने कहा, 'अगले आईपीएल में कुछ ही महीने बचे हैं और उम्मीद है कि तब तक कोई लॉकडाउन भी नहीं होगा। ऐसे में तैयारी करने का बेहतर अवसर मिल पाएगा।' धोनी ने आखिरी मुकाबले के बाद कहा, 'हमें अपने कोर ग्रुप में थोड़ा बदलाव करना होगा और अगले 10 साल की तैयारी करनी होगी।' धोनी ने कहा, 'आईपीएल की शुरुआत में हमने एक टीम बनाई जिसने काफी अच्छी सेवाएं दी। अब वह वक्त आ गया है कि आपको थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है और अगली पीढ़ी को कमान सौंपनी चाहिए।' धोनी ने कहा, 'हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे। इस बात के लिए ही हम जाने जाते हैं। यह मुश्किल मुकाबला था। हमने कई गलतियां कीं। आखिरी चार मुकाबले वैसे थे जैसे हम चाहते थे।'

टीम इंडिया की नई किट स्पॉन्सर एमपीएल होगी; हर मैच देगी 65 लाख November 01, 2020 at 10:09PM

टीम इंडिया की किट स्पाँन्सर गेमिंग कंपनी मोबाइल प्रीमियर लीग होगी।(एमपीएल) वह नाइकी का स्थान लेगी। एजेंसी ने एपेक्स काउंसिल के एक अधिकारी के हवाले से पुष्टि की है कि काउंसिल ने किट स्पॉन्सर के लिए एमपीएल के साथ तीन साल के समझौते के लिए मंजूरी दे दी है। एमपीएल मेन्स, वुमन, इंडिया टीम ए और अंडर-19 टीम की जर्सी स्पॉन्सर होगी। एमपीएल प्रति मैच 65 लाख रुपए देगी। वह 2020 नवंबर से 2023दिसंबर तक टीम इंडिया की किट स्पाॅन्सर होगी।

इससे पहले नाइकी टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर करता था। नाइकी के साथ 2016 से 2020 तक 370 करोड़ रुपए का करार था। साथ ही वह 30 करोड़ की रॉयल्टी भी देती थी। वह प्रति मैच करीब 88 लाख रुपए देता था। नाइकी के साथ करार सितंबर में खत्म हो गया है।

बोर्ड ने तीन महीने पहले किट स्पॉन्सर के लिए निकाली थी बीड

बोर्ड ने नए किट स्पॉन्सर के लिए टेंडर में बेस प्राइज घटा दी थी। पिछली बार के 88 लाख रुपए के मुकाबले इस बार हर मैच के लिए बेस प्राइज 61 लाख रुपए तय की गई थी।

प्यूमा और एडिडास भी किट स्पॉन्सरशिप ने भरी थी बीड

प्यूमा और एडिडास ने भी किट स्पाॅन्सरशिप के लिए बीड पत्र लिए थे। लेकिन उन्होंने बीड नहीं भरे थे। उनका मानना था कि बेस प्राइज और कम होना चाहिए। क्योंकि कोरोना के संक्रमण में यह बेस प्राइज ज्यादा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम इंडिया की नई किट स्पाॅन्सर एमपीएल होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया को वही किट स्पॉन्सर करेगी। इससे पहले नाइकी के साथ 2016 से 2020 तक 370 करोड़ रुपए का करार था। वह 30 करोड़ की रॉयल्टी भी देती थी। फाइल

तीन स्थान, चार दावेदार, 8 पॉइंट्स में समझिए प्लेऑफ का पूरा गणित November 01, 2020 at 09:22PM

नई दिल्ली सिर्फ दो मैच बाकी हैं और इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के प्लेऑफ की टीमें अभी तक तय नहीं हो पाई हैं। मुंबई इंडियंस तो टॉप पर रहेगी यह तय है लेकिन बाकी स्थानों के लिए चार टीमों में जंग है। चार टीमों के पास तीन स्थानों पर कब्जा करने का अवसर है। रविवार को हुए दो मुकाबलों में दो टीमों- किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस के 18 अंक हैं और यह तय है कि वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी। दूसरा स्थान आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से तय हो जाएगा। लेकिन तीसरे और चौथे स्थान के लिए जंग जारी रहेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुरमन ने 2 नवंबर तक के आठ पॉइंट्स बनाए हैं जिनसे आपको प्लेऑप की पूरी तस्वीर समझने में आसानी होगी। 1- मुंबई इंडियंस का पहले स्थान पर रहना पक्का है। कोई अन्य टीम उतने अंक हासिल नहीं कर सकती। टीम के कुल 18 अंक हैं। इसके अलावा अभी मुंबई को एक मैच और खेलना है। 2- दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार को मुकाबला खेला जाएगा। जो टीम इस मैच को जीतेगी वह 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहेगी. 3- कोलकाता नाइट राइडर्स का 14 अंकों के साथ टाई होना तय है। 4-अगर मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को हरा देती है तो कोलकाता नाइट राइडर्स 14 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में हारने वाली टीम के साथ टाई रहेगी। 5-अगर हैदराबाद मंगलवार को मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली व बैंगलोर के मैच को हारने वाली टीम 14 अंकों पर टाई रहेगी। 6-अगर ऐसा होता है तो हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर रहेगी क्योंकि उसका नेट रन रेट दिल्ली, बैंगलोर और कोलकाता के मुकाबले बहुत बेहतर है। 7-कोलकाता उम्मीद करेगी कि आज दिल्ली व बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला एकतरफा रहे, यानी जीतने वाली टीम आसानी से जीत जाए। ताकि हारने वाली टीम का नेट रनरेट कोलकाता से खराब हो जाए। 8-राजस्थान की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही। चेन्नै सुपर किंग्स सातवें और किंग्स इलेवन पंजाब छठे स्थान पर रही। आईपीएल 2020 अभी तक सबसे प्रतिस्पर्धी आईपीएल है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सबसे निचले पायदान पर रहने वाली टीम के 12 अंक हैं। अभी सिर्फ दो मैच बचे हैं और प्लेऑफ के तीन स्थान अभी तक खुले हैं। पंजाब, राजस्थान और चेन्नै की टीम बाहर हो चुकी हैं। कुछ समय पहले तक दिल्ली और बैंगलोर की टीम का प्लेऑफ का स्थान पक्का नजर आ रहा था लेकिन अब कुछ भी पक्का नहीं है। प्लेऑफ में अभी तक सिर्फ मुंबई की टीम पहुंची है और कोलकाता, बैंगलोर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमों के बीच तीन स्थान कब्जाने का मौका है। ऐसा पहली बार हुआ है कि आखिरी मैच तक प्लेऑफ की टीमें तय नहीं हो पा रही हैं। मैच के नतीजों के साथ-साथ नेट रनरेट की भूमिका भी काफी अहम होने वाली है।